logo

डी.एन मॉडल स्कूल का खेलोत्सव ‘उमंग’ ! विद्यार्थियों ने दिखाए जोहर !!

डी.एन मॉडल स्कूल का खेलोत्सव ‘उमंग’ ! विद्यार्थियों ने दिखाए जोहर !!

मोगा 13 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

विद्यार्थियों की शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता के लिए डी.एन मॉडल स्कूल में वीरवार को खेलोत्सव ‘उमंग’ का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों की हुई इस प्रतिस्पर्धा में कक्षा एक से लेकर 6वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने जोहर दिखाए।इस कार्यक्रम की मुख्य मेहमान विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा थी। जबकि एडीसी (जनरल) मैडम चारुमिता, भाजपा के जिला प्रधान डॉक्टर सीमांत गर्ग व कांग्रेस की मालविका सूद ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर, शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ अमरदीप कौर अरोड़ा ने ज्योति प्रज्वल्लित कर कराई। इस मौके पर उनके साथ स्कूल मैनेजमेंट के प्रधान तुषार गोयल, सदस्य अर्जुन कांसल, रोहित खुराना, स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

जिसके बाद, रंगारंग कार्यकर्म के साथ खेलों का प्रारम्भ हुआ। सबसे पहले नन्हे बच्चों ने स्वागती गीत पेश किया। जिसके बाद राजस्थानी संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रोग्राम, मार्च पास्ट व उसके बाद राष्ट्रीय गीत के साथ इन खेलों का आगाज़ हुआ। इस मौके स्कूल के बैंड दस्ते ने, अपनी सुरीली धुन से उपस्थिति का मन मोह लिया। उसके बाद बड़े ही अनुशासनिक माहौल में खेलें शुरू हुई। जिनके तहत बाल-थ्रो, थ्री लैग रेस, बाधा दौड़, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, रिले रेस आदि विभिन्न खेलों के माध्यम से विद्यार्थीयों ने अपन दम खम दिखाया। 

ADC (G) मैडम चारूमिता, ज्योति प्रज्वल्लित करते हुए। (छाया: डैस्क)

विधायक अमनदीप, विजेता छात्रों के साथ। (छाया: डैस्क)

कार्यकर्म की मुख्य मेहमान, विधायक अमनदीप अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को दिमाग की तंदरुस्ती सहित शारीरिक तंदरुस्ती का महत्व बताते हुए, विद्यार्थियों को इसी प्रकार भविष्य में भी खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन सहित प्रिंसिपल मैडम सोनिया को भविष्य में भी, इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते रहने की अपील की।

मैनेजमेंट के अध्यक्ष तुषार गोयल ने अपने सम्बोधन में बच्चों को इन खेलों में भाग लेने के लिए उन्हें बधाई देते हुए विशवास दिलाया कि खेलों में स्कूल को और उंचाईओं पर ले जाने के लिए, मैनेजमेंट की और से जो भी बन पायेगा, वे उससे पीछे नहीं हटेंगे। यहां वर्णनयोग्य है कि, गत वर्ष, स्कूल के 10 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर तथा लगभग 150 छात्रों ने राजकीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी जीत दर्ज की थी। 

स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने अपने सम्बोधन में जहां खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बच्चों को बधाई दी, वहीं उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह अपने शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन निश्चित रूप से ही, एक यादगार दिन बनकर डीएन मॉडल स्कूल के इतिहास में दर्ज रहेगा। 

गैस्ट ऑफ़ ऑनर, मालविका सूद के साथ तस्वीर खिचवाते विजेता विद्यार्थी। (छाया: डैस्क)

खेलोत्सव ‘उमंग’ के दौरान, स्कूल के विद्यार्थी। (छाया: डैस्क)

इस मौके पर विजेता विद्यार्थी, जहां बड़े जोश में उत्साहित व प्रसन्नचित दिखाई दिए। वहीं, इस मौके पर पहुंचे अभिभावक भी स्कुल के इस खेलोत्स्व को लेकर खासे उत्साहित दिखाई दिए। इस मौके पर अभिभावकों की, अपने बच्चों की खेलों के प्रति लगन व रुचि देखकर, उनकी ख़ुशी देखते ही बनती थी। व अनेकों बार अभिभावक, अपने बच्चों के समर्थन में ‘हूटिंग’ करते भी नजर आए। 

सौरभ बंसल, दीप बंसल, साहिल गोयल, साहिल कोचर, श्याम वर्मा, गोपाल मित्तल, विकास गुप्ता, अक्षित गोयल, मानव गोयल, अमित बंसल, श्वेत गुप्ता, नरेश भनोट सहित अन्य अनेक लोगों ने इन खेलों में पहुंचकर, विद्यार्थियों का होंसला बढ़ाया व उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।यहां उल्लेखनीय है कि, विद्यार्थी पिछले कई दिनों से, इस खेलोत्सव की तयारी कर रहे थे। इन खेलों में विद्यार्थियों के बढ़िया प्रदर्शन का श्रेय मैडम रेनू बाला, मनीष कुमार, शिव व अर्जुन सिंह को जाता है। जिनके निर्देशन में ही विद्यार्थियों को बाल-थ्रो, थ्री लैग रेस, बाधा दौड़, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, रिले रेस आदि खेलों के लिए प्रशिक्षित किया गया था। मीडिया से ये जानकारी मैडम कृतिका गर्ग व ज्योति सूद ने साझा की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!