logo

mogatodaynews

administrator

ਖੁਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਗਨੀਵੀਰ ਫੌਜ ਦੀ ਭਰਤੀ ਦਾ ਪੋਰਟਲ ! ਕਿਦਾਂ ਲੈ ਸਕਦੇ ਹੋਂ ਮੁਫਤ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ !!

ਮੋਗਾ 2 ਜਨਵਰੀ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਸੀ.ਪਾਈਟ ਕੈਂਪ ਹਕੂਮਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ (ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ) ਦੇ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਕੈਪਟਨ ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਅਗਨੀਵੀਰ ਫੌਜ ਦੀ ਭਰਤੀ ਰੈਲੀ ਦਾ ਆਨਲਾਈਨ ਅਪਲਾਈ ਕਰਨ ਦਾ ਪੋਰਟਲ ਜਨਵਰੀ 2025 ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫ਼ਤੇ ਖੁੱਲ੍ਹ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਆਧਾਰਿਤ ਲਿਖਤੀ ਪੇਪਰ ਮਾਰਚ 2025 ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ। ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਅਫ਼ਸਰ ਕੈਪਟਨ ਗੁਰਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੋਗਾ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, ਫਾਜਿਲਕਾ, ਮੁਕਤਸਰ, ਫਰੀਦਕੋਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਅਗਨੀਵੀਰ ਫੌਜ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਹੋਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੀ ਆਨਲਾਈਨ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ  www.joinindianarmy.nic.in ਤੇ ਕਰਵਾ ਕੇ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਸੀ-ਪਾਈਟ ਕੈਂਪ ਹਕੂਮਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਲੈਣ ਲਈ ਰਿਪੋਰਟ ਕਰਨ। ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਸਮੇਂ ਆਨਲਾਈਨ ਅਪਲਾਈ ਦੀ ਇੱਕ ਕਾਪੀ, ਦਸਵੀਂ ਦਾ ਅਸਲ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਤੇ ਫੋਟੋ ਕਾਪੀ, ਪੰਜਾਬ ਵਸਨੀਕ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ, ਜਾਤੀ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ, ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ, ਬੈਂਕ ਖਾਤੇ ਦੀ ਕਾਪੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਦੋ ਪਾਸਪੋਰਟ ਸਾਈਜ ਫੋਟੋਆਂ, ਇੱਕ ਕਾਪੀ, ਇੱਕ ਪੈਨ, ਖਾਣਾ ਖਾਣ ਲਈ ਬਰਤਨ, ਰਹਿਣ ਲਈ ਬਿਸਤਰਾ ਆਦਿ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਆਉਣ। ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਸਵੇਰੇ 9 ਵਜੇ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਉਮਰ ਸਾਢੇ 17 ਸਾਲ ਤੋਂ 21 ਸਾਲ ਤੱਕ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਛਾਤੀ ਬਿਨ੍ਹਾ ਫੁਲਾ ਕੇ 77 ਸੈਂਟੀਮੀਟਰ ਤੇ ਫੁਲਾ ਕੇ 82 ਸੈਂਟੀਮੀਟਰ ਅਤੇ ਕੱਦ 5 ਫੁੱਟ 7 ਇੰਚ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਨੌਜਵਾਨ ਘੱਟੋ ਘੱਟ 10 ਵੀਂ 45 ਫੀਸਦੀ ਅੰਕਾਂ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਜਾਂ 12ਵੀਂ ਪਾਸ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਸਮੇਂ ਖਾਣਾ ਅਤੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਬਿਲਕੁਲ ਮੁਫ਼ਤ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਫਿਜੀਕਲ ਤੇ ਲਿਖਤੀ ਪੇਪਰ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਫੀਸ ਨਹੀਂ ਲਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ 78891-75575, 98777-12697,78888-48823 ਉਪਰ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

बॉलीवुड स्टार सुनील शैटी ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा ! देखें वीडियो !!

अमृतसर/ मोगा 2 जनवरी (मुनीश जिन्दल) नव वर्ष की शुरुआत में अधिकतर लोगों की यही कोशिश रहती है कि वे अपने नए साल का प्रारम्भ किसी धार्मिक या समाज सेवा के कार्य से करें। इसी मनतव को लेकर बॉलीवुड स्टार व एक्शन हीरो सुनील शैटी वीरवार को अमृतसर के सचखंड श्री हरि मंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। आइये पहले आप जरा उनके आने की इस वीडियो पर एक नजर डाललें : इस मौके पर सुनी शैटी मीडिया के रूबरू भी हुए। व मीडिया कर्मिओं के सवालों के जवाब देते हुए जहां सुनी शैटी ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ी बात कही, वहीं उन्होंने अपने बेटे को लेकर भी खासी उम्मीद जताई। आइए आप भी सुनलें, क्या कहना था बॉलीवुड स्टार एवं एक्शन हीरो सुनील शैटी का : BOLLYWOOD STAR & ACTION HERO SUNIL SHETTY ADDRESSING MEDIA FELLOWS Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

बेजुबानों की सेवा कर अग्रवाल समाज सभा ने की अपने नव वर्ष की शुरुयात !!

मोगा 2 जनवरी (मुनीश जिन्दल) नव वर्ष पर जहां प्रतेक व्यक्ति व हर संस्था अपने अपने तरीके से नए साल की शुरुआत करती है, वहीं सर्दी के मौसम को देखते हुए इस बार नए साल के उपलक्ष में अग्रवाल समाज सभा की ओर से बेजुबानों के लिए अपना प्रेम भाव दिखाते हुए समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए गांधी रोड स्थित अपाहिज गौशाला में गौ माता के लिए कंबल भेंट किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्दी के इस मौसम में गौ माता को ठंड से बचाना और उनके प्रति अपना सेवा का भाव प्रकट करना था। सभा के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और समाज का अभिन्न हिस्सा है और उनकी सेवा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अग्रवाल समाज सभा के इस कदम ने समाज में पशु कल्याण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया है। कार्यक्रम में सभा के सदस्यों ने उत्सुकता से भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित सभा के सदस्यों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाज हित और पशु कल्याण के लिए वे ऐसे कार्य करते रहेंगे। अपाहिज गौशाला के प्रबंधकों ने अग्रवाल समाज सभा के इस कदम के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि सर्दी के मौसम में कंबलों की यह सहायता गौ माता के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इस कार्यक्रम के अंत में सभा के सदस्यों ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी और समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे सेवा भावी कार्यों में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर राजेंद्र सिंगल, सूरज अग्रवाल, सुरेंद्र कंसल, अमन जिंदल, एमके गुप्ता, मनदीप मित्तल, कृष्ण मित्तल, हर्ष बंसल, अरविंद, राजीव सिंगला, संतराम गुप्ता आदि उपस्थित थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

देखें गायक दिलजीत दोसांझ व पीएम मोदी मुलाकात का वीडियो !! कुछ इस अंदाज में मिले दोनों !!

जालंधर/ मोगा 2 जनवरी (गौरव बस्सी) पंजाब के जालंधर के गांव दोसांझ कलां के मशहूर पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को नए साल के मौके पर नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने साधारण शुरुआत से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए दोसांझ की खूब सराहना की। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत की एक छोटी क्लिप साझा करते हुए कहा ”एक बहुत ही यादगार बातचीत”।  उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा ”दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। हमनें संगीत, संस्कृति और कई चीजों पर बात की”। दोनों के बीच हुई बातचीत को दोसांझ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी, दोसांझ से कहते हैं “भारत के गांव का एक लड़का, जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो बड़ा अच्छा लगता है”। आपके परिवार ने आपका नाम ‘दिलजीत’ रखा और आप लोगों का दिल जीतते ही जा रहे हैं। ‘दिलजीत कहते हैं ‘हम पढ़ते थे कि मेरा भारत महान है। लेकिन जब मैंने भारत का भ्रमण किया तो मुझे पता चला कि हमारे देश को महान क्यों कहते हैं। भारत में सबसे बड़ा जादू योग है।’ इस पर मोदी बोले कि योग को जिसने अनुभव किया है वही इसकी ताकत जानता है’। दिलजीत, प्रधानमंत्री मोदी के मां के प्रेम व गंगा के प्रति उनकी आस्था को लेकर कहते हैं कि आपने जो शब्द उनके प्रति कहे उसमें साफ झलकता था कि वह आपके दिल से निकले हैं। इसके बाद दिलजीत ने गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा को एक गीत के माध्यम से व्यक्त किया। खास बात यह रही कि जब दिलजीत गीत गुनगुना रहे थे, तो प्रधानमंत्री मोदी खुद को रोक नहीं पाए व मेज पर अंगुलियों से उन्हें ताल देते नजर आए।देखिए पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ व पीएम मोदी मुलाकात का वीडियो व इसके साथ ही सुनें वो गीत जो दोसांझ ने सुनाया : WHEN PUNJABI SINGER DILJIT DOSANJH MET PM NARENDER MODI Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा मौके श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा शहर !! जगह जगह हुआ भव्य स्वागत !!

मोगा 1 जनवरी (मुनीश जिन्दल) आईए पहले आप जरा इस वीडियो पर एक नजर डाल लें :  मौका है नव वर्ष 2025 के पहले दिन का। व जो दृश्य आपने अपनी स्क्रीन पर देखे, वो दृश्य थे जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष में पिछले 4 वर्षों की तरह इस बार भी नए साल की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा से करने का। संस्था की ओर से निकाली गई यह पांचवीं यात्रा सुबह 4:30 बजे स्थानीय दाना मंडी के भारत माता मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार, बाग गली, न्यू टाउन, डी.एन मॉडल स्कूल वाली गली, स्टेडियम रोड, न्यू गीता कॉलोनी, जवाहर नगर से होती हुई जैन मंदिर गली में जाकर 9:00 बजे समाप्त हुई। इस मौके पर भगवान कृष्ण के भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। जिसके चलते इस पालकी यात्रा में ढाई सौ से अधिक पुरुषों, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने अपनी हाजिरी लगवाई। इस पालकी यात्रा का शहर के विभिन्न कृष्ण भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस पालकी यात्रा का स्वागत करने वालों में अनुराग बंसल, एप्पल ट्रैवल्ज, पप्पू बहल, पंडित सतीश जी, प्रोफेसर सुरेश बंसल, एडवोकेट नवीन गुप्ता, पार्षद गुड्डू, निशु कंप्यूटरज़, राजन गोयल, दीपक गर्ग, दुर्गा भजन मंडली के प्रधान सरिता, नितिन जैन, अनीता व शिव कौड़ा आदि थे। इन लोगों द्वारा जहां पालकी यात्रा का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया वहीं अपने-अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार के प्रसाद भी बांटे गए। इस पालकी यात्रा को सफल बनाने में मंडल के प्रधान दिनेश गर्ग, उप प्रधान अश्विनी कुमार पिंटू, सचिव दीपक गर्ग, खजांची राजन गोयल, नितिन जैन, मानिक बंसल, एडवोकेट रजनीश कुमार, दीप अरोड़ा, पप्पू चावला सहित अन्य सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

श्री राम संकीर्तन मंडल का 22वां जागरण हिमाचल के चामुंडा में सम्पन्न !!

चामुंडा / मोगा 1 जनवरी (अशोक मौर्य) श्री राम संकीर्तन मंडल की ओर से हिमाचल प्रदेश के चामुंडा जी में मां भगवती का जागरण करवाया गया। मंडल के संस्थापक महेश बंसल की अध्यक्षता में हुए इस जागरण में प्रिंस गेंदु गुरजंट हीरा ने विशेष तौर पर शिरकत की। जिन्होंने पूजा अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।आचार्य नंदलाल शर्मा ने विधिवत्त मंत्र उच्चारण कर जागरण की शुरुआत करवाई। महेश बंसल ने बताया कि यह संस्था का 22वां जगराता है, जो मां भगवती की कृपा से चामुंडा जी में हुआ है। यह जगराता मोगा नगर निवासियों के सहयोग से किया जाता है। श्रद्धालु बसों में व निजी वाहनों में जागरण में पहुंचते हैं और भगवती मां का आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस मौके पर अशोक बाबा जी के परिवार की और से झंडा पूजन की रस्म करवाकर मां चामुंडा जी को झंडा अर्पित किया गया है। इस मौके पर अर्चना बंसल, मुल्क राज, राजेश जिंदल, वरिंदर गर्ग, प्रतीक बंसल, रितेश गुप्ता, हरीश जिंदल, संजीव जिंदल, विनय बाली, विपिन कुमार, हितेश बंसल, संजीव जिंदल, विनय अग्रवाल, कमल मकड़ अविनाश गुप्ता, अमित जैन, प्रदीप अरोड़ा आदि उपस्थित थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन ने ऐसे की नव वर्ष की शुरुयात ! निगम कमीश्नर व विधायक ने दिया ये संदेश !!

मोगा 1 जनवरी (मुनीश जिन्दल) आइए पहले आप जरा नगर निगम की इस वीडियो की पर एक नजर डाल लें :  दोस्तों यह नजारा था नगर निगम मोगा का, वर्ष 2025 के पहले दिन का। यहां म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले श्री सुखमणि साहिब के पाठ का भोग डाला गया। फेडरेशन के प्रधान सुखपाल सौदा की अगुवाई में हुए इस धार्मिक समागम में नगर निगम कमिश्नर मैडम चारुमिता, विधायक डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी, नगर पार्षद व नगर निगम के समूह अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। समागम के दौरान सभी ने बैठकर बड़े ही धार्मिक माहौल में श्री सुखमणि साहब के पाठ का आनंद माना और पाठ के भोग के बाद उपस्थिति के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर मैडम चारुमिता और विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने इलाका वासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए एक विशेष संदेश भी दिया। क्या कहना था उनका, आप भी सुनलें : MS. CHARUMITA, COMMISSIONER MUNICIPAL CORPORATION, MOGA DR. AMANDEEP KAUR ARORA, MLA MOGA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

2025 के पहले ही दिन पुलिस ने भी खोला खाता ! 2 का लिया पुलिस रिमांड !!

मोगा 1 जनवरी (मुनीश जिन्दल) वर्ष 2025 के पहले ही दिन, पुलिस ने भी अपना खाता खोल दिया है। जिसके तहत पुलिस द्वारा दो लोगों को आपत्तिजनक सामान सहित गिरफ्तार कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस पार्टी द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई गई है। पुलिस द्वारा काबू किए गए ये दोनों लोग कौन हैं ? क्या आपत्तिजनक सामान इनसे बरामद किया गया है ? यह लोग कहां के रहने वाले हैं ? क्या पहले से भी इन पर कोई और मामला दर्ज है ? इन सभी सवालों के जवाब डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने पत्रकारों से साझा किए। इस मौके पर उनके साथ सीआईए स्टाफ मैहना के प्रभारी दलजीत सिंह बराड़ व जसविंदर सिंह मौजूद थे। क्या बताया डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने, आइए आप भी सुनें : PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D MOGA ADDRESSING A PC Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

SSP अजय गांधी के लिए भाग्यशाली रहा वर्ष 2024 ! जानें वजह !!

मोगा 31 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) दोस्तों समय का पहिया अपनी चाल चलता रहता है। और वही समय अगर एक व्यक्ति के लिए भाग्यशाली है, तो किसी दूसरे के लिए वो दुर्भाग्यशाली भी हो सकता है। लेकिन अगर हम बात करें आईपीएस अधिकारी, एसएसपी मोगा अजय गांधी की, तो अनेक कारणों से कुल मिलाकर 2024 का साल, उनके लिए भाग्यशाली रहा। साथियों जिस प्रकार प्रत्येक घर का एक मुखिया होता है और वह मुखिया तभी सुकून का सांस ले पाता है, जब उसके घर में कोई परेशानी ना हो। उसकी छतर छाया में रह रहे लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर चैन की सांस ले रहे हों।  दोस्तों, इसके लिए पहले आपको समझना होगा कि एसएसपी कौन होता है ? उनके संरक्षण में क्या क्या आता है ? एसएसपी को अंग्रेजी में Senior Superintendent of Police व हिन्दी में ‘जिला पुलिस प्रमुख’ कहते हैं। हर जिले की उसकी जनसंख्या के हिसाब से अपनी रूपरेखा होती है। लेकिन अगर हम बात करें जिला मोगा की, तो यहां 4 सब तहसील हैं। पुलिस विभाग के अनुसार जिला मोगा, फरीदकोट रेंज का एक हिस्सा है। इनमें कानून व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए यहां 12 पुलिस स्टेशन के साथ-साथ एक आरजी पुलिस थाना जिले के गांव चिड़िक में स्थापित है। सब तहसील मोगा के अंतर्गत तीन पुलिस स्टेशन: थाना सिटी एक, थाना सिटी साउथ व थाना सदर आते हैं। इसी प्रकार सब तहसील बाघापुराना के अंतर्गत बाघापुराना व समालसर पुलिस स्टेशन आते हैं। सब तहसील निहाल सिंह वाला के अंतर्गत तीन पुलिस स्टेशन: निहाल सिंह वाला, बधनी कलां, व अजीतवाल पुलिस स्टेशन जबकि सब तहसील धर्मकोट के अंतर्गत चार पुलिस स्टेशन: धर्मकोट, कोट-ईसे-खां, फतेहगढ़ पंजतूर और मैहना आते हैं। उपरोक्त 12+1 पुलिस थानों के अतिरिक्त जिले में कुल 9 पुलिस चौकियां भी मौजूद हैं। व जिले की कानून व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए जिले में तीन एसपी व 8 डीएसपी रैंक के अधिकारी कार्यरत हैं। और जहां तक एसएसपी पद्द का सवाल है, तो यह जिले के पुलिस विभाग का मुखिया होता है। अब साथियों जहां तक सवाल है एसएसपी साहिब के लिए वर्ष 2024 के भाग्यशाली होने का, आईपीएस अजय गांधी ने 25 सितंबर 2024 को बतौर एसएससी मोगा का कार्यभार संभाला था। दोस्तों यह उनका पहला मौका था, जब उन्हें एसएसपी का चार्ज मिला हो। इससे पूर्व वे बठिंडा जिला में बतौर SPI अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इस हिसाब से वर्ष 2024 व जिला मोगा, उनकी जिंदगी के सुनहरी पलों में लिखे गए हैं। कि किस वर्ष में उन्हें पहली बार किस जिले का बतौर एसएसपी का चार्ज मिला था। ये पहला मौका था जब उन्हें गार्ड ऑफ़ हॉनर दिया गया हो। आईये पहले आपको हम उनकी जोइनिंग के पलों की याद ताजा करवादें : IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA JOINING DAY VISUALS दोस्तों जैसे हमने पहले बात की है कि किसी घर का मुखिया तभी खुश रह सकता है जब उसका परिवार खुश हो, सुरक्षित हो। 2018 बैच के आईपीएस अजय गांधी के आने के बाद जिले का क्राइम रेट बहुत नियंत्रित हुआ है। अगर हम क्राइम की दृष्टि से भी गणना करें, तो एसएसपी साहिब के लिए वर्ष 2024 भाग्यशाली रहा है। ऐसा नहीं है कि इनके कार्यकाल में अपराध नहीं हुए। साथियों जहां तक अपराध का सवाल है, तो उसे मूल रूप से रोकना किसी के बस की बात नहीं है। उनकी खुशकिस्मती ये है कि उनके कार्यकाल का कोई भी जघन्य अपराध ऐसा नहीं है, जो सुलझा न हो। एक योग्य अधिकारी वही होता है, जो अपराध होने के बाद उसे सुलझाले, उसकी जड़ तक पहुंच जाए। तो कुछ ऐसी ही शख्सियत के मालिक आपके और हमारे जिले के स्मार्ट, फुर्तीले, अनुशासित, काम के प्रति गंभीर, योग्य व तेज तर्रार एसएसपी आईपीएस अजय गांधी। एसएसपी अजय गांधी ने जहां नशों पर खासी नकेल डाली है, वहीं अन्य दूसरे अपराध भी समय रहते सुलझाएं हैं। इस बात को हम आपको आंकड़ों के हिसाब से क्रमवार समझाते हैं। आईपीएस अजय गांधी के मोगा में चार्ज संभालने के बाद अभी तक एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ) के मामलों में कुल 102 FIR रजिस्टर कर इनमें कुल 174 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 4 किलो हैरोइन, 20 ग्राम स्मैक, 20 किलो ग्राम अफीम, 148 किलोग्राम चूरा पोस्त के इलावा 2604 नशीली गोलियां / कैप्सूल के इलावा 1 लाख 46 हजार 700 रु की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस उपरोक्त डाटा में से कमर्शियल क्वांटिटी वाले मामलों में कुल 7 FIR दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो हीरोइन, 13 किलो 600 ग्राम अफीम, 106 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ साथ 1 लाख रु की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। इसी प्रकार एक्साइज एक्ट (शराब) के तहत विभिन्न 34 मामले दर्ज कर कुल 42 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2256 लीटर ‘लीस्ट’ (शराब ठेका), 187 लीटर ‘इलिसिट’ शराब (जो घर पर गैर कानूनी तरीके से निकाली जाती है), के इलावा 675 लीटर लाहन बरामद किया गया है। इसके साथ ही 2 चालू भट्टियां भी बरामद की गई हैं। इसी प्रकार आर्म्स एक्ट के तहत 14 मामले दर्ज कर 37 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 29 पिस्टल, 189 गोलियां व 25 मैगजीन बरामद की गई हैं। इसके साथ ही आईपीसी/ BNS के 394 व लोकल एंड स्पेशल लॉ के 184 मामलों का निपटारा किया गया है। और अगर हम बात करें भगोड़ों की, तो 5 भगौड़े एनडीपीएस एक्ट के मामलों के इलावा 34 उन भगौड़ों को काबू किया गया है, जो कि अन्य विभिन्न मामलों में भगोड़े थे। इसके इलावा 68F NDPS एक्ट के तहत 7 विभिन्न मामलों में 13 समग्गलरों की 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार 406 रु की जायदाद को जब्त किया जा चूका है, जबकि 8 मामलों के 16 समग्गलरों की 8 करोड़ 65 लाख 29 हजार 403 रु की जायदाद को जब्त करने के लिए संबंधित अथॉरिटी को लिखा जा चूका है। इसके इलावा 1309 शिकायतों के निपटारे के साथ साथ जिले में अमन कानून की स्थिति को बहाल करने के लिए 23 लोगों को हिस्ट्रीशीटर भी घोषित किया गया है। इसके इलावा एसएसपी अजय गांधी के चार्ज संभालने के बाद अब तक कुल 6802 वाहनों के चालान, 35 ड्रिंक व ड्राइव चालान के साथ साथ 43 वाहनों को Empound (बंद) किया गया है। दोस्तों यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है कि अजय गांधी जैसे काबिल आईपीएस अधिकारी, मोगा के एसएसपी हैं। जिनकी जॉइनिंग के बाद, जिनकी रहनुमाई में, फिलहाल तक पिछले 3 महीने में कोई भी बड़ा जुर्म नहीं हुआ है। जिस प्रकार वर्ष 2024 में SP अजय गांधी के नाम के आगे पहली बार SSP लिखे जाने के इलावा क्राइम की दृष्टि से भी वर्ष 2024 उनके लिए भाग्यशाली रहा है। हम “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम व समस्त जिला वासियों की ओर से यही प्रार्थना करेंगे कि उसी प्रकार आने वाला वर्ष 2025 व आगामी अनेक वर्ष एसएसपी अजय गांधी सहित जिला वासियों के लिए भाग्यशाली साबित हों।  HAPPY NEW YEAR 2025 !! Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

मोगा में कांड कर भाग गए थे दूसरे जिले में ! तकनीकी मदद व ह्यूमन इंटैलीजेंस से काबू !!

मोगा 30 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) आईए पहले आप जरा इस वीडियो पर एक नजर डाल लें : आइए अब हम आपको समझाते हैं कि आखिरकार मामला है क्या ? दरअसल मोगा के सीआईए स्टाफ मैहना व अस्थाई पुलिस चौकी चिड़िक की पुलिस ने तकनीकी मदद व ह्यूमन इंटैलीजेंस की सहायता से तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो कि बीती 25 दिसंबर को जिला मोगा में एक वारदात को अंजाम देकर दूसरे जिले में भाग गए थे।  अब हमारी तरह आपके मन में अनेकों सवाल उठ रहे होंगे। कि आखिरकार कौन हैं ये लोग ? पुलिस द्वारा इन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है ? क्या कांड किया था इन लोगों ने ? पुलिस ने इनसे क्या-क्या बरामद किया है ? हमारे इन सभी सवालों के जवाब डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने दिए। आइए, सुनिए क्या बताया डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने :  PPS RAVINDER SINGH (DSP CITY, MOGA) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!