logo

दाढ़ी-मूंछ फूटते ही, कर दिया बड़ा काण्ड ! आपत्तिजनक सामान बरामद ! पहुंचे सलाखों के पीछे !!

दाढ़ी-मूंछ फूटते ही, कर दिया बड़ा काण्ड ! आपत्तिजनक सामान बरामद ! पहुंचे सलाखों के पीछे !!

मोगा 4 फरवरी (रिक्की आनन्द/ मुनीश जिन्दल)

वो कहते हैं ना, “पहले चोरी, पहला फंदा”। जी हां, शायद, कुछ ऐसा ही हुआ है जिला मोगा के गांव लंगेयाना के इन दो नौजवानों के साथ। जिनकी उम्र तो 18 से 19 वर्ष के बीच है। लेकिन मंसूबे बड़े हैं। जनाब रातो रात अमीर बनना चाहते थे। जिसके चलते इन्होंने अपना लिया एक ऐसा धंधा, जिससे शायद ये तो कम समय में बहुत रूपए कमा लेते। लेकिन इसके साथ ही, समाज के अनेक लोगों को ये लोग, मौत के मूहं में धकेल देते। लेकिन पहली चोरी, पहला फन्दा। जब गत दिवस थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार गुरबिन्दर सिंह, पुलिस पार्टी सहित लंगियाना पुराना की दाना मंडी में गश्त कर रहे थे, तो शक्की पुरुषों की तलाशी के दौरान, पुलिस ने जब इन दोनों नौजवानों की तलाशी ली, तो इनके पास से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। जिसके चलते फिलहाल ये दोनों युवक, अब सलाखों के पीछे हैं। 

आखिर क्या है सारा मामला ? पुलिस द्वारा पकड़े गए, ये युवक कौन हैं ? पुलिस ने इनसे क्या बरामद किया है ? इनके ऊपर कौनसी कौनसी धारा लगाई गई है ? हमारे इन सभी सवालों के जवाब सब डिवीजन बाघापुराना के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से साझा किए। इस मौके पर उनके साथ थाना बाघापुराना के प्रभारी जसबरिन्दर सिंह भी मौजूद थे।

PPS DALBIR SINGH SIDHU, DSP, BAGHAPURANA SD

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!