
मोगा 06 जुलाई, (मुनीश जिन्दल)
पंजाबी फिल्म अदाकारा तानिया कंबोज के पिता डॉ अनिल जीत कंबोज पर 4 जुलाई को हुए जानलेवा हमले के दोनों मुख्य आरोपी व उनके एक साथी के साथ मोगा पुलिस की मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीनों दोषी घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि मोगा पुलिस के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। एसएसपी आईपीएस अजय गांधी ने इस संबंधी मीडिया कर्मियों से विस्तार पूर्वक जानकारी साझा करते हुए इस हमले की असली वजह भी बताई। इस मौके पर उनके साथ SPD बाल कृष्ण सिंगला, DSP डी सुख अमृत सिंह रंधावा, DSP धर्मकोट रमनदीप सिंह, CIA स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत बराड़ सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
