
मोगा 26 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)
वार्ड नंबर 41 के लिए डी.एम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन मोगा को पोलिंग स्टेशन बनाया गया है और इस पोलिंग स्टेशन के बूथ नंबर 106 में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला की वोट कोई और व्यक्ति डाल गया। जिसके बाद उक्त महिला के पति ने वहां बैठे पोलिंग स्टाफ को खरी खोटी सुनाई।

देखते ही देखते तीनों प्रमुख पार्टियों, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी और उनके समर्थक वहां एकत्रित हो गए। कोई, उक्त महिला की वोट दोबारा डलवाने के हक में था तो कोई उसे रद्द करने की मांग कर रहा था। इस हंगामे के बाद उक्त महिला के वोट का क्या हुआ ? इस संबंधी बूथ के रिटर्निंग अधिकारी ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से बात की।

