logo

mogatodaynews

administrator

लोक अदालत, 16 बैंच, 6500 मामले, 6000 का मौके पर निपटारा : इंचार्ज जिला जज बिशन सरूप

मोगा 13 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) माननीय जज पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट कम चेयरमैन पंजाब राज कानूनी सेवा अथारिटी के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा व माननीय सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी सुश्री नवजोत कौर के निर्देशों पर शनिवार को मोगा में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत के तहत सब डिवीजन बाघापुराना व निहाल सिंह वाला को मिलाकर कुल 16 बैंच स्थापित किए गए थे, जिनमें विभिन्न बेंच के पास कुल 6500 मामले आए थे, जिनमें से 6000 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस मौके पर माननीय इंचार्ज जिला व सेशन जज बिशन सरूप ने डीएलएसए मोगा की सचिव किरण ज्योति के साथ जाकर विभिन्न अदालतों का दौरा किया व वहां विचार अधीन मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के बीच खुद समझौते भी करवाए। पहले आप भी मौके की वीडियो पर एक नजर डाल लें। इस मौके पर इंचार्ज जिला व सैशन जज बिशन सरूप ने विभिन्न अदालतों के बाहर खड़े लोगों के पास जाकर भी उनके मामलों संबंधी बातचीत की। इधर इस मौके पर एक महिला कोमल, जिसका कि पिछले 2 वर्षों से अदालत में वैवाहिक विवाद चल रहा था, ने भी अपना इस लोक अदालत का तजुर्बा मीडिया से साझा किया। इस मौके पर CJM मैडम शिल्पी गुप्ता ने लोक अदालत के फायदे बताते हुए बताया कि किस प्रकार लोक अदालत में आए मामलों में दोनों ही पक्षों के लिए जीत की स्थिति होती है। इसके साथ ही मैडम शिल्पी गुप्ता ने उनकी अदालत में आए कुछ मामले भी मीडिया से साझा किए। CJM SHILPI GUPTA इस अवसर पर इंचार्ज जिला एवं सैशन जज बिशन सरूप ने लोक अदालत संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से साझा करते हुए आम लोगों से बेवजह कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने से गुरेज करने की अपील की। INCHARGE DJ BISHAN SAROOP

‘चि:ट्टा’ बिकने की वीडियो वायरल, पुलिस ने घेरा गांव, असली आरोपी 2 दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर

मोगा 11 सितंबर, (मुनीश जिन्दल, रिक्की आनन्द) जिला मोगा के एक गांव के एक युवक की ‘चिट्टा’ बेचने की वीडियो वायरल हुई है। जिसके बाद संबंधित डीएसपी बाघापुराना के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वीरवार को गांव में कासो ऑपरेशन चलाकर 12 से 13 शक्की लोगों के घरों में रेड कर कुछ लोगों को राउंड आप किया गया। पुलिस वायरल वीडियो में मौजूद लोगों सहित राउंड आप किए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात तो जरूर कह रही है, लेकिन  वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद भी वायरल वीडियो में शामिल युवक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आइए पहले आप भी उस वायरल वीडियो पर एक नजर डाल लें। DSP बाघापुराना दलबीर सिंह सिद्धू ने इस संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की। DSP DALBIR SINGH SIDHU

मोगा ने खोया एक और “हीरा”, अग्रिम कार्यवाही के लिए शहर वासियों की निगाहें मोहाली पुलिस पर

मोगा 10 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) मोगा को मानो किसी की नजर लग गई है। जिसके चलते एक के बाद एक “हीरे” मोगा को हमेशा के लिए अलविदा कह कर यहां से रुखसत हो रहे हैं। पहले साबका पार्षद सन्नी सूद और अब राजदीप सिंह। इन दोनों का बिछौड़ा इन्हें जानने वालों के लिए एक बड़ा व गहरा आघात है, जो की अगले अनेक सालों तक लोगों के दिल व दिमाग में जीवित रहेगा। हालांकि साबका पार्षद सन्नी सूद की मौत, बहुत कम उम्र की एक प्राकृतिक मौत थी, अभी तो लोग सन्नी सूद की मौत के दुःख से बाहर ही नहीं निकल पाए थे, लेकिन अब राजदीप सिंह के इस आत्महत्या नहीं, हत्या मामले ने लोगों को अंदर तक जिंझोड़ कर रख दिया है। जिन हालातों के चलते राजदीप सिंह को खुद को HDFC बैंक के बाथरूम में गोली मारनी पड़ी, ये खौफनाक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा, वो हैरतअंगेज है। शायद राजदीप की आत्महत्या, एक पहेली बनकर ही रह जाती, अगर राजदीप अपनी आत्महत्या से पहले अपना आत्महत्या नोट ना लिखता या ये खौफनाक कदम उठाने से पूर्व अपनी आत्महत्या करने की वीडियो न बनाता। आइए पहले आप भी एक नजर राजदीप सिंह के 2 पन्नों के उस आत्महत्या नोट व आत्महत्या करने से पूर्व उसके द्वारा बनाई गई उस वीडियो पर डाल लें। PAGE 1 PAGE 2 VIDEO MADE BEFORE COMMITTING SUICIDE भले ही मोहाली पुलिस द्वारा मृतक राजदीप के आत्महत्या नोट व वीडियो के आधार पर व राजदीप के पिता परमजीत सिंह के बयानों पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन फिर भी इस संबंधी मोगा शहरवासियों सहित मोहाली चंडीगढ़ में जमीन जायदाद के व्यापार से जुड़े लोगों व  राजदीप सिंह को जानने वाले लोगों की निगाहें मोहाली पुलिस की अग्रिम कार्यवाही पर टिकी हुई हैं, कि क्या मोहाली पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए राजदीप को आत्महत्या के लिए मजबूर करवाने करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे डालेगी या अपनी ढीली कार्यवाही कर राजदीप के हत्यारों को माननीय अदालत से जमानत करवाने का इन्तजार करेगी। मोहाली पुलिस किस प्रकार की कार्यवाही करती है, ये तो आने वाले कुछ घंटों में पता चल ही जाएगा, लेकिन इस बीच इतना जरूर है कि फिलहाल समूचे मोगा में मातम का माहौल है व लोग स्तब्ध हैं कि राजदीप जैसा हंसमुख, मिलनसार व विनम्र युवक भी ऐसा खौफनाक कदम उठा सकता था। हम “मोगा टुडे न्यूज़” की और से भगवान् से यही प्रार्थना करेंगे कि प्रभु राजदीप को अपने चरणों में स्थान दे और राजदीप के पिता परमजीत सिंह, उनकी माता मनिंदर कौर, उनकी पत्नी छवी, उनके बेटे नूर व उनकी बेटी नवी को ये दुःख सहने का बल बख्शे। फ़िलहाल राजदीप सिंह की मृतक देह को सिंघावाला के शव घर में रखा गया है।

तीन वर्षों से रुकी ग्रांट को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, 4 घंटे में विभाग ने भेजी रकम

मोगा 08 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) समय बदलता है, लोगों की राय व पसंद बदलती है और साथ ही बदल जाती है सरकारें। सरकार बदलने के साथ ही शुरू हो जाता है पुराने दूसरी राजनीतिक पार्टियों के लोगों को परेशान करने का सिलसिला। कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिला मोगा के गांव बहोना में, जहां वर्ष 2021-22 में गांव में कोंग्रस पार्टी की महिला सरपंच रही शरणजीत कौर ने गांव में विकास कार्य करवाए थे। जिसकी कि लगबघ 3 लाख रूपए की रकम संबंधित सरकारी विभाग के पास लंबित थी। इस ग्रांट राशि के लिए बार बार चक्कर लगाने के बावजूद भी जब साबका सरपंच को ग्रांट राशि जारी नहीं हुई, तो सोमवार को साबका सरपंच शरणजीत कौर का पति बलराज सिंह पेट्रोल की बोतल लेकर गांव बहोना में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। जैसे ही इस बात की खबर इलाके में फैली तो पुलिस प्रशासन का मौके पर पहुंचना लाजमी था। जिसके बाद थाना धर्मकोट के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने इस संबंधी बीडीपीओ हरी सिंह से बात कर पानी की टंकी पर चढ़े बलराज सिंह से बात कर उसे आश्वासन दिलाया कि जल्द ही उसकी पेमेंट आ जाएगी। जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे के बाद बलराज सिंह पानी की टंकी से नीचे उतर आया था। जिसके बाद बलराज सिंह मीडिया के रूबरू हुआ था। BALRAJ SINGH जिसके बाद मीडिया ने इस संबंधी BDPO हरी सिंह से भी बात की थी। HARI SINGH (BDPO) जब “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम द्वारा शाम को इस ग्रांट राशि संबंधी पता किया गया, तो पता चला कि बलराज के टंकी से उतरने के लगभग 4 घंटे बाद ही संबंधित विभाग द्वारा लगभग 3 लाख रूपए की ग्रांट राशि ऑनलाइन उस कम्पनी के खाते भेज दी गई, जिससे की गांव की साबका पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल खरीद की गई थी। हालांकि फर्म के खाते में अभी पेमेंट क्रेडिट नहीं हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अपनी ओर से इस ग्रांट राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया गया है, जो कि कल तक खाते में आने का अनुमान है। 

छोटी उम्र में बड़े कारनामे, विदेशी पि:स्टल, कार:तूस व इस पदार्थ सहित पुलिस ने किए काबू

मोगा 08 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) मोगा के पुलिस थाना जिले के पुलिस थाना कोट इसे खां के अधीन आती पुलिस चौंकी बलखंडी के प्रभारी ASI सुरजीत सिंह व उनकी टीम ने एक नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को काबू कर उनके पास से विदेशी पिस्टल, जिंदा कारतूस व हैरोइन बरामद की है। यहां जिक्रयोग्य है कि काबू किए गए दोनों युवकों की उम्र महज 20 व 23 वर्ष है। फिलहाल ये दोनों पुलिस के पास तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हैं। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी धर्मकोट सब डिवीजन के डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की।  DSP JASVARINDER SINGH SIDHU

ACTOR सोनू सूद पहुंचे ग्राउंड ज़ीरो पर, PM मोदी के पंजाब दौरे को लेकर राजनीतिक पार्टियों को दी बड़ी नसीहत

मोगा 08 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) पिछले कुछ दिनों में बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने व बाढ़ पीड़ितों को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करवाने के मकसद से अपने पंजाब दौरे के दौरान बॉलीवुड स्टार सोनू सूद मोगा पहुंचे व सोमवार को मीडिया के रूबरू हुए। इस मौके पर जहां मीडिया कर्मियों के समक्ष उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्तिथि संबंधी चर्चा की, वहीं उन्होंने देश के प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी के पंजाब दौरे को लेकर राजनीतिक पार्टियों को बड़ी नसीहत भी दी। इस मौके पर सोनू सूद के साथ उनकी बहन व कोंग्रस पार्टी की हल्का मोगा की इंचार्ज मालविका सूद सच्चर, उनके बहनोई गौतम सच्चर, राजन बांसल, सत्ती चावला, कन्हैया शर्मा, विश्रुत, आकाशदीप, आकाश व दोहित भी मौजूद थे। सोनू का घर बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरत के सामान से भरा हुआ था। चूंकि सोमवार को उन्होंने जिला मोगा के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों में जाना था, जिसके चलते वे अपनी टीम के साथ तैयार थे व उन्होंने अपनी टीम के साथ खुद सामान को ट्रैक्टर में रखवाया। आइए पहले आप भी, मौके की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें। सोनू ने कहा कि वे पंजाब में आई बाढ़ के चलते ही उनका आना हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी लोगों की असल मुश्किलों का 15 से 20 दिन के बाद पता चलेगा। सोनू ने कहा कि प्र्तेक गांव में कोई ना कोई नई समस्या सुनने को मिलती है। सोनू व उनकी बहन मालविका ने कहा कि लोग बहुत परेशानी की घड़ी में हैं, जिसके चलते लोगों को किसी न किसी परिवार का हाथ पकड़ना चाहिए। सोनू सूद ने जहां किसानों के कर्जा माफ़ी की मांग की, वहीं उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा देने की भी बात कही। सोनू ने कहा कि ये मुहीम एक या दो महीनों की नहीं है, इसे पटरी पर आने में एक से दो वर्ष लग जाएंगे। इसके साथ ही सोनू ने कहा कि जिन स्थानों पर बांध नहीं बन सकते, सरकार को चाहिए कि वहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि सामान देने से पहले दानी सज्जन इस बात का जरूर पता लगाएं कि किस इलाके में किस सामान की जरूरत है। सोनू ने कहा कि फिलहाल जरूरत है कि पीड़ित लोगों की रोजमर्रा की जरूरत के सामान की पूर्ती की। इसके इलावा उन्होंने देश के प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी के पंजाब दौरे को लेकर राजनीतिक पार्टियों को बड़ी नसीहत भी दी। सोनू ने कहा कि इस वक्त पंजाब को केन्द्र सरकार की जरूरत है, जिसके चलते राज्य सरकार को रैड कार्पेट बिछाकर मोदी साहिब का स्वागत करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने आम लोगों को बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़ने की अपील की। ACTOR SONU SOOD

राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन के जागरण का निमंत्रण पत्र, विधायक अमनदीप ने किया जारी

मोगा 07 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) मोगा की प्रसिद्ध धार्मिक एवं समाज सेवी संस्था राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से जागरण निमंत्रण पत्र स्थानीय गीता भवन परिसर में जारी किए गए। संस्था के अध्यक्ष नवीन सिंगला की अगवाई में हुए इस समागम में विधायक अमनदीप अरोड़ा ने जागरण के निमंत्रण पत्र जारी करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंगला सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन धार्मिक एवं समाज सेवी कार्यों में जाना पहचाना नाम है एवं मोगा सहित पंजाब में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष जागरण द्वारा प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा महामाई के गुणगान द्वारा शहर में भक्ति, आस्था एवं सिमरन की गंगा का प्रवाह किया जाता है। नवीन सिंगला ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा का स्वागत करते हुए बताया कि एसोसिएशन की तरफ से 5 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले महामाई के वार्षिक जागरण के निमंत्रण पत्र जारी जारी होने के बाद निमंत्रण पत्र वितरण करने का कार्य जारी कर दिया गया। 5 अक्टूबर दिन रविवार को भारत के प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मास्टर सलीम एवं हेमंत बृजवासी सारेगामापा विजेता महामाई का गुणगान गीता भवन चौक स्थित डी एम कालेज  में करेंगे। जागरण में शहर की धार्मिक एवं समाज सेवी संस्थाओं का विशेष सहयोग रहेगा। जागरण में महामाई के 100 फुट आकर्षक एवं भव्य दरबार एवं दिव्य लाइटों की जगमगाहट में ज्वाला देवी धाम से लाई पवित्र ज्योति को श्रद्धालुओं के दर्शनों हेतु स्थापित किया जाएगा। जागरण में पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। जागरण के उपलक्ष्य में एसोसिएशन के सदस्य 31 सितंबर को महामाई को ज्योत माँ ज्वाला देवी धाम से लाने रवाना होंगे व 1 अक्टूबर को नासिक से पहुंचे विशेष बैंड के साथ, जयघोष, जयकारों, ढोल बाजों के साथ विशाल शोभा यात्रा का आयोजन चांदी के रथ में पवित्र जोत को स्थापित करके निकाली जाएगी। जिसमें हाथी, घोड़े, बैंड, डांस के साथ पूरे शहर को रंग बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले जागरण का श्रद्धालुओ को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर राज कमल कपूर मुख्य संरक्षक, बलदेव राज बिल्ला उप चेयरमैन, नवीन सिंगला अध्यक्ष, सुरिंदर कुमार महासचिव, संदीप जिंदल खजांची, समीर मित्तल, श्री राम मित्तल, डा. परशुराम, परवीन गर्ग, सूरज धमीजा, प्रेम दीप (सभी संरक्षक), राजेश अग्रवाल चेयरमैन, सुबोध जिंदल सीनियर उप चेयरमैन, हर्ष गोयल प्रोजेक्ट चेयरमैन, राकेश जयसवाल, विजय गोयल, अशोक अरोड़ा, रिशु अग्रवाल, राजेश कोचर, हुक्म चंद अग्रवाल, सुमित पूजना (सभी उपाध्यक्ष), विवेश गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास बंसल सचिव, विकास सिंगला सचिव, अमित सिंगला संयुक्त कैशियर, बी.एल. ढींगरा संयुक्त सचिव, सदस्यों में पार्षद भरत गुप्ता, पार्षद अरविंद कानपुरिया, संजीव शर्मा, संजीव, कुलदीप गर्ग, आशीष बॉबी, दीपक मनचंदा, गगन कंबोज, नानक चोपड़ा, विक्की सचदेवा, नवीन गोयल एडवोकेट कानूनी सलाहकार, रमन कौशल, बोबी कंबो, रजनीश खुराना, राकेश कुमार गर्ग, सुमित गोयल, संजीव शर्मा, हरमन गिल, राहुल वर्मा, डा. संजीव मित्तल, वनीत बंसल, राहुल मित्तल, हरीश जिंदल, राकेश मिड्ढा, रजनीश सिंगला, पंकज गर्ग, मिंटू गुप्ता, सुशील मिड्ढा, सौरव गोयल के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लायंस क्लब मोगा रॉयल व माई शीतला दुर्गा भजन मंडली समिति का कैम्प, 38 का होगा निशुल्क ऑपरेशन

मोगा 07 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) लायंस क्लब मोगा रॉयल व माई शीतला दुर्गा भजन मंडली समिति की और से स्थानीय चिंतपूर्णी धर्मशाला मे निशुल्क आंखों की जांच व ऑपरेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में 225 मरीजों की आंखों की निशुक्ल जांच की गई। जिसके आधार पर अब 38 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन करवाया जाएगा। संस्था द्वारा जिन मरीजो का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है, उन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन, अस्पताल आने जाने का सारा खर्च संस्था की और से किया जाएगा। कल्ब के अध्यक्ष नवीन सिंगला, समिति के अध्यक्ष वरिंदर बांसल, सेवादार मनोज गर्ग बिट्टू ने बताया कि इस कैम्प मे आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर आकृति सिंगला द्वारा 225 मरीजों की आंखों की जांच की गई।  कैम्प मे 38 मरीजों की आंखों मे मोतिया था। उनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। कैम्प मे आए मरीजो को निशुक्ल दवाइयां भी दी गई। नवीन सिंगला ने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इसी उद्देश्य को लेकर क्लब द्वारा समय समय पर ऐसे कैंप आयोजित किए जाते है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना इलाज करवा सकें। उन्होंने कहा कि जैतो आई अस्पताल मे मरीजों के ऑपरेशन होंगे जिसका समूचा खर्च संस्था की और से उठाया जाएगा। कल्ब के सदस्यों ने कैम्प मे आकर मरीजो की आंखों की जांच करने वाले डॉक्टर व उनकी टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन सिंगला, मनोज गर्ग बिट्टू, सुरिंदर सिंगला, शाम वर्मा, विनीत बांसल, राजीव गुलाटी, सुरिंदर डब्बू, शरद सूद, मास्टर प्रेम कुमार व मिंटू आदि सदस्य उवस्थित थे। 

गुरु जी परिवार की टीम उतरी मैदान में, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटी राहत सामग्री व मेडिकल किट

मोगा, 7 सितंबर (मुनीश जिन्दल) मोगा गुरु जी परिवार की तरफ से जिले के सतलुज दरिया के साथ लगते गांवों में आई बाढ़ से पीड़ित क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ित लोगों को सहायता के लिए राहत समग्री और मेडिकल किट वितरित की गई। इस मौके पर गुरु जी परिवार के सेवादार सिद्धार्थ घई, नलिन धीर, विशाल सिंगला, चंदन अरोड़ा, अमित सपल, संजय गर्ग, सुदामा पूरी, देवांशू, एहसास और समूह मोगा गुरु जी परिवार के सदस्यों ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु जी परिवार द्वारा आगे भी निरंतर राहत सामग्री वितरित की जाएगी, गुरु जी परिवार का मुख्य उद्देश्य मानवता की भलाई के कार्य करना है।

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਬਲੱਡ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦਾ 8ਵਾਂ ਸਵੈ ਇੱਛਕ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਸਮਾਪਤ, ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਖਿਆ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ

ਮੋਗਾ 07 ਸਿਤੰਬਰ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ/ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ) ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜ਼ਮ ਸਰਦਾਰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਬਲੱਡ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਅੱਠਵਾਂ ਸਵੈ ਇੱਛਕ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਿਕ , ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ 395 ਖੂਨ ਦਾਨੀਆਂ ਨੇ ਖ਼ੂਨ ਦਾਨ ਕੀਤਾ। ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਬਲੱਡ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਕੈਂਪ ਦੀ ਇਕ ਹੋਰ ਝਲਕ। ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਬਲੱਡ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਾਘਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਖੂਨ ਦਾਨੀਆਂ ਦਾ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਭਰੋਸਾ ਦਵਾਇਆ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਸਾਡੇ ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕਰਕੇ ਗਏ ਹਨ, ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਿਤੇ ਵੀ ਲੋੜ ਪੈਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਖੂਨ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਡਾਕਟਰ ਸੁਨੀਤਾ ਦੇਵੀ ਜੁਆਇੰਟ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਬਲੱਡ ਟਰਾਂਸਫਿਊਜਨ ਸਰਵਿਸਸ ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਏਡਸ ਕੰਟਰੋਲ  ਸੋਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਮੋਗਾ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾਕਟਰ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਰੀਬਨ ਕੱਟ ਕੇ ਕੀਤਾ। ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਆਏ ਸਾਰੇ ਹੀ ਧਾਰਮਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਮਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਿੱਕੀ, ਜਸਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕੈਂਥ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੀਵਾ, ਡਾ. ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਬਰਾੜ, ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਬਾਬਾ ਚਰਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ, ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਜੈਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਲੀਨ ਕੌਰ, ਸੱਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਕੰਡਾ, ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪਾਲਾ, ਬਲਤੇਜ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰੋ, ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਸਨਿਆਸੀ, ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਨੀ, ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਕੰਤੀ, ਨਵਕਰਨ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ, ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ, ਭਾਵਨਾ ਬਾਂਸਲ, ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਹਾਰਨ, ਭਵਦੀਪ ਕੋਹਲੀ, ਲਵਲੀ ਸਿੰਗਲਾ, ਜਸਵੀਰ ਕੌਰ ਜੱਸੀ, ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ, ਸੰਗੀਤਾ ਅਰੋੜਾ, ਡਾ. ਰਵੀਨੰਦਨ, ਵੇਨਕਾ ਗੋਇਲ, ਕੁਲਵੰਤ ਕੌਰ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਗੁਰਜੀਤ ਕੌਰ, ਮਮਤਾ, ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲੂ, ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ, ਹਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ, ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ, ਪਰਮਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਅਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੋਨੀ ਅਤੇ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਹੋਰ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। 
error: Content is protected !!