
मोगा 01 सितंबर, (मुनीश जिन्दल)
किसी भी विभाग के कर्मचारी द्वारा थोड़ी सी कोताही होने पर, उसे उसके विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा डांट पड़ना स्वाभाविक है। लेकिन अगर वही कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी तनदेहि से निभाए, तो उसकी पीठ थप थपाना भी विभाग के उच्च अधिकारी की जिम्मेदारी बन जाती है। कुछ ऐसा ही बढ़िया प्रयास किया है मोगा के एसएसपी आईपीएस अजय गांधी ने, अपने विभाग के 74 पुलिस कर्मचारियों को पहला दर्जा प्रशंसा पत्र व 19 कर्मचारियों को नगद इनाम राशि देकर किया है।



SSP अजय गांधी, पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए।

पुलिस कर्मचारियों की होंसला अफजाई के लिए एसएसपी कार्यालय के अंदर ही एक साधारण लेकिन प्रभाव शाली समागम आयोजित किया गया था। इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से बात करते हुए एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पिछले समय के दौरान अपनी ड्यूटी ईमानदारी, मेहनत हुआ जिम्मेदारी से निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया है। जिसके तहत जिले के कुल 74 पुलिस कर्मचारियों को पहले दर्जे का प्रशंसा पत्र जबकि 19 कर्मचारियों को नगद इनाम दिए गए हैं। इन पुलिस कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान शानदार प्रदर्शन के साथ साथ लोगों की सुरक्षा व सेवा में बेहतरीन योगदान दिया था। एसएसपी गांधी ने कहा कि भविष्य में जो भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाने में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे उन्हें भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य स्टाफ भी उनके काम से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कर्मचारियों की सेवा व योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस फोर्स के अंदर मनोबल ऊंचा रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही जज्बा कर्मचारियों को भविष्य में अपना कार्य और अधिक जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित करता है। एसएसपी गांधी ने विशवास दिलाया कि जनता की सेवा, कानून की पालना व अपराध के खात्मे के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है व कर्मचारियों की यह लगन पुलिस के इस संगठन को और मजबूत बनाती है।
इधर जिला पुलिस प्रमुख के हाथों सन्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों ने भी अपने विभाग के प्रमुख एसएसपी अजय गांधी का धन्यवाद किया।