
मोगा 09 अक्टूबर, (मुनीश जिन्दल)
जिला मोगा की थाना सदर पुलिस को उस समय एक सफलता हाथ लगी जब थाने के हवलदार मलिक सिंह को एक गुप्त सूचना मिली कि आकाशदीप सिंह उर्फ़ निक्कू वासी दौलतपुरा नीवां के पास नाजायज हथियार हैं। और जब थाना सदर की पुलिस पार्टी ने आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से हथियार बरामद हुए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक़ गिरफ्तार आकाशदीप सिंह पर पहले भी 10 मामले दर्ज हैं।

मामले संबंधी DSP सिटी गुरप्रीत सिंह ने मीडिया कर्मियों को जानकारी दी।

