

मोगा 12 फरवरी (मुनीश जिन्दल)
थाना सिटी एक की पुलिस को उस समय कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में कुल चार लोगों को काबू कर, उनसे चोरी के तीन मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए। इस मामले संबंधी डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

