logo

mogatodaynews

administrator

भाविप के राष्ट्रीय प्रकल्प ‘भारत को जानो’ का शाखा स्तर का आयोजन कल : कृष्णा कोहली 

मोगा 9 नवम्बर (आशिमा सचदेवा) समाज की अग्रिम समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प ‘भारत को जानो’ शाखा स्तर का आयोजन मोगा शाखा द्वारा 10 नवम्बर, दिन रविवार को स्थानीय डॉक्टर हेडगेवार शहीद ओमप्रकाश विद्या मंदिर में सुबह 9.30 बजे से किया जा रहा है। संस्था की सचिव कृष्णा कोहली ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व 7 नवम्बर को शाखा स्तर पर करवाई गयी इस प्रतियोगिता में शाखा के अंतर्गत आते विभिन 21 स्कूलों के जूनियर व सीनियर विंग  मिलाकर, कुल 2144 विद्यार्थियों ने रुचि दिखाते हुए इसमें भाग लिया था। जिसमें से अब इन 21 स्कूलों के कुल 84 विजेता विद्यार्थी रविवार को होने वाली ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जूनियर विंग में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी, जबकि सीनियर विंग में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी आते हैं। और चूंकि एक टीम 2 सदस्यों की होती है। इसके चलते प्र्तेक स्कूल के जूनियर व सीनियर विंग के 2-2 विद्यार्थी कल, यानी रविवार को होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। और इन कुल 84 प्रतियोगियों में से एक टीम जूनियर विंग की व एक टीम सीनियर विंग का चयन किया जायेगा। जिसके हिसाब से कुल 4 विजेता विद्यार्थी निकट भविष्य में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएँगे। कृष्णा कोहली ने बताया कि हालांकि इस प्रोजेक्ट के इंचार्ज निशि राकेश विज हैं, लेकिन इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से करने के लिए सभी सदस्य अपनी क्षमता अनुसार अपना अपना योगदान डाल रहे हैं। 

कब और कैसे आप निशुल्क, मां बगलामुखी को कर सकते हैं प्रसन्न

मोगा 9 नवंबर (सोनू अरोड़ा) मां बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक निशुल्क हवन महायज्ञ चलता है। आप यहाँ पहुंचकर अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए मां बगलामुखी से अपनी अरदास लगा सकते हैं। ये जानकारी कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला के संस्थापक आचार्य नन्द लाल शर्मा दी। आचार्य शर्मा ने बताया कि मां बगलामुखी को पीतांबरा कहा जाता है। मां बगलामुखी को पीले वस्त्र, पीला प्रसाद अर्पित किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माता बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय, धन लाभ, राजनीतिक व अदालती मामलों में विजय इत्यादि मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बगलामुखी माता के यंत्र की आराधना करने से भी शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है और जातक के समस्त संकट समाप्त होते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माँ बगलामुखी की उपासना से व्यापार में वृद्धि, कोर्ट-कचहरी का विवाद, राजनीति इत्यादि में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मां बगलामुखी बगुले की सवारी करती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक निशुल्क हवन महायज्ञ चलता है। यहां यज्ञ की भिभूति प्रसाद रूप में भक्तों में वितरण की जाती है। जिसके बाद मां बगलामुखी यज्ञशाला की और से अटूट भंडारे का आयोजन किया जाता है। 

“मोगा टुडे न्यूज़” की वेबसाइट लांच ! अपनी खबर प्रकाशित करवाने के लिए कहां और कैसे कर सकते हैं सम्पर्क !!

मोगा 9 नवम्बर (टीम, मोगा टुडे न्यूज़) दोस्तों सबसे पहले “मोगा टुडे न्यूज़” की समूची टीम इतने कम समय में हमें दिए गए आपके प्यार व स्पोर्ट के लिए आपकी आभारी है और आपको यह बताते हुए हमें अति प्रसन्नता हो रही है कि आपके इसी प्यार के चलते हमने आगे बढ़ते हुए ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की वेबसाइट लांच की है। साथियों दरअसल पिछले लंबे समय से हमें अनेक दोस्तों की यह शिकायत रहती थी कि हम उनकी खबरों को नहीं दिखा रहे हैं। हमारी टीम आपकी इस शिकायत से काफी हद तक सहमत भी है, लेकिन मित्रों प्रतेक सोशल मीडिया की अपनी कुछ सीमाएं होती हैं। जिसके चलते हर चीज को दिखाना हमारे लिए भी सम्भव नहीं होता है। लेकिन अब इसी असम्भव को सम्भव करने के लिए हमारी टीम ने कड़ी मेहनत के बाद यह वेबसाइट शुरू की है। हमारी वेबसाइट पर आप अपनी खबर प्रकाशित करवाने के लिए आप नीचे दी गई ईमेल आईडी : editormogatodaynews@gmail.com पर अपनी खबर भेज सकते हैं या इसके इलावा आप व्हाट्स एप्प नंबर 98781-00511 पर भी अपनी खबर भेज सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही आप हमें इसी नंबर पर निजी तौर पर फोन करना ना भूले क्योंकि whatsapp मैसेज की अधिकता के चलते आपका मेसेज छूट सकता है। हम मोगा टुडे न्यूज़ की टीम की तरफ से आपसे यही आशा करते हैं कि भविष्य में भी आप लोगों का प्यार और समर्थन हमें इसी प्रकार मिलता रहेगा। 
error: Content is protected !!