logo

महेंद्र पाल लूम्बा की गिरफ्तारी के बाद ‘सिविल सोसाइटी मोगा’ आई लूम्बा के हक में, किया बड़ा ऐलान 

महेंद्र पाल लूम्बा की गिरफ्तारी के बाद ‘सिविल सोसाइटी मोगा’ आई लूम्बा के हक में, किया बड़ा ऐलान 

मोगा 6 नवंबर (मुनीश जिन्दल) 

समाजसेवी व सोशल मीडिया एक्टिविस्ट महेंद्र पाल लूंबा को बीती रात, 5 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनकी यह गिरफ्तारी उनके खिलाफ 14 अक्टूबर को पुलिस थाना कोट-इसे-खां में दर्ज एक मामले में की गई है।  लेकिन सिविल सोसाइटी मोगा के सदस्यों ने एक पत्रकार वार्ता कर महेंद्र पाल लूम्बा पर दर्ज इस मामले को गलत बताते हुए उनकी गिरफ्तारी को नाजायज बताया। सोसाइटी के सदस्यों ने महेंद्र पाल लूम्बा की जमानत कराने व उनके हक में एक मुहिम चलाने का ऐलान किया है। जिसके लिए उन्होंने पत्रकारों, किसान जत्थेबंदियों व समाजसेवी लोगों को इस संबंधी एक मंच पर आने की अपील की। स्थानीय टाउन हाल कल्ब में की गई इस पत्रकार वार्ता में सिविल सोसाइटी की और से डाक्टर कुलदीप सिंह गिल, अजय गोरा सूद, मनिंदर सिंह बेदी, दलजीत सिंह भुल्लर, सुश्री प्रीती त्यागी, हरभजन सिंह बोहना, लक्की गिल, अमर अनेजा, शिव चरण सिंह आदि सदस्य मौजूद थे। 

मीडिया के रूबरू सिविल सोसाइटी मोगा के सीनियर सदस्य डॉक्टर कुलदीप सिंह गिल ने बताया कि मामला एक मामूली लड़ाई से शुरू होता है। यह लड़ाई उस व्यक्ति की थी, जो कि समाज से नशे जैसे कोहड़ को दूर करना चाहता है। 

डॉ गिल ने कहा कि पुलिस को लूम्बा की गिरफ्तारी के लिए यह ढंग इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था, वैसे भी उन्होंने लूम्बा की गिरफ्तारी को पुलिस का एक हमला बताते हुए कहा कि यह हमला मात्र महेंद्र पाल लूम्बा पर न होकर अपितु समूची सिविल सोसाइटी मोगा पर किया गया एक हमला है। 

डा. गिल ने लूम्बा की गिरफ्तारी को गलत करार देते हुए विश्वास दिलाया कि सिविल सोसाइटी महेंद्र पाल लूम्बा के साथ खड़ी है। 

DR. KULDEEP SINGH GILL

सीनियर सदस्य अजय गोरा सूद ने महेंद्र पाल लूंबा के खिलाफ दर्ज मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच SPH के पास चल रही थी, लेकिन इस जांच में महेंद्र पाल लूम्बा को एक भी दिन नहीं बुलाया गया। 

गोरा सूद ने महेंद्र पाल लूम्बा की गिरफ्तारी को गलत करार देते हुए बताया कि किस प्रकार लूम्बा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा बीती रात सिविल सोसाइटी के सदस्यों को परेशान किया गया व महेंद्र पाल लूंबा से मिलने तक नहीं दिया गया। 

गोरा सूद ने कहा कि सिविल सोसाइटी सर्वप्रथम महेंद्र पाल लूम्बा की जमानत करवाएगी, इसके बाद उन्होंने इस झूठे मामले को एक लोक लहर बनाने का ऐलान किया, जिसके चलते उन्होंने अनेक लोगों को एक मंच पर एकत्रित होने की अपील की। 

AJAY SOOD (GORA)

इधर सीनियर सदस्य मनिंदर सिंह बेदी ने कहा कि क्योंकि महेंद्र पाल लूम्बा ईमानदारी से सच के लिए आवाज उठाते रहे हैं, जिसके चलते उनके अनेक दुश्मन बन गए हैं। बेदी ने कहा कि जिस मामले में लूम्बा की गिरफ्तारी हुई है, उस मामले में लूम्बा को गलत नामजद्द किया गया था। 

 MANINDER SINGH BEDI

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!