logo

‘भाविप’ ने मनाया, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस ! लगाई छबील !!

‘भाविप’ ने मनाया, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस ! लगाई छबील !!

मोगा 28 मई, (मुनीश जिन्दल)

शहर की अग्रिम समाज सेवी संस्था, भारत विकास परिषद् की मोगा शाखा द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छबील लगाई गई। नगर कीर्तन के यात्रा मार्ग पर सिमरन कनफेक्शनरी स्टोर पर परिषद् की तरफ से ठंडे जलजीरे का प्रबन्ध किया गया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाखा सदस्यों ने उपस्थित होकर नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं की, गर्मी में ठंडे जलजीरे से सेवा की। नगर कीर्तन कमेटी के सदस्यों द्वारा सिरोपा देकर, शाखा सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुधीर कोहली ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने मुग़ल शासकों के क्रूर अत्याचार और मानवीय मूल्यों के उन्मूलन के विरुद्ध एक सशक्त आवाज उठाई थी। वे मुसलमान शासकों द्वारा दी गई असहनीय वेदनाओं को सहते हुए सदैव अपने धर्म पर अडिग रहे, हर स्थिति में उस सर्वशक्तिमान अकाल पुरख का धन्यवाद किया। 

संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज मोंगा ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी ने सर्वधर्म समभाव को प्रकट करते हुए, अलौकिक वाणी की रचना की। उन्होंने भक्ति रस से भरपूर सुखमणि साहब की रचना की, जिसकी एक एक पंक्ति प्रत्येक मनुष्य को उसके जीवन के परम चरम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। शाखा सचिव महेश गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने अपने जीवन काल में अनेक ग्रंथों की रचना की। अपनी रचना माझे की वार में उन्होंने, ‘ਤੂੰ ਮੇਰਾ ਪਿਤਾ, ਤੂੰ ਹੈ ਮੇਰੀ ਮਾਤਾ, ਤੂੰ ਮੇਰਾ ਬੰਧਪੁ, ਤੂੰ ਮੇਰਾ ਭ੍ਰਾਤਾ’, लिख कर वेद मंत्रों की सार्थकता सिद्ध की। 

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में गुरजीत सिंह, राजिंदर सचदेवा, निशि राकेश विज, सुमन कांत विज, यशपाल ग्रोवर, नरेश धीर, जयदीप कटारिया के अतिरिक्त संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!