विधायक अमनदीप ने वार्ड नंबर 16, टिब्बा बस्ती में विकास कार्य करवाया शुरू
मोगा, 15 अक्तूबर (मुनीश जिन्दल) शहर के विकास कार्यों के तहत वार्ड नंबर 16 टिब्बा बस्ती में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरुआत हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा करवाई गई। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद विजय भूषण टीटू, मिलाप सिंह यूथ नेता, ब्लाक अध्यक्ष व पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरिया, पूर्व पार्षद राकेश काला बजाज, डिंपी गिल, जगरूप सिंह, सरपंच परम महेशरी के इलावा बड़ी संख्या में वार्ड निवासी, आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे। इस मौके पर विधायक अमनदीप ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से ग्रांट लाकर मोगा शहर के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 16 के जो भी कार्य अधूरे रहते हैं उनको भी जल्दी मुकम्मल करवाया जाएगा। उन्होंने वार्ड निवासियों को कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, ताकि उसका पहल के आधार पर हल करवाया जा सके। इस मौके पर पार्षद विजय भूषण टीटू व वार्ड वासियों ने वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत करने पर विधायक अमनदीप का धन्यवाद करते उनको सिरोपा व हार डालकर सम्मानित किया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
