logo

mogatodaynews

administrator

ब्रेकिंग ! मोगा पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली ! जानो पूरा मामला

मोगा 14 जनवरी (मुनीश जिन्दल) मंगलवार को मोगा पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक युवक के बाएं पट्ट में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से घायल युवक के एक अन्य साथी को भी गिरफ़्तार किया है। जबकि पुलिस, इन दोषियों के अन्य चार साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने काबू किए गए दोनों युवकों के पास से हथियार के इलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।  कहां हुई है ये मुठभेड़ ? कौन थे ये युवक ? पुलिस इनके समीप कैसे पहुंची ? क्या क्या इनसे बरामद हुआ है ? कहां के रहने वाले हैं ये युवक ? हमारे इन सभी सवालों के जवाब एसपी हैडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह संधू ने मीडिया कर्मियों से साझा किए :  PPS GURSHARANJIT SINGH SANDHU, SPH MOGA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ग्रीन सिटी कालोनी में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व !!

मोगा, 14 जनवरी (अशोक मौर्या) ः मोगा के फिरोजपुर जी.टी.रोड स्थित ग्रीन सिटी कालोनी में लोहड़ी का पर्व बड़े ही श्रद्धापूर्वक व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी डा. जी.डी.गुप्ता ने बताया कि पूरी ग्रीन सिटी के निवासियों की एक ही जगह लोहड़ी का आयोजन किया। जिसमें सभी परिवारों ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, मूंगफली, गजक, रेवड़ी डालकर सभी के भले की कामना करते हुए लोहड़ी की परिक्रमा की और सभी को आपस में लोहड़ी पर्व की बधाई दी। सभी ने मिल जुलकर एक दूसरे को मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, गजक के साथ-साथ फल, फ्रूट खिलाए व डी.जे. की थाप पर लोहड़ी पर्व का आनंद माना। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

नैशनल इंश्योरेंस कंपनी ने मनाया लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्यौहार !!

मोगा, 14 जनवरी (अशोक मौर्या): स्थानीय फिरोजपुर जी.टी.रोड पर स्थित नैशनल इंश्योरेंस कंपनी की ब्रांच में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समागम की शुरूआत नैशनल इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल मैनेजर दविंदर के.स्वामी, मैनेजर राकेश शर्मा, चीफ बिजनेस मैनेजर कंचन बांसल, अजय गर्ग, दविंदर सिंह, वी.के.मल्होत्रा, किरण बाला आदि स्टाफ मेंबर ने लोहड़ी की पावन अगनी में तिल, मूंगफली, गुड़, रेवड़ी, गजक की आहुति डालकर की। आहुतियों के साथ उपस्थित कम्पनी के सभी सदस्यों ने सबके भले के लिए मंगल कामना की। सभी सदस्यों ने लोहड़ी की अगनी की परिक्रमा कर सभी को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रीजनल मैनेजर दविंदर कुमार स्वामी ने सभी को लोहड़ी पर्व एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी ने आए मुख्य अतिथियों को बुके देकर उनका सम्मान किया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

घरों के ऊपर क्यों लगाया जाता है लाल/ केसरी झंडा ?? जानिए इसका रहस्य ………….

मोगा 14 जनवरी (मुनीश जिन्दल) दोस्तों आपने अक्सर अपने मोहल्ले में व आस पास के इलाकों में अनेक घरों के ऊपर लाल/ केसरी झंडा लगा देखा होगा। लेकिन शायद उस झंडे को लगाने वाले अधिकतर लोगों को भी इसके पीछे के रहस्य का ज्ञान नहीं होगा। चलिए आज हम आपको इस बात से भी अवगत करवाते हैं। कि आखिरकार घर के ऊपर केसरी/ लाल रंग का झंडा लगाने के पीछे की सत्य कथा क्या है। साथियों, इसके लिए हमें त्रेता युग में जाना होगा। एक बार चंद्र देव, शनि देव का अपमान कर देते हैं। जिसके पश्चात जब चंद्र देव को शनि देव की कू दृष्टि से बचाने के लिए संसार में कहीं भी कोई आसरा नहीं दिखता, तो वे ‘संकट मोचन महाबली’ हनुमान जी की माता अंजना मां के पास जाकर उनसे अपनी सुरक्षा का वचन ले लेते हैं। हनुमान जी के लिए अपनी मां के शब्दों की बहुत अहमियत थी। जिसके उपरांत हनुमान जी, चंद्र देव को शनि लोक ले जाकर, चंद्र देव व शनि देव में संधि करवाने का प्रयास करते हैं। लेकिन क्रोधित शनिदेव, चंद्रमा पर अपनी कू दृष्टि डाल देते हैं। हनुमान जी के बार-बार समझाने पर भी जब शनि देव उनकी बात नहीं सुनते तो हनुमान जी व शनिदेव में युद्ध आरंभ हो जाता है। जिसमें अनेकों बार शनि देव अपनी कू दृष्टि हनुमान जी पर डालते हैं। जिससे हालांकि हनुमान जी तो बच जाते हैं, लेकिन शनि देव की बार बार कू दृष्टि पड़ने से वहां एक कालचक्र बन जाता है। और धीरे-धीरे उस काल चक्र में ग्रह मंडल के अनेक ग्रह समाने लगते हैं। शनिदेव खुद भी, व हनुमान जी भी उस कालचक्र के अंदर चले जाते हैं। इसके पश्चात जब समूची सृष्टि में अनियमितता शुरू हो जाती है, तो हनुमान जी अपनी बुद्धि व बल का प्रयोग कर उस कालचक्र को उल्टा घुमा देते हैं। जिसके चलते कालचक्र के अंदर समाए सभी ग्रह काल चक्र से बाहर आ जाते हैं। सृष्टि भी अपने स्थान पर वापिस आ जाती है। लेकिन हनुमान जी का ये कृत्य कालदेव (मौत के देवता) को नहीं भाता। व कालदेव इसे अपना अपमान मानते हैं। जिसके लिए वे हनुमान जी को दोषी मानते हुए उन्हें दंड देने की ठानते हैं। क्रोधित कालदेव को जब अपने लेखाकार चित्रगुप्त से पता चलता है कि हनुमान जी के परिवार में अभी किसी सदस्य की मौत नजदीक नहीं है। तो गुस्साए कालदेव अपनी शक्ति का प्रयोग कर हनुमान जी के पिता महाराज केसरी को अपना ग्रास बना लेते हैं। उन्हें अकाल मृत्यु दे देते हैं। जिसके पश्चात जब हनुमान जी को ज्ञात होता है कि उनके पिता की मृत्यु, एक साधारण मृत्यु न होकर, एक अकाल मृत्यु है। तो हनुमान जी को गुस्सा आ जाता है। वे कालदेव से अपने पिता के प्राण वापस लाने की ठान लेते हैं और वे काल लोक जाते हैं। हनुमान जी के बार-बार आग्रह करने पर भी जब कालदेव, हनुमान जी के पिता महाराज केसरी को जीवित नहीं करते तो हनुमान व कालदेव में युद्ध आरंभ हो जाता है। जिस दौरान रुद्रांश, हनुमान जी, क्रोधित हो अपने रौद्र रूप में आकर कालदेव को ही अपना ग्रास बना लेते हैं। सभी देवता आकर हनुमान जी को कालदेव को मुक्त करने का आग्रह करते हैं। लेकिन गुस्से में आए हनुमान जी किसी की बात नहीं सुनते। तब भगवान शिव प्रकट होकर हनुमान जी को कालदेव को ग्रास ना बनाने को कहते हैं। जिसके बाद हनुमान जी कालदेव को मुक्त कर देते हैं। चूंकि इस युद्ध में कालदेव ने हनुमान जी पर उनके बाल रूप में, अति बल का प्रयोग किया था, तो कालदेव से नाराज, क्रोधित भगवान शिव, कालदेव को कहते हैं कि आपने इस गद्दी की गरिमा को दूषित किया है। आपको इस पर विराजमान होने का कोई हक नहीं है और काल लोक पर फहरा रहे लाल/ केसरी झंडे को उतार कर कहते हैं कि अब यह ध्वज यहां नहीं फहराएगा और ध्वज, हनुमान जी को दे देते हैं। लेकिन हनुमान जी शांत होने के बाद कालदेव को पुनः उनके सिंघासन पर बैठा, काल लोक के ऊपर लगे लाल/ केसरी झंडे को दोबारा वहां स्थापित कर देते हैं। जिसके पश्चात कालदेव, हनुमान जी को वचन देते हैं कि जो भी व्यक्ति अपने घर पर लाल/ केसरी झंडा लगाएगा, उस घर में कभी भी अकाल मृत्यु नहीं होगी। तो दोस्तों यह थी त्रेता युग की वो पौराणिक कथा, जिसका वर्णन हमारे पुराने अनेक धार्मिक ग्रंथों में है।  साथियों, क्योंकि यह कहानी हजारों साल पुरानी है। इसलिए शायद आपके मन में यह ख्याल आ रहा होगा कि त्रेता युग की इस कहानी का कलयुग में क्या प्रभाव है ? तो मित्रों, चूंकि, हनुमान जी, विश्व के आठ चिरंजीवियों में से एक हैं। सो हनुमान जी आज, इस कलयुग में भी हमारे बीच विराजमान हैं। इसलिए उन्हें मिले वरदान जिस प्रकार त्रेता युग में प्रभावशाली थे। वे आज भी, हनुमान जी की भांति ही, इस कलयुग में भी चिरंजीवी हैं।इसलिए आज भी जब आप किसी पंडित/ ज्योतिष आचार्य के पास जाते हैं, तो वह आपको अपने निवास स्थान के ऊपर केसरी/ लाल झंडा लगाने को कहता है। ताकि आपके घर से अकाल मृत्यु का योग खत्म हो जाए। साथियों अनेक हनुमान भक्तों की अपने घर के ऊपर लाल/ केसरी झंडा लगाने के पीछे यह भी धारणा है कि, हे बाबा, जिस प्रकार हमने आपके झंडे को ऊंचा स्थापित किया है, उसी प्रकार आप हमारे जीवन में हमारी बढ़त बनाए रखना। खैर मित्रों बात अकाल मृत्यु को टालने की हो या आपकी बढ़त की, दोनों ही परस्थितियां, आपके अनुकूल ही हैं। हम भी ‘मोगा टुडे न्यूज़’ चैनल की ओर से ‘संकट मोचन महाबली हनुमान जी’ से यही प्रार्थना करेंगे कि आपका जो भी भगत अपनी जिस भी मनोकामना को लेकर अपने घर के ऊपर सच्ची श्रधा से लाल/ केसरी झंडा लगाए, आप उस पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें व उसकी मनोकामना को पूर्ण करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

नहीं भरी GST रिटर्न, तो हो जाओ सावधान ! कहीं फंस ना जाना ‘सर्च एंड सीजर’ के चक्कर में !!

मोगा 14 जनवरी (मुनीश जिन्दल) अनेक लोगों ने GST नंबर तो लिए हुए हैं। लेकिन रिटर्न नहीं फाइल की है। इस बात का खुलासा GST विभाग की ACST (सहायक कमीश्नर सैल्स टैक्स) पूनम गर्ग ने एक खास मुलाकात के दौरान किया। उन्होंने बताया कि विभाग के ध्यान में आया है कि अनेक व्यापारी ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से GST नंबर तो लिया हुआ है। लेकिन रिटर्न नहीं भरी है। उन्होंने उन व्यापारियों को, जिनका कि किसी कारणवश काम कम है, को अपने CA के माध्यम से अपना जीएसटी नंबर कैंसिल करवाने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने उन व्यापारियों को, जिनका काम तो अच्छा ख़ासा है, लेकिन वे विभाग/ सरकार से उसे छुपा कर सही रिटर्न नहीं भर रहे हैं, उन्हें भी एक नेक सलाह दी है। जिससे संबंधित व्यापारी आगामी भविष्य की मुश्किलों से बच सकेंगे। क्या कहना था ACST पूनम गर्ग का, आप खुद ही सुनलें : MS. POONAM GARG, ACST, GST Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

मोटरसाइकिल काटकर बेचने वाले कबाड़िये की दुकान सील ! 20 इंजन, 1 मोटरसाइकल बरामद !!

मोगा 13 जनवरी (मुनीश जिन्दल) जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अधिकारी अजय गांधी के दिशा निर्देश पर काम करते हुए थाना सिटी एक की पुलिस ने एक कबाड़िये के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान को सील किया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ककबाड़िया चोरी के मोटरसाइकिल खरीद कर, उन्हें काटकर, आगे बेचता था। पुलिस ने इस कबाड़ियों के कब्जे से मोटरसाइकिलों के 20 इंजन व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। इस संबंधी थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की : INSPECTOR GURPREET SINGH, SHO CITY 1 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਕਿਸਾਨ ਜੱਥਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਸਾੜੀਆਂ, ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਡਰਾਫਟ ਬਿੱਲਾਂ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ! ਜਾਣੋ ਵਜਾ …………

ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕਰਣ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ !! ਮੋਗਾ 13 ਜਨਵਰੀ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਹੇਠ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ, ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਲੱਖੋਵਾਲ, ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫਤਰ ਸਾਹਮਣੇ, ਜੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਖੇਤੀ ਡਰਾਫਟ ਬਿੱਲ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਭੇਜੇ ਹਨ, ਉਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਡਰਾਫਟ ਬਿੱਲਾਂ ਦੀਆਂ ਕਾਪੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਕੇ ਸਾੜਿਆ ਗਿਆ। ਤੇ ਅੱਗੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਣਿਆਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਖੇਡਣਾ ਬੰਦ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗੀ, ਤਾਂ ਇਸ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਭੁਗਤਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਰਹੇ। ਕਿਉਂਕਿ ਹੁਣ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਟਿਕ ਕੇ ਨਹੀਂ ਬੈਠਣੀਆਂ। ਹੁਣ ਇਸ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਬੋਲੀ ਹੋਈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜਗਾਕੇ ਸਹੀ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਵਿਖਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਵਾਰ ਦਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਫੈਸਲਾਕੁਨ ਹੋਵੇਗਾ। ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿਚ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ, ਤਾਨਾਸ਼ਾਹੀ ਰਵਈਆ ਛੱਡ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਮਸਲਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਤਾਂ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਡੱਲੇਵਾਲ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ ਜਾ ਸਕੇ। ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸਾਨ ਮਸਲਿਆਂ ਦਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ, ਤਾਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਕਾਲ ਅਨੁਸਾਰ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੂਬਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਆਗੂ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕੋਕਰੀ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ, ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਲੱਖੋਵਾਲ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਸਾਫੂਵਾਲਾ, ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ, ਬਲੌਰ ਸਿੰਘ ਉਗਰਾਹਾਂ, ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੱਦੋਕੇ, ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਘੱਲ ਕਲਾਂ ਸੂਬਾ ਆਗੂ ਲੱਖੋਵਾਲ, ਬਲਕਰਨ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋ ਜਿਲਾ ਆਗੂ ਲੱਖੋਵਾਲ, ਹਰਨੇਕ ਸਿੰਘ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ, ਅਜੈਬ ਸਿੰਘ, ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪਟਵਾਰੀ, ਕੇਹਰ ਸਿੰਘ, ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ, ਅਜਮੇਰ ਸਿੰਘ, ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਛਤਰ ਸਿੰਘ, ਜਸਮੇਲ ਸਿੰਘ, ਭਜਨ ਸਿੰਘ, ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ, ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਛਿੰਦਾ, ਬਬਲੂ ਸਿੰਘ, ਹਾਕਮ ਸਿੰਘ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਨੇਕ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਨਾਵਾਂ, ਬਾਬੂ ਸਿੰਘ, ਮੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਨਾਵਾਂ, ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੋਗਾ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,  ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਦੁੱਨੇਕੇ, ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਡਰੋਲੀ, ਭਾਈ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ, ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਤੋਤਾ ਸਿੰਘ, ਪੰਮਾ ਸਿੰਘ, ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਲਹੇਰ ਸਿੰਘ, ਸੁਲੱਖਣ ਸਿੰਘ, ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਕੇਹਰ ਸਿੰਘ, ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਬਾਦ ਖਾਨ, ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਬੰਤ ਸਿੰਘ ਨਿਧਾਵਾਲਾ, ਮੋਦਨ ਸਿੰਘ ਨਿਧਾਵਾਲਾ, ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਸਰਪੰਚ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

वार्ड नंबर 22 की, बदलेगी नुहार ! इस पुराने रोग से भी मिलेगी निजात !!

मोगा 13 जनवरी (मुनीश जिन्दल) दोस्तों, आपने अक्सर अनेक राजनीतिक लोगों को चुनावों के नजदीक ही जनता के रूबरू होते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पार्षद के साथ मिलवाने जा रहे हैं, जो सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि साल भर के विभिन्न त्योहारों के मौके पर भी अपने वार्ड वासियों से मिलकर, उन्हें तोहफे देकर, उनके संपर्क में रहते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रवीण मक्कड़ की। प्रवीण मक्कड़, चाहे लोहड़ी हो या दिवाली हो, या फिर कोई अन्य त्योहार, वे अपने वार्ड वासियों को त्यौहार के हिसाब से तोहफे देकर उनसे अपने निजी पारिवारिक संबंध बनाए रखते हैं। वार्ड वासियों को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि जल्द ही वार्ड नंबर 22 की नुहार बदलने वाली है। जिस एक परेशानी को वो पिछले अनेक वर्षों से झेल रहे हैं, जल्द ही इलाकावासियों को उससे भी निजात मिलने जा रही है। किस तरह बदलेगी वार्ड की नुहार ? व किस चीज से वार्ड वासियों को मिलने जा रही है निजात ? व कहाँ होने वाला है सौन्द्रीयकरण ? इसके लिए हम आपको ले चलते हैं वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रवीण मक्कड़ के पास : PARVEEN MAKKAR, MC, WARD NO. 22 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਭਾਰਤੀ ਹਵਾਈ ਸੈਨਾ ਦੀ ਭਰਤੀ ਲਈ ਆਨਲਾਈਨ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ 27 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ !!

ਮੋਗਾ, 13 ਜਨਵਰੀ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) MS. DIMPLE THAPAR ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੈਨਾ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਨ ਲਈ ਅਗਨੀਵੀਰ ਵਾਯੂ ਯੋਜਨਾ ਅਧੀਨ ਭਾਰਤੀ ਹਵਾਈ ਸੈਨਾ ਵੱਲੋਂ ਭਰਤੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਭਰਤੀ ਮੁਹਿੰਮ ਅਧੀਨ ਭਾਰਤੀ ਸੈਨਾ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਹੋਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੌਕਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜਗਾਰ ਉਤਪਤੀ, ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਅਫ਼ਸਰ, ਮੋਗਾ ਡਿੰਪਲ ਥਾਪਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਭਰਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਲਈ ਪ੍ਰਾਰਥੀ ਮਿਤੀ 27 ਜਨਵਰੀ 2025 ਤੱਕ ਆਨਲਾਈਨ ਵੈਬਸਾਈਟ www.agnipathvayu.cdac.in ਤੇ ਅਪਲਾਈ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਭਰਤੀ ਨੂੰ ਅਪਲਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਉਮਰ 01 ਜਨਵਰੀ 2005 ਤੋਂ 01 ਜੁਲਾਈ 2008 ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ 12ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ 50 ਫੀਸਦੀ ਨੰਬਰਾਂ ਦਾ ਹੋਣਾ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਜਿਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ 10ਵੀਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 3 ਸਾਲ ਦਾ ਡਿਪਲੋਮਾ ਜਾਂ 2 ਸਾਲਾ ਕੋਈ ਵੋਕੇਸ਼ਨਲ ਕੋਰਸ (ਅੰਗਰੇਜੀ, ਫਿਜ਼ਿਕਸ ਅਤੇ ਗਣਿਤ) ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਵੀ ਇਸ ਭਰਤੀ ਲਈ ਅਪਲਾਈ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਭਰਤੀ  ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਅਣਵਿਆਹੇ ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ ਅਪਲਾਈ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਵੈਬਸਾਈਟ ਤੇ ਜਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਬਿਊਰੋ ਮੋਗਾ ਦੇ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 62392-66860 ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋਂ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਲੈਪਟਾਪ/ ਐਂਡਰੋਇਡ ਟੈਬਲੇਟ/ ਸਮਾਰਟ ਵਾਚ, ਜਿੱਤਣ ਦਾ ਸੁਨਹਿਰੀ ਮੌਕਾ ! ਜਾਣੋ ਕਿੱਦਾਂ ………..

ਮੋਗਾ 13 ਜਨਵਰੀ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਲੋਕਤੰਤਰ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਸੰਵਿਧਾਨਕ ਹੱਕ ਵੋਟ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ ‘ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵੋਟਰ ਦਿਵਸ’ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ‘ਪੰਜਾਬ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਕੁਇੱਜ਼-2025’ ਤਹਿਤ ਆਨਲਾਈਨ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਆਖਰੀ ਮਿਤੀ 17 ਜਨਵਰੀ, 2025 ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਵਧੀਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਚਾਰੂਮਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਨਲਾਈਨ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਕੁਇੱਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ 19 ਜਨਵਰੀ 2025 ਨੂੰ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਆਫ਼ਲਾਈਨ ਮੁਕਾਬਲਾ 24 ਜਨਵਰੀ 2025 ਨੂੰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗਾ। ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਵਧੀਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲੇ ਗੇੜ ਵਿੱਚ ਆਨਲਾਈਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਜੇਤੂਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਫਾਈਨਲ ਆਫ਼ਲਾਈਨ ਮੁਕਾਬਲਾ 23 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ ਜੇਤੂਆਂ ਵਿਚਕਾਰ 24 ਜਨਵਰੀ 2025 ਨੂੰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਜੇਤੂਆਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾ ਇਨਾਮ ਵਿੰਡੋਂ ਲੈਪਟਾਪ, ਦੂਜਾ ਇਨਾਮ ਐਂਡਰੋਇਡ ਟੈਬਲੇਟ ਅਤੇ ਤੀਜਾ ਇਨਾਮ ਸਮਾਰਟ ਵਾਚ ਦੇ ਕੇ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵੋਟਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਕੁਇੱਜ਼ 2025 ਲਈ ਆਨਲਾਈਨ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ https://Punjab.indiastatquiz.com/ ਤੇ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਲਈ ਵੋਟਰ ਸ਼ਨਾਖਤੀ ਕਾਰਡ, ਅਧਾਰ ਕਾਰਡ ਅਤੇ ਸਕੂਲ/ਕਾਲਜ ਵਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪਹਿਚਾਣ ਪੱਤਰ ਜਮ੍ਹਾ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਵਧੀਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ‘ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵੋਟਰ ਦਿਵਸ’ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਆਨਲਾਈਨ ਕੁਇੱਜ਼ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਵੱਧ-ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਭਾਗ ਲੈਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!