






मोगा 10 जनवरी (मुनीश जिन्दल)
मोगा पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एंटी नारकोटिक ड्रग सैल मोगा की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को उसकी स्विफ्ट कार सहित काबू कर उसके पास से 2 किलो 520 ग्राम अफीम बरामद की। जिसके बाद थाना बधनीकलां में अधीन धारा 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।






DSP NIHAL SINGH WALA
DSP निहाल सिंहवाला अनवर अली ने बताया कि सहायक SI सतनाम सिंह, जब पुलिस पार्टी सहित एमडी होटल बधनीकलां मौजूद थे, तो एक मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि हरपाल सिंह वासी सेमा कलां जिला बठिंडा, अफीम बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अफीम बेचने के लिए अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार पर सवार होकर बधनीकलां एरिया में आया हुआ है। जो कि इस वक्त बधनीकलां की दाना मंडी में किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर समय रहते वहां रेड किया जाए तो उसके पास से अफीम बरामद हो सकती है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस द्वारा ग्रेन मार्केट बधनीकलां में रेड की गई, तो हरपाल सिंह वासी जिला बठिंडा को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 520 ग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोषी हरपाल सिंह को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करने की कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है, ताकि उसके अगले व पिछले लिंक की गहराई से जांच हो सके।

