logo

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का क्रिसमस उत्सव, किंडरगार्टन विंग में बिखरी खुशी व मूल्यों की रोशनी : स्मृति भल्ला

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का क्रिसमस उत्सव, किंडरगार्टन विंग में बिखरी खुशी व मूल्यों की रोशनी : स्मृति भल्ला

मोगा 17 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) 

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मोगा के किंडरगार्टन विंग में क्रिसमस का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। यह आयोजन आनंद, संस्कृति और मूल्यों का सुंदर संगम रहा, जिसने दिन को यादगार और अर्थपूर्ण बना दिया।

स्कूल की प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने बताया कि नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित मनमोहक भूमिका नाट्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके माध्यम से बच्चों को प्रेम, दया और करुणा जैसे मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने जिंगल बैल्स की धुन पर आकर्षक नृत्य एवं ऊर्जावान भांगड़ा प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। उत्सव के दौरान बच्चों को प्रभु यीशु मसीह के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों से भी अवगत कराया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि ईश्वर एक है, जिससे सभी धर्मों के प्रति सम्मान और धर्मनिरपेक्षता की भावना को बचपन से ही सुदृढ़ किया जा सके।

इस मौके पर बच्चों सहित अन्य उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने कहा कि, “क्रिसमस जैसे त्योहार केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये बच्चों में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान जैसे मूल्यों को विकसित करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की यही प्राथमिकता रहती है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास धर्मनिरपेक्षता की भावना के साथ हो, जिसके चलते ही स्कूल में मनाया गया प्रत्येक पर्व यही सिखाता है कि मानवता सर्वोपरि है और ईश्वर एक है।”

यह कार्यक्रम आनंद, सौहार्द और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश देते हुए संपन्न हुआ, जो क्रिसमस की सच्ची भावना को दर्शाता है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!