मोगा 3 मार्च, (मुनीश जिन्दल)

DN मॉडल स्कूल में रंगों का त्योहार होली बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष तुषार गोयल, प्रिंसिपल सोनिया कलसी सहित अन्य अनेक अध्यापकों ने जूनियर विंग के साथ होली खेलकर ये त्योहार मनाया।
स्कूल की हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद व जीव विज्ञान की अध्यापिका अमनदीप बेदी ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। जिसके बाद बच्चों ने रंगों के इस त्योहार को बड़े आनंद के साथ मनाया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए विशेष रूप से फूलों तथा प्राकृतिक रंगों की होली का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों पर रंग बिरंगे फूलों की वर्षा की गई। फूलों की होली ने वातावरण को सुगंधित और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे परिधानों और बच्चों की खुशियों से सराबोर दिखाई दिया, बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।


प्रबंधन कमेटी व अध्यापक, नन्हे मुन्नों के साथ, एक संयुक्त तस्वीर में।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल सहित अन्य मैनेजमेंट सदस्यों ने बच्चों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें सुरक्षित व प्रेमपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने भी विद्यार्थियों को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश दिया और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने नन्हे मुन्नों के साथ होली खेलकर बच्चों का उत्साह और भी बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक मूल्यों, आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य अश्वनी कुमार शर्मा, अविनाश गुप्ता, अनिल दीप भारद्वाज, अमित बंसल व राकेश गांधी भी मौजूद थे।

