logo

DN मॉडल सहित इस स्कूल को आई धमाके की ईमेल, DSP सिटी व स्कूल प्रशासन ने समझदारी से कराया स्कूल खाली

DN मॉडल सहित इस स्कूल को आई धमाके की ईमेल, DSP सिटी व स्कूल प्रशासन ने समझदारी से कराया स्कूल खाली

मोगा 14 जनवरी, (मुनीश जिन्दल)

सर्दी की छुट्टियों के बाद आज यानी कि बुधवार, 14 जनवरी को राज्य में स्कूल खुलते ही सुबह जिला मोगा के 2 स्कूलों की ऑफीशियल मेल पर आई एक ईमेल ने सभी के होश उड़ा दिए। ईमेल में दोनों स्कूलों में 2:11 पर धमाका होने की बात लिखी गई थी।

आपको बतादें कि कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए पंजाब सरकार की और से 24 दिसंबर से स्कूल बंद किए गए थे। हलांकि ठण्ड तो अभी अपनी चरम सीमा पर है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में हो रहे नुक्सान को देखते हुए राज्य सरकार के आदेश पर आज, बुधवार से स्कूल खोले गए थे। लेकिन स्कूल खुलते ही जिला मोगा के 2 स्कूलों की ऑफीशियल मेल पर आई एक ईमेल ने सभी के होश उड़ा दिए। इस ईमेल में स्कूलों में 2:11 बजे धमाका होने की कही गई थी। जिला मोगा में ये ई मेल शहर के प्राचीन व नामचीन DN मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जिला मोगा की सब डिवीजन धर्मकोट के कस्बा कोट ईसे खां के कैम्ब्रिज स्कूल को आई थी। जैसे ही DN मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया कलसी को उनके क्लेरिकल स्टाफ द्वारा इस ईमेल संबंधी सूचित किया गया, तो उन्होंने तुरन्त इसकी जानकारी जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी सहित जिले के अन्य संबंधित अधिकारियों को दी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गांधी के निर्देशन में देखते ही देखते स्कूल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया व डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह की अगुवाई बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को रैड अलर्ट का हवाला देते हुए स्कूल प्रशासन के सहयोग से, बिना किसी हड़बड़ाहट के, सूझभूज से विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। जबकि इसी बीच पुलिस का बम्ब निरोधी दस्ता स्कूल के बाहर खड़े वाहनों सहित स्कूल के चप्पे चप्पे की जांच करता रहा।

यहां जिक्रयोग्य है कि अभी 10 दिन पहले जब राज्य की अनेक अदालतों को बम्ब से उड़ाने की धमकी की ई मेल आई थी, उस वक्त जिला मोगा की भी दो अदालतों के वो मेल आई थी। इस मौके पर डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने मीडिया के रूबरू हो मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। 

DSP CITY GURPREET SINGH

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!