
मोगा 18 जून, (मुनीश जिन्दल)
भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अनेक महिलाओं को पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल हुई महिलाओं में पल्लवी, रितु, कुसुम और रीमा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव शमशेर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गीता आर्या, जिला सचिव मालविंदर कौर, जिला सचिव लीला गोयल, जिला सचिव शिल्पा बांसल आदि भी उपस्थित थे। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया कि ये महिलाएं अपने सामाजिक अनुभव और जनसेवा के जज्बे के बल पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय पल्लवी को मोगा शहर भाजपा का इंचार्ज नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी संगठन का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है और भाजपा महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इधर नवनियुक्त इंचार्ज पल्लवी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महिलाओं को संगठित करने, उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और भाजपा महिलाओं को सम्मान व नेतृत्व के पर्याप्त अवसर प्रदान कर रही है। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

