logo

डीएन मॉडल स्कूल में होने वाले खेलोत्सव ‘उमंग’ की तैयारीयां युद्ध स्तर पर : तुषार !!

डीएन मॉडल स्कूल में होने वाले खेलोत्सव ‘उमंग’ की तैयारीयां युद्ध स्तर पर : तुषार !!

मोगा 11 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

‘विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल, मनुष्य को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं’। इन शब्दों का प्रगटावा डीएन मॉडल स्कूल मैनेजमेंट के प्रधान तुषार गोयल ने मंगलवार को “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से ख़ास बातचीत के दौरान प्रगट किए। तुषार ने कहा कि जीवन में खेलों के महत्व को ही ध्यान में रखते हुए डीएन मॉडल स्कूल में 13 फरवरी, दिन वीरवार को खेल उत्सव ‘उमंग’ मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारीयां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि डी.एन मॉडल स्कूल ने हमेशा अपने विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि इस खेल उत्सव में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 6वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस खेल उत्स्व के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें रिले दौड़, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, थ्री लैग रेस, बॉल थ्रो आदि प्रमुख हैं। तुषार ने कहा कि, खेलों के इस आयोजन को लेकर जहां छात्र खासे उत्साहित हैं, वहीं अध्यापकों में भी खासा उत्साह है। जिसके चलते विद्यार्थी व अध्यापक कंधे से कन्धा मिलाकर इस खेल उत्सव को सफल बनाने में अपना दिन रात एक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस खेल उत्सव की शुरुआत, मार्च पास्ट व राष्ट्रीय गान के साथ होगी। छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ खेलों का आगाज होगा। व विभिन्न खेलों में विभिन्न वर्ग के अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को उचित इनाम दिए जाएंगे।

इस मौके पर, स्कूल की प्रिंसीपल मैडम सोनिया व खेल विभाग के HOD कम कोआर्डिनेटर मनीष शर्मा भी मौजूद थी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!