

मोगा 3 मई (मुनीश जिन्दल)
बिहार राज्य का विजय राम आया तो था जिला मोगा में कनक की कटाई के सीजन में रोजी रोटी की तलाश में। लेकिन एक अहम कारण के चलते विजय राम को उसके ही साथियों ने मौत के घाट उतर दिया। जैसे ही इस कत्ल की सूचना संबंधित थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह को मिली, तो उन्होंने बिना समय गंवाए, इस क़त्ल के दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर, इस क़त्ल की गुत्थी को सुलझा लिया। इस संबंधी डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी SI पूरन सिंह व संदीप सिंह भी मौजूद थे।

