logo

CCTV ! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी करियाना की दुकान में घुसी, दुकान से सामान ले रहे 22 वर्षीय युवक की मौत 

CCTV ! तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी करियाना की दुकान में घुसी, दुकान से सामान ले रहे 22 वर्षीय युवक की मौत 

मोगा 19 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

कई बार कुदरत अपना ऐसा रंग दिखाती है कि सामने वाला यह देखकर चकित रह जाता है कि क्या मौत इस प्रकार भी आ सकती है ? ऐसा ही एक मामला सामने आया है पंजाब के जिला मोगा के गांव धल्लेके में जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी 18 फरवरी, बुधवार की रात्रि 10:00 बजे गांव की एक गली में स्थित घर में बनी एक करियाना की दुकान को टक्कर मारते हुए गली में पलट जाती है और दुकान में करियाना का सामान ले रहे गांव के 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो जाती है। इस घटना की सड़क पर स्कॉर्पियो गाड़ी के करियाना की दुकान को टक्कर मारते हुए पलटने की व उसके बाद दुकान के अंदर की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

आइए आपको क्रमवार समझाते हैं कि आखिरकार ये घटना कैसे घटी। सबसे पहले आप सड़क का दृश्य देखें कि किस प्रकार तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी करियाना की दुकान को टक्कर मारते हुए पलट जाती है और वहां हर तरफ चीख पुकार मच जाती है। 

अब आपको दुकान के अंदर का दृश्य दिखाते हैं कि आखिरकार स्कॉर्पिओ गाडी की इस टक्कर से दुकान के अंदर क्या हुआ और एकाएक कैसे वहां अफरा तफरी मच गई।

दोस्तों आपने देखा कि हलांकि गांव के अनेकों लोग गांव के घायल सुख को बचाने का हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन 22 वर्षीय सुख आखिरकार दम तोड़ देता है। फिलहाल इस घटना के बाद से गांव में मातम के साथ-साथ सहम का माहौल है कि अगर लोग गांव की गलियों में इस प्रकार तेज रफ्तार गाड़ियां चलाएंगे तो इंसानी जीवन कहां सुरक्षित है ? 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!