
मोगा 30 जून, (मुनीश जिन्दल)
रात्रि 1 बजे डीजे बंद करवाने गई पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला किया है। घटना शहर के कोटकपूरा रोड की 28 व 29 की दरम्यानी रात की है। दरअसल एक व्यक्ति द्वारा रात को 1:00 बजे 112 पर कॉल की गई थी कि उसके पड़ोसी आधी रात को ऊंची आवाज में DJ चलाकर हुड़दंग मचा रहे हैं। और जब मौके पर पीसीआर टीम पहुंची तो डीजे का आनंद ले रहे लोगों ने पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में पीसीआर के हवलदार सूबा सिंह को गंभीर चोटें आई।


पुलिस द्वारा इस संबंधी क्या कार्रवाई की गई, DSP सिटी जतिंदर सिंह गिल ने मीडियाकर्मियों से जानकारी साझा की।

