
मोगा 16 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)
रोटरी क्लब मोगा स्टार्स की ओर से देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस स्थानीय जीरा रोड पर स्थित ‘विदरिंग रोसेस’ स्कूल में बड़े भग्ति भाव से मनाया गया। यह जानकारी रोटरी के पूर्व जिला गवर्नर परवीन जिन्दल व संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर ने मीडिया से साझा की।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अध्यक्ष मनोज जिंदल व आंचल ग्रोवर थे। इस समागम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी मुकाबला व स्लोगन लेखन मुकाबले करवाए गए, जिसके बाद क्लब की ओर से विजेता विद्यार्थियों को इनाम वितरित कर उनका होंसला अफजाई की गई। संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर ने स्कूली बच्चों को बढ़ चढ़कर देश के त्योहारों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर, सचिव विकास बंसल, खजांची रोहित सिंगला के अलावा हरि सिंगल, विनय कुमार, रोहित गर्ग, रमेश सिंगला, प्रदीप मेहंदीरत्ता, नेहा, लीना कांसल, सोनाली सिंगला, अलका बंसल, वंदना जिंदल व कीर्ति मेहंदीरत्ता आदि सदस्य हाजिर थे।