





मोगा 2 जनवरी (मुनीश जिन्दल)
थाना सिटी साउथ की पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गीता भवन इलाके के पीछे से पांच लोगों को विभिन्न हथियारों सहित काबू किया है। हालांकि इनका छठा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। लेकिन इतना जरूर है कि इन पांच लोगों की गिरफ्तारी से भी शहर में एक लूट/ डकैती की बड़ी घटना नाकाम हो गई है।








थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरजिंदर पाल सिंह ने बताया कि जब उनके थाने के सहायक थानेदार हरमेश लाल पुलिस पार्टी सहित चोखा पैलेस के पास गश्त कर रहे थे, तो उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग जो कि लूटपाट/ डकैती करने के आदी हैं, वे गीता भवन के पीछे बहाली ग्राउंड के पास बनी एक बे-आबाद बिल्डिंग में लूट/ डकैती की योजना बना रहे हैं। अगर समय रहते उन्हें काबू किया जाता है, तो शहर में एक लूट/ डकैती को रोका जा सकता है। जिस पर समय रहते जब पुलिस पार्टी द्वारा वहां रेड किया गया तो पुलिस ने पावर सिंह, अशोक कुमार, गुरदीप सिंह उर्फ मनी, धर्मेंद्र सिंह और भिंदा व कुलवंत सिंह, कुल 5 लोगों को विभिन्न हथियारों सहित गिरफ्तार किया। इंस्पैक्टर गुरजिंदर पाल ने बताया कि हालांकि इनका छठा साथी, सन्नी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। लेकिन इन सबकी गिरफ्तारी से इतना जरूर तय है कि ये लोग जो लूट/ डकैती की घटना को अंजाम देना चाहते थे, वह निष्क्रिय हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा काबू किए गए पांचों युवक व इनका छठा साथी, सभी जिला मोगा के वासी हैं। उन्होंने कहा कि इनके छठे साथी की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

