logo

mogatodaynews

administrator

29 वर्षों की मेहनत लाई रंग ! मैडम अमनदीप को मिला ये ख़ास सन्मान !!

मोगा 30 नवम्बर (ब्यूरो रिपोर्ट)  मौका था डी.एन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक दिवस समागम का। स्थानीय मैजेस्टिक रिजॉर्ट में हुए इस प्रभाव शाली समागम में विधानसभा हल्का मोगा की विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा व चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन रशपाल सिंह धालीवाल ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की थी। इस अवसर पर जहां विभिन्न वर्गों के अनेक विद्यार्थियों को समय समय पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सन्मानित किया गया, वहीं स्कूल की सीनियर मोस्ट व Biology (जीव विज्ञान) की अध्यापिका अमनदीप बेदी, जिन्हें की हाल ही में राष्ट्रीय स्तरीय संस्था ‘फैप’ (फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) द्वारा ‘बैस्ट टीचर, अवार्ड से सन्मानित किया गया था, को शिक्षा के क्षेत्र में अपने इस बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए स्कूल प्रशासन की और से समागम के मुख्य मेहमानों के हाथों सन्मानित करवाया गया। ‘फैप’ द्वारा अमनदीप बेदी को दिए गए सर्टिफिकेट की कॉपी (छाया: अशोक) जिक्रयोग्य है कि राष्ट्रीय स्तरीय संस्था ‘फैप’ (फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) की ओर से हाल ही में ‘मैगा ओलम्पियाड कॉम्बैट’ करवाया गया था। जिसके विजेताओं को सन्मानित करने के लिए 16 नवंबर को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक समागम का आयोजन करवाया गया था। जिसमें जहां विभिन वर्गों के विद्यार्थियों को अलग अलग विषयों में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सन्मानित किया गया था, वहीं अनेक अध्यापकों को विभिन विषयों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी सन्मानित किया गया था। उस वक्त ‘फैप’ की और से अन्य अध्यापकों के साथ साथ डी.एन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका अमनदीप बेदी को पिछले 29 वर्षों से स्कूल में उनके द्वारा दिए गए बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए सन्मानित किया गया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रशासन की और से गत दिवस हुए स्कूल के वार्षिक दिवस समागम में पुनः अमनदीप बेदी को सन्मानित कर उनकी होंसला अफजाई की गई।  AMANDEEP BEDI जब मोगा टुडे न्यूज़ की टीम ने मैडम अमनदीप बेदी से बात की, तो उन्होंने इस सम्मान के लिए ‘फैप’, स्कूल प्रशासन, अपने सहपाठी अध्यापकों व अपनी दोनों बेटियों एविड व अनहद का धन्यवाद किया। अमनदीप बेदी ने कहा कि 29 वर्ष पहले, जब उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान डालने का फैसला लिया था, तब वे इसी जज्बे से इस क्षेत्र में आई थी कि वह बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए अपना दिन-रात एक कर देंगी। और आज उन्हें इस बात की खुशी है कि ‘फैप’ सहित स्कूल प्रशासन ने उन्हें यह सम्मान देकर उनकी 29 वर्षों की मेहनत का फल उन्हें दिया है। मैडम बेदी ने कहा कि आज उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके पढ़ाई हुए अनेक विद्यार्थी ज्यूडिशरी, प्रशासनिक,  पुलिस सेवाओं के इलावा निजी क्षेत्र में भी उच्च पदों पर आसीन हैं। अमनदीप बेदी ने कहा कि कई विद्यार्थियों को Biology विषय मुश्किल लगता है। जिसके चलते शुरू-शुरू में उन्हें अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन जैसे-जैसे समय का पहिया आगे बढ़ता गया, उनका तजुर्बा और होंसला भी बढ़ता गया। जिसके चलते ही आज वे यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। अमनदीप बेदी ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेंगी।  इधर अध्यापक अमनदीप बेदी के इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैनेजमेंट अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्विनी शर्मा, सदस्य डा आशा गोयल, अर्जुन कांसल व रोहित खुराना सहित प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने अमनदीप बेदी को  बधाई दी।   Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

डी.एन. मॉडल स्कूल का वार्षिक समारोह ! विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा उपस्थिति का समां !!

मोगा 30 नवम्बर (ब्यूरो रिपोर्ट)  बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में अल्प आयु से ही आत्मविश्वास बढ़ता है। इसी उद्देश्य को लेकर शहर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान डी.एन.मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक समागम बड़े ही हार्दिक माहौल में सम्पन्न हुआ। स्थानीय मैजेस्टिक रिजॉर्ट में मनाए गए इस वार्षिक दिवस समागम में विधानसभा हल्का मोगा की विधायक डॉ अमनदीप अरोड़ा व चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन रशपाल सिंह धालीवाल ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। जिनके साथ नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, मैनेजमेंट अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्वनी शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर समागम शुरू करवाया।  इस मौके पर पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी (छाया: सन्नी मूवीज) समागम में रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी दयानंद जी के जीवन पर आधारित नाटिका के मंचन से की गई। जिसके उपरांत स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्कूली बच्चों ने उपस्थिति का स्वागत किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय नृत्य, पारंपरिक पंजाबी व अन्य प्रादेशिक लोक नृत्य, कव्वाली, भजन, देशभक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गिद्दा आदि के माध्यम से बिखेरे गए अनेक रंगों को उपस्थिति ने खूब सरहाया। छात्रों ने देश के कोने कोने, विभिन राज्यों में फैले सभ्याचार के अनेक रंगों की झलक को एक मंच पर प्रस्तुत कर उपस्थिति का समां बांधे रखा। तालियों की गूँज के चलते बच्चों व अध्यापकों का उत्साह देखते ही बनता था। अपने बच्चों की इन विभिन प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावक भी काफी प्रसन्नचित दिखाई दिए, कि मानों अब उनके बच्चों का सुनहरी भविष्य सही हाथों में है।  इस अवसर पर गुजराती नृत्य पेश करते विद्यार्थी (छाया: सन्नी मूवीज) अपने संबोधन में विधायक डॉ अमनदीप अरोड़ा ने जहाँ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गए विभिन रंगा रंग कार्यक्रमों की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि डी.एन. मॉडल स्कूल, इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है। स्कूल के अनेकों छात्र प्रत्येक वर्ष ज्यूडिशरी, प्रशासकीय, पुलिस सहित निजी क्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन होकर जहां अपना बेहतरीन भविष्य तो बना ही रहे हैं, वहीं स्कूल भी दिन प्रतिदिन बुलंदियों के नए शिखरों को छू रहा है। जिसके लिए उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट, स्कूल की प्रिंसिपल सहित अन्य स्कूल स्टाफ को बधाई दी।  इस अवसर पर उपस्थित लोग वार्षिक दिवस समागम का आनंद लेते हुए (छाया: सन्नी मूवीज) स्कूल के अध्यक्ष तुषार गोयल ने इस समागम को सफल बनाने के लिए अपना कीमती समय निकालकर उपस्थित हुए शहर के गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का प्रमुख उद्देश्य बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र के साथ साथ अन्य विभिन्न क्षेत्रों में निपुण बनाना है। तुषार ने विश्वास दिलाया कि बच्चों की बेहतरी के लिए स्कूल मैनेजमेंट व उनके स्कूल का मेहनती एवं तजुर्बेकार स्टाफ वचनबद्ध है। प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार शिक्षा के साथ-साथ साहित्यिक गतिविधियों में भी भाग लेते रहने की प्रेरणा दी। कालिका तांडव नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी (छाया: सन्नी मूवीज) विधायक डॉ अमनदीप को सन्मानित करते प्रिंसिपल सोनिया कलसी। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य। (छाया: सन्नी मूवीज) इस कार्यक्रम में डा अमृतपाल सिंह सोढ़ी, डा संजीव मित्तल, डा मीनाक्षी, डा सुकन्या मित्तल, एडवोकेट अमित घई, अविनाश गुप्ता, पार्षद साहिल अरोड़ा, पार्षद भरत भूषण गुप्ता, बबिता गोयल, आशीष अग्रवाल, हैरी जिन्दल, अजय कांसल, पंकज सूद, दीप बांसल, वरुण मित्तल, साहिल जैदका, मालविका सूद, नरेश बोहत ने भी शिरकत की। जबकि मैनेजमेंट सदस्यों में अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्वनी शर्मा, डा आशा गोयल, अर्जुन कांसल, रोहित खुराना ने उपस्थित रहकर बच्चों की होंसला अफ़्जाई की। हलांकि मंच का संचालन अध्यापिका ज्योति सूद व कपिला गुगनानी ने बखूबी किया, लेकिन स्कूल के अन्य स्टाफ ने भी परदे के पीछे रहकर स्कूल के इस वार्षिक दिवस समागम को सफल बनाने में अपना दिन रात एक किया।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

राज्य नगर निगम, नगर कौंसिल व पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा का बड़ा ऐलान !

मोगा, 30 नवंबर (मुनीश जिन्दल) :  पंजाब में होने वाले नगर निगम, नगर कौंसिल व नगर पंचायत के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। प्रदेश भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने मोगा के जिला दफ्तर में जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग की अध्यक्षता में चुनावों संबंधी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए खुलासा किया कि ये चुनाव, भाजपा कमल के फूल के निशान पर लड़ेगी तथा पंजाब में होने वाले इन चुनावों में भाजपा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। इस बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग, पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, सीनियर नेता निर्धड़क सिंह बराड़, त्रिलोचन सिंह गिल, सुखनंदन अग्रवाल, महामंत्री विक्की सितारा, महामंत्री राहुल गर्ग, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, गगन लूंबा, राय वरिंदर पब्बी धर्मकोट, यूथ नेता कशिश धमीजा, मंडल नेता संजीव गुप्ता, नवल सूद, तेजेन्द्र सिंह, हंसराज, हेमंत सूद, जङ्क्षतदर चड्ढा, सुखा सिंह, सुखविंदर सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद थे।  अनिल सरीन ने कहा कि फतेहगढ़ पंजतूर में होने वाले नगर पंचायत चुनावों के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह गिल, पूर्व एस.पी व जिला महामंत्री मुख्तयार सिंह, मंडल अध्यक्ष सुखविंदर सिंह इन चुनावों के लिए इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह धर्मकोट में होने वाले चुनाव में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला महामंत्री राहुल गर्ग, मंडल अध्यक्ष वरिंदर पब्बी को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बाघापुराना नगर कौंसिल चुनाव के लिए भाजपा के सीनियर नेता निर्धड़क सिंह बराड़, जिला महामंत्री विक्की सितारा, मंडल अध्यक्ष दीपक तलवाड़, सुखनंदन अग्रवाल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। अनिल सरीन ने खुलासा किया कि भाजपा कमल के फूल के निशान पर नगर कौंसिल, नगर पंचायत व नगर निगम के चुनावों की सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के लिए भाजपा द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है तथा भाजपा मजबूती से इन चुनावों में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि सरगर्म तथा पार्टी को समर्पित उम्मीदवारों को इन चुनावों में प्रत्याशी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है तथा भाजपा का वोट बैंक भी पहले से भड़ा है। जिसके चलते उन्होंने इन नगर कौंसिल, नगर निगम व नगर पंचायतों में भाजपा के उम्मीदवारों की भारी जीत का दावा किया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि फतेहगढ़ पंजतूर, धर्मकोट व बाघापुराना में होने वाले नगर कौंसिल के चुनावों में उम्मीदवारों के लिए भाजपा द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा सरगर्म कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में उम्मीदवार बनाया जाएगा तथा उम्मीदवारों को पार्टी पूरी तरह सहयोग करेगी, ताकि इन चुनावों में अधिक से अधिक उम्मीदवारों को विजयी बनाकर भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। उन्होंने जिले के समूह मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों से अपील की कि वह अपने-अपने इलाके में होने वाले नगर कौंसिल, नगर पंचायतों के चुनावों के लिए जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम पार्टी के जिला दफ्तर में दें, ताकि उनको उम्मीदवार बनाकर गतिविधियां शुरू की जा सके।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

‘निष्काम सेवा भाव’ ने गुरु नानक देव जी की 555 वीं जयंती पर बांटी 555 कोटियां !

मोगा 23 नवम्बर (अशोक मौर्य)  शहर की समाज सेवी संस्था ‘निष्काम सेवा भाव’ की और से आगामी ठण्ड के मौसम को देखते हुए व श्री गुरु नानक देव जी की 555 वीं जयंती को समर्पित 555 जरूरतमन्द लोगों को कोटियां व जर्सियां वितरित की गई। स्थानीय शहीदी पार्क में हुए इस साधारण लेकिन प्रभावशाली समागम में आईएमए मोगा के अध्यक्ष, एमडी मेडिसिन डा. संजीव मित्तल ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। जिन्होंने अपने सम्बोधन में ऐसे कार्यक्रम पूरे शहर में आयोजित होने की बात कही। ताकि ग़रीब एवं ज़रूरतमंद बच्चों को इस ठंड के मौसम में कोटियां व जर्सियों के माध्यम से राहत मिल सके। इस चित्र में समागम में उपस्थिति दिखाई दे रही है। (छाया: अशोक मौर्य) कार्यकर्म के विशेष मेहमान धर्मपाल सिंह निहाल सिंह वाला ने कहा जिस तरह गुरु नानक देव जी हर समय तेरह तेरह तोलते थे, उसी तरह असली निष्काम सेवा भाव यही है, जो कि इस रूप में जरूरतमंदों को कोटियाँ दे रही है। जिससे सामाजिक समरसता का भाव पैदा होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट बोधराज मजीठिया ने की। मजीठिया ने कहा कि निष्काम सेवाभाव, नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कार्य करती है। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अशोक धमीजा एवं धर्म जागरण पंजाब के संयोजक के प्रमुख राम गोपाल ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की सेवा कार्यों से समाज में ‘देने’ की भावना पैदा होती है। इस समागम में कुल 300 जरूरतमंद रिक्शा चालकों को जैकेट एवं 255 बच्चों को कोटियां वितरित की गई। आपको यहाँ बतादें कि ‘निष्काम सेवा भाव’ संस्था के कोषाध्यक्ष व इस समागम के प्रकल्प प्रमुख जसपाल सिंह मोगा नेअपनी और से 15000 रु का, डा संजीव मित्तल ने 11000 रु का जबकि नीरज ढंड ने 5100 रु का मूलयवान सहयोग दिया। इस कार्यकर्म में गुरचरण सिंह मैहना, बलजिंदर सिंह ए.एस.आई., सतनाम सिंह जीता (कनाडा), नवनीत ढंड, मनमोहन जिन्दल, मंजीत कांसल, परशोतम लूम्बा, विशाल लूंबा, भूपिंदर सिंह, रसाल सिंह रंधावा, इदरबीर सिंह बिट्टू, सतवीर सिंह बाबू, नायब सिंह आदि ने उपस्थित होकर इसे एक सफल कार्यकर्म बनाया। संस्था के महासचिव चरणजीत सिंह झण्ड़ेयाना ने बखूबी मंच का संचालन किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पंजाब उप चुनावों में पार्टी की शानदार जीत पर विधायक अरोड़ा ने दी शुभकामनाएं !

मोगा 23 नवम्बर (अशोक मौर्य)  ‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की तरक्की व खुशहाली के लिए दिन-रात बिना भेदभाव व ईमानदारी से कार्य कर रही है। जिसके चलते ही राज्य में हुए उप चुनावों में तीन सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है’। उक्त विचार वीधानसभा हल्का मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने प्रकट किए। विधायक अरोड़ा शनिवार को पंजाब के उप चुनावों में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की हुई शानदार जीत के बाद मीडिया कर्मियों से बात कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व उप चुनावों में विजेता उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि उप चुनाव में शानदार जीत के लिए वह उम्मीदवारों समेत उप चुनाव हलकों के वोटरों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी पूरे देश में दिन-प्रतिदिन बुलंदियों को हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चुनावों में किए गए वादों को पहल के आधार पर पूरा किया जा रहा है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य प्रोग्राम तहत हुआ बच्ची के दिल का मुफ्त ऑपरेशन !

मोगा 22 नवम्बर (अशोक मौर्य) सिविल अस्पताल मोगा की आर.बी.एस.के टीम की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूल दुन्नेके की छात्रा प्रियंका कौर के दिल का मुफ्त ऑपरेशन फॉर्टिस हॉस्पिटल मोहाली से सफलतापूर्वक करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉक्टर अजय खुराना ने बताया कि आरबीएसके टीम मोगा की ओर से सरकारी स्कूलों के बच्चों की, की गई सेहत जांच में पाया गया था कि सरकारी स्कूल दुन्नेके की छात्रा प्रियंका कौर को चलने में तकलीफ है व उसे ज्यादा सांस भी चढ़ता है। अग्रिम जांच दौरान पाया गया कि इस बच्ची को दिल की बीमारी है। जिसके बाद आरबीएसके की मोगा टीम की ओर से मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया। व आरबीएसके टीम और जिला स्कूल हेल्थ कोऑर्डिनेटर सुखबीर सिंह के सहयोग से इस बच्चे के दिल का ऑपरेशन सेहत विभाग की ओर से बच्चों के इलाज के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य प्रोग्राम के तहत फॉर्टिस हॉस्पिटल मोहाली से बिल्कुल मुफ्त करवाया गया। और ये एक सफल ऑपरेशन रहा। आरबीएसके की टीम की ओर से प्रियंका का ऑपरेशन के बाद उसका हाल-चाल भी पुछा गया।  इस मौके पर सीएमओ मोगा डॉक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि सेहत विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य प्रोग्राम के तहत जीरो से 18 साल के बच्चों की 30 भयानक बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए आरबीएस के टीम की ओर से आंगनबाड़ियों के स्कूलों में जाकर सेहत जांच की जाती है और कोई घातक बिमारी वाला माला विद्यार्थी मिलने पर, उसका हल किया जाता है। जिसके चलते उन्होंने लोगों से आरबीएस के टीम मोगा से संपर्क करने की अपील की। ताकि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जरूरतमन्द बच्चों का उच्च स्तर के सरकारी एवं प्राइवेट हॉस्पिटल अस्पतालों में मुफ्त इलाज संभव हो सके। इस अवसर पर आरबीएस के टीम के मेंबर डॉक्टर अजय खुराना, राजेंद्र कौर व बच्ची के माता-पिता भी हाजिर थे।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

कलयुग में, मां बगलामुखी का हवन यज्ञ एक महान शक्ति स्रोत : आचार्य नंदलाल शर्मा

मोगा 22 नवम्बर (सोनू जैसवाल)  कोटकपूरा रोड स्थित माँ बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार की तरह गत दिवस भी विशेष हवन यज्ञ करवाया गया। आचार्य नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस विशेष हवन यज्ञ के दौरान आचार्य शर्मा ने कहा कि इस कलयुग में यज्ञ एक महान शक्ति है। आप यज्ञ के द्वारा किसी प्रकार के संकट व कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस माँ बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार शाम 4:00 से 8:00 तक निशुल्क हवन यज्ञ होता है, जिसमें कोई भी श्रद्धालु आकर हवन यज्ञ कर सकता है। श्रद्धालु से वीरवार को किसी प्रकार का कोई सामग्री शुल्क नहीं लिया जाता है। इस मौके पर संकीर्तन भजनों का आयोजन भी होता है। उन्होंने बताया कि इस मां बगलामुखी यज्ञशाला की विशेषता ये है कि ये गोमूत्र गोबर से निर्मित है और प्राचीन सभ्यता के अनुसार चारों वेदों के चारों स्तंभ यहाँ स्थापित है। मां बगलामुखी यहां पिंडी रूप में विराजमान हैं, जिनकी षभा देखते ही बनती है। इस मौके पर ‘जय मां चिंतपूर्णी’ सेवा मंडल की ओर से लंगर वितरण की सेवा की गयी। इस मौके पर महेश बंसल श्याम मंगा, विपिन गर्ग, रूपचंद नगर, अमन मदान, दीपक पुरी, इंद्रजीत रही, सम्राट मिंटू, भारत भूषण, जगचानन जग्गी, नरेश शर्मा,रिंकू मिगलानी, उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

‘मोगा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी’, PSDT के क्रियान्वयन में करेगी पूर्ण सहयोग : सीए प्रेम सिंघल

मोगा 22 नवम्बर (मुनीश जिन्दल)  ‘मोगा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी ने असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (AETC) मोगा पूनम गर्ग को पंजाब विकास कर (Punjab State Development Tax – PSDT) के सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन में अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है’। इन बात का खुलासा सोसाइटी के संरक्षक सीए प्रेम सिंघल ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया। सीए प्रेम सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को मोगा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी के सदस्यों की AETC मोगा पूनम गर्ग के साथ एक विशेष बैठक हुई, जिसमें AETC मोगा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी से PSDT को लागू करने में अपनी एहम भूमिका निभाने की अपील की। इसके साथ ही AETC पूनम गर्ग ने मोगा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी के सदस्यों को करदाताओं के बीच इस कर से संबंधित जानकारी और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।  POONAM GARG (AETC MOGA) AETC मैडम पूनम गर्ग ने PSDT संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब विकास कर एक महत्वपूर्ण राजस्व संग्रह योजना है, जिसका उद्देश्य पंजाब राज्य के समग्र विकास और प्रगति के लिए आर्थिक संसाधन जुटाना है। यह कर मुख्य रूप से उन नागरिकों से वसूला जाएगा, जो आय के एक निश्चित स्तर को पार करते हैं। PSDT के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। AETC पूनम गर्ग ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि PSDT के क्रियान्वयन में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे करदाताओं और प्रशासन के बीच एक सेतु की भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से न केवल करदाताओं को उनके दायित्वों को समझने में मदद मिलेगी, बल्कि यह सुनिश्चित होगा कि वे सही समय पर कर का भुगतान करें। AETC मोगा पूनम गर्ग ने उम्मीद जताई कि मोगा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी के सहयोग से PSDT का क्रियान्वयन न केवल सुगम होगा, बल्कि इससे करदाताओं और प्रशासन के बीच विश्वास और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। बैठक में, सोसाइटी के संरक्षक सीए प्रेम सिंघल, अध्यक्ष सीए अशोक अग्रवाल, सचिव सीए नरहरी भूषण ने AETC मैडम पूनम गर्ग को आश्वासन दिया कि उनकी सोसाइटी न केवल PSDT के क्रियान्वयन में प्रशासन का समर्थन करेगी, बल्कि करदाताओं को उनके दायित्वों को समझाने और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस बैठक में सोसाइटी के अन्य ओहदेदार व सदस्य जिनमें संयुक्त सचिव सीए प्रीति गुप्ता, सीए पवन गुप्ता, सीए रोहित सिंगला, सीए दिक्षित गर्ग, सीए विशाल मित्तल और सीए विवेक गुप्ता शामिल थे। जबकि विभाग की और से मैडम AETC पूनम गर्ग के इलावा ETO चमन लाल सिंगला व ETO महेश गर्ग भी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सोसाइटी के सभी सदस्यों ने PSDT की सफलता के लिए हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।   Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पुलिस ने जनता की सुरक्षा के लिए शुरू किये नए वाहन ! विधायक लाडी ने दिखाई झंडी !!

मोगा 21 नवम्बर (अशोक मौर्य) सब डिवीजन धर्मकोट के क्षेत्र में आम लोगों के लिए ट्रैफिक की समस्या व उनकी सुरक्षा, इलाका निवासियों के लिए लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थी। जिसके चलते सब डिवीजन धर्मकोट में पुलिस द्वारा अनेक वाहनों की शुरुआत की गई है। जो कि इलाके में 24 घंटे पैट्रोलिंग करेंगे।  इन वाहनों को विधानसभा हल्का धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस व डीएसपी सब डिवीजन धर्मकोट रमनदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी, मीडिया के रूबरू भी हुए। क्या कहना था विधायक लाडी का, आइए आप खुद ही सुनलें :  DAVINDERJIT SINGH LADDI DHOS (MLA DHARAMKOT) Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा वासियों के दिन की शुरुआत हुई गोलियां की आवाज के साथ !

मोगा 21 नवम्बर (मुनीश जिन्दल) मोगा वासियों के लिए वीरवार के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं थी। गोलियों की धाएं धाएं ने, एक बार तो लोगों में सहम का माहौल बना दिया था। लेकिन इस सबमें जो अच्छी बात रही, वो ये है कि इसमें हमारी पंजाब पुलिस का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ। व हमले के बावजूद हमारी पुलिस ने मुस्तैदी व बहादुरी दिखाते हुए जहां खुद को तो सुरक्षित रखा ही, वहीं हमलावर को भी उसके अंजाम तक पहुंचा दिया। आखिरकार पुलिस पर ये हमला करने वाला हमलावर कौन था ? पुलिस पर इसने हमला क्यों किया ? कहां घटित हुई ये घटना ? हमलावर द्वारा चलाई गयी गोलियों का परिणाम क्या निकला ? आपके इन सभी सवालों के जवाब के लिए आपको ले चलते हैं आईपीएस अधिकारी एसएससी मोगा अजय गांधी के पास :  IPS AJAY GANDHI (SSP MOGA) Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!