logo

मोगा को मिला 5वां मेयर, सर्वसम्मति से हुई उनकी ताजपोशी, मिलिए शहर की नई मेयर से 

मोगा को मिला 5वां मेयर, सर्वसम्मति से हुई उनकी ताजपोशी, मिलिए शहर की नई मेयर से 

मोगा 11 जून, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्या) 

पिछले कुछ दिनों से मोगा नगर निगम के मेयर पद को लेकर चल रही अटकलों को वीरवार को उस समय विराम लग गया, जब नवनियुक्त पार्षदों की हुई पहली बैठक में सर्वसम्मति से मोगा शहर के पांचवें मेयर को चुन लिया गया। इस बार मेयर का यह ताज वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी की टिकट से पार्षद बनी विनय पाल कौर के सिर पर सजा है। यह सारी कार्रवाई राज्य के कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंध की निगरानी में हुई। जबकि विधानसभा हल्का मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा सहित जिले के अन्य विधायक भी इस मौके पर मौजूद रहे। जैसे ही बैठक के बाद विनय पाल कौर के नाम पर मेयर की मोर लगी, तो उनके जानने वालों की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा व उन्होंने ढोल की थाप पर नवनियुक्त मेयर विनय पाल कौर का गर्म जोशी से स्वागत किया। जिसके बाद नवनियुक्त मेयर विनयपाल कौर, विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा अपने समर्थकों सहित एक जीप में सवार होकर एक जुलूस की शक्ल में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से रवाना हो गए। 

इस मौके पर जहां विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा मीडिया के रूबरू हुई, वहीं नवनियुक्त मेयर विनयपाल कौर ने भी भगवान का शुक्रिया अदा किया। 

DR. AMANDEEP KAUR ARORA (MLA MOGA)

VINAYPAL KAUR (MAYOR MOGA)

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!