logo

मोगा पुलिस व बदमाशों में चली सीधी गोलियां ! दो घायल ! 3 अन्य गिरफ्तार !

मोगा पुलिस व बदमाशों में चली सीधी गोलियां ! दो घायल ! 3 अन्य गिरफ्तार !

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

आइए, पहले आप जरा मौका वारदात की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें :

अब आप, उन बदमाशों को भी देखलें, जो इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। व फिलहाल ये लोग स्थानीय सरकारी हस्पताल में उपचार अधीन हैं : 

अब आपको समझाते हैं, कि आखिरकार हुआ क्या है। रविवार देर शाम जिला मोगा के गांव चुगाह कलां के नजदीक पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाश, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनके अन्य तीन साथियों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस सारे घटनाक्रम में अच्छी बात यह रही कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। 

आपको बतादें कि सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह, सीआईए इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़, थाना कोट-ईसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में वे पांच बदमाश, जो कि पहले भी अन्य अनेक जिलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, घूम रहे हैं और अब वे फिर से किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जैसे ही पुलिस पार्टी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर ओपन फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। जबकि तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी मौके पर पहुंचकर मीडिया के रूबरू हुए और उन्होंने मामले संबंधी विस्तृत जानकारी सांझा की।

IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!