विकास कार्य जारी ! विधायक अमनदीप ने, वार्ड नं 9 में, 52 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए शुरू !!
मोगा, 15 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) हलका मोगा के वार्ड नंबर 9 में पार्षद सरबजीत कौर रोडे के शहीद भगत सिंह नगर क्षेत्र में 52 लाख रुपए की लागत से पार्क की चारदिवारी व जिम के कमरे का शुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मंगलवार को अपने कर कमलों से किया। इससे पहले विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का वार्ड में पहुंचने पर वार्ड निवासियों व वालंटियरों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक अमनदीप ने कहा कि उनका मुख्य मकसद मोगा हलके का सर्वपक्षीय विकास करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाकर मोगा हलके के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जो कि युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि मोगा हलके के लोगों से किए गए एक एक वायदे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने हलका निवासियों द्वारा दिए मान सम्मान के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने वार्ड वासियों से अपील की कि अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या पेश आ रही है, तो उनके ध्यान में लाई जाए, ताकि उसका पहल के आधार पर समाधान किया जा सके। इस मौके पर पार्षद सरबजीत कौर रोडे ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा का वार्ड के विकास कार्य का शुभारंभ करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे के अलावा वार्ड निवासी व वालंटियर मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
