logo

mogatodaynews

administrator

ਇਸ ਦਵਾਈ ਦੀ ਸੇਲ ਤੇ ਲਗੀ ਅੰਸ਼ਿਕ ਪਾਬੰਦੀ ! ਹੁਕਮ 6 ਜੂਨ, 2025 ਤੱਕ ਰਹਿਣਗੇ ਲਾਗੂ : ADC ਚਾਰੂਮਿਤਾ !!

ਮੋਗਾ, 8 ਮਾਰਚ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਵਧੀਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਕਮ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਚਾਰੂਮਿਤਾ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਨਾਗਰਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸੰਘਤਾ (BNSS) 2023 ਦੀ ਧਾਰਾ 163 ਅਧੀਨ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਏ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਪਰੇਗਾਬਲਿਨ 300 ਐਮ.ਜੀ. (ਸਿਗਨੇਚਰ) ਦੇ ਕੈਪਸੂਲ ਦੀ ਸੇਲ ਤੇ ਅੰਸ਼ਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ADC ਚਾਰੂਮਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰੀ ਖੇਤਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਆਮ ਲੋਕ ਪਰੇਗਾਬਲਿਨ 300 ਐਮ.ਜੀ. (ਸਿਗਨੇਚਰ) ਕੈਪਸੂਲ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਮੈਡੀਕਲ ਨਸ਼ੇ ਵਜੋਂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰਾਂ ਤੇ ਇਸ ਕੈਪਸੂਲ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਆਮ ਵਾਂਗ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰੇਗਾਬਲਿਨ ਦਾ ਕੈਪਸੂਲ ਜਾਂ ਗੋਲੀ, ਜੇ ਕੋਈ ਡਾਕਟਰ ਕਿਸੇ ਮਰੀਜ ਨੂੰ ਲਿਖਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਬੰਧਤ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹ ਦਵਾਈ ਸਿਰਫ ਉਨੇ ਹੀ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਜਿੰਨੀ ਡਾਕਟਰ ਦੁਆਰਾ ਪਰਚੀ ਤੇ ਲਿਖੀ ਗਈ ਹੈ, ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਰਚੀ ਉਪਰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਟੈਂਪ ਵੀ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਹ ਪਰਚੀ ਸਿਰਫ 7 ਦਿਨ ਲਈ ਹੀ ਵੈਧ ਹੋਵੇਗੀ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਕੈਮਿਸਟ ਇਸ ਕੈਪਸੂਲ ਜਾਂ ਗੋਲੀ ਦੀ 75 ਐਮ.ਜੀ. ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀ ਮਾਤਰਾ ਦੀ ਦਵਾਈ ਆਪਣੇ ਪਾਸ ਰੱਖਣੀ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਉਹ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡਰੱਗ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰੇਗਾ ਅਤੇ ਹਰ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫਤੇ ਵਿੱਚ ਇਸਦਾ ਰਿਕਾਰਡ ਡਰੱਗ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਏਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸੁਝਾਅ ਦਿੱਤਾ ਜਿੱਥੇ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹੋਵੇ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਕੈਪਸੂਲ ਜਾਂ ਗੋਲੀ ਦੀ 75 ਐਮ.ਜੀ. ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀ ਮਾਤਰਾ ਦੀ ਦਵਾਈ ਮਰੀਜ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਇਸਦਾ ਰਿਕਾਰਡ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ। ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਰਿਕਾਰਡ ਤੋਂ ਇਸਦੀ ਸੇਲ ਪਰਚੇਜ ਉਪਰ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਹੁਕਮ 6 ਜੂਨ, 2025 ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਅੰਦਰ ਲਾਗੂ ਰਹੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਦੀ ਸੂਰਤ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤੀ ਨਾਗਰਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸੰਘਤਾ (BNSS) 2023 ਦੀ ਧਾਰਾ 223 ਤਹਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਬੀ.ਕੇ.ਯੂ ਲੱਖੋਵਾਲ ਮਨਾਏਗੀ, ਭਗਤ ਧੰਨਾ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ : ਦੌਲਤਪੁਰਾ !!

ਮੋਗਾ 8 ਅਪ੍ਰੈਲ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ/ ਅਸ਼ੋਕ ਮੌਰੀਆ) ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਲੱਖੋਵਾਲ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ, ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਇਕ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸੂਬਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਹੇਸ਼ਰੀ, ਸੂਬਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਲਜਾਰ ਸਿੰਘ ਘੱਲ ਕਲਾ, ਐਗਜੈਕਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਪੰਜਾਬ ਮੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਨਾਵਾਂ, ਸੂਬਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਜੀਂਦੜਾਂ, ਐਗਜੈਕਟ ਮੈਂਬਰ ਹਰਨੇਕ ਸਿੰਘ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ, ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਲਾਭ ਸਿੰਘ ਮਾਣੂਕੇ, ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਸਰਪੰਚ ਗਲੋਟੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋਏ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਤੈਅ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ 12 ਅਪ੍ਰੈਲ 2025 ਨੂੰ ਖਾਲਸਾ ਸਾਜਨਾ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ, ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਲੱਖੋਵਾਲ ਦੇ ਜਿਲਾ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਾਠਾਂ ਉਪਰੰਤ, ਕਥਾ ਕਰਕੇ ਭਗਤ ਧੰਨਾ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਬਲਾਕਾਂ ਦੀਆਂ ਡਿਊਟੀਆਂ ਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰੇਮ ਲਾਲ ਪੁਰੀ, ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਪੰਡੋਰੀ, ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਵੀਤ ਸਿੰਘ ਤਖਾਣ ਵੱਧ, ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਨਾਵਾਂ, ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਦਫਤਰ ਇੰਚਾਰਜ, ਬਲਕਰਨ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋ ਜਿਲ੍ਹਾ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ, ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪੰਡੋਰੀ, ਜਿਲਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਡਰੋਲੀ ਭਾਈ, ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਡਰੋਲੀ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਡਰੋਲੀ, ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਨਿਧਾਂਵਾਲਾ, ਬੰਤ ਸਿੰਘ ਨਿਧਾਂਵਾਲਾ, ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਮਾਣੂਕੇ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਣੂਕੇ, ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਚੁਗਾਵਾਂ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੁਗਾਵਾਂ, ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਚੁਗਾਵਾਂ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਪਾਂਡੋ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

विधायक अमनदीप ने, वार्ड वासियों की, पीने वाले पानी की समस्या का कराया हल ! 25 लाख रु की लागत से कार्य शुरू !!

मोगा, 8 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) “वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत पड़े पत्ती मोहब्बत में काफी लंबे समय से लोगों को पीने वाले पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उस समस्या को वार्ड के पार्षद बूटा सिंह द्वारा उनके व नगर निगम के ध्यान में लाया गया। जिसके चलते पीने वाले पानी की समस्या के हल के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार से 25 लाख रुपए की लागत से 600 फुट गहरे बोर के कार्य की शुरूआत करवाई गई”। उक्त विचार मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मंगलवार को वार्ड नंबर 30 में 25 लाख रुपए की लागत से पीने वाले पानी के बोर का उद्घाटन करने के अवसर पर प्रकट किए। विधायक अमनदीप का मुहं मीठा करवाते वार्ड वासी। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद बूटा सिंह के इलावा गांव निवासी व आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि उनका यही प्रयास था कि गर्मी के मौसम शुरू होने से पहले ही लोगों तक पानी पहुंचाया जाए। और इसमें वे सफल भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार हमेशा लोगों के विकास कार्यो को पहल के आधार पर करवाने के लिए प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मोगा शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाना है। उन्होंने वार्ड निवासियों को कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उनके ध्यान में लाएं, ताकि उसका पहल के आधार पर हल किया जा सके। इस मौके पर वार्ड नंबर 30 के पार्षद बूटा सिंह व वार्ड निवासियों ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का पीने वाले पानी की समस्या का हल करने के लिए उनका धन्यवाद किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल ने नई शैक्षिक यात्रा की शुरुआत, ओरिएंटेशन इवेंट की मेजबानी से की !!

मोगा 8 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) नारायणा ई-टेक्नो स्कूल ने नई शैक्षिक यात्रा की शुरुआत, अपनी अत्यधिक प्रत्याशित ओरिएंटेशन इवेंट की मेजबानी से की। स्थानीय गोल्ड कोस्ट क्लब में सम्पन्न हुए इस समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के सम्मान से हुई। जिनमें देश भगत कॉलेज और वेव्स इंटरनेशनल के निदेशक गौरव गुप्ता, गोल्ड कोस्ट क्लब के प्रबंध निदेशक अनुज गुप्ता, हैदराबाद के केंद्रीय कार्यालय से राजू बाथिनी और हैदराबाद के केंद्रीय कार्यालय से, पंजाब के राज्य समन्वयक राजेंद्र प्रसाद शामिल थे। नवीन ठाकुर, सहायक महाप्रबंधक सहित अमित शर्मा ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अतिथियों का स्वागत किया।  इस मौके पर एक संयुक्त तस्वीर खिचवाते, स्कूल का स्टाफ व पदाधिकारी। समारोह की शुरुयात, दीप प्रज्वलन से हुई। जिसके बाद प्रधानाचार्या नीना सिंह राठौर ने विद्यालय के मिशन और दृष्टिकोण को साझा करते हुए एक गर्मजोशी भरा स्वागत भाषण दिया। केंद्रीय कार्यालय से विशेष अतिथि राजू बाथिनी ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें विद्यालय के उद्देश्यों और मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मृदुल कौशलों पर सत्र शामिल थे, जिन्हें सुश्री जुही ने संचालित किया और लर्न ऐप का परिचय आयुष ने दिया। इसके अलावा, करणदीप कौर वालिया ने ई-किड्स ओरिएंटेशन का नेतृत्व किया। जबकि मिस मीनाक्षी ने ई-चैंप्स ओरिएंटेशन को संभाला और राघव शर्मा ने ई-टेक्नो ओरिएंटेशन प्रस्तुत किया। इस मौके पर अभिभावकों के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमें अभिभावकों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं के उत्तर दिए गए। जिसने उपस्थिति को विद्यालय के कार्यक्रमों और नीतियों के विभिन्न पहलुओं पर स्पष्टता प्रदान की। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या नीना सिंह राठौर के धन्यवाद प्रस्ताव और एक दिल को छू लेने वाले राष्ट्रगान के साथ हुआ। कुल मिलाकर, नारायणा ई-टेक्नो स्कूल का ये समारोह एक सफल और जानकारीपूर्ण ओरिएंटेशन समारोह रहा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ग्रेनेड हमला ! भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर, फूंके मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के पुतले !!

मोगा, 8 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) “पूर्व मंत्री व भाजपा के सीनियर प्रदेश नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्तिथ घर में गत रात्रि ग्रेनेड हमले होने से पूरे पंजाब में हड़कंप मच गया है। क्योंकि उनके पास पंजाब सरकार की सिक्योरिटी होने के बावजूद भी शरारती तत्वों द्वारा हैंड ग्रेनेड फैंकने से पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि वह पिछले तीन वर्षों से पंजाब की कानून व्यवस्था ठीक करने में नाकामयाब रहे हैं”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने आज मोगा के मेन जोगिंदर सिंह चौक में मनोरंजन कालिया के घर में ग्रेनेड फैंकने की घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन करने तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित आम आदमी पार्टी के मंत्रियों का पुतला फूंकने के अवसर पर प्रकट किए। इस अवसर पर पूर्व  विधायक डा. हरजोत कमल, भाजपा के सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़, महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, महामंत्री राहुल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सोनी मंगला, प्रवासी सैल के इंचार्ज विजय मिश्रा, उमाकांत, शशिकांत, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, सीनियर नेता त्रिलोचन सिंह गिल, आई.टी. सैल के मुकेश शर्मा, युवा मोर्चा के कशिश धमीजा, हेमंत सूद, जतिंदर चड्ढा, सुखा सिंह, सीरा लंडेके, धीरज शर्मा, मनप्रीत  सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मकोट शमशेर सिंह कैला के इलावा बड़ी संख्या में भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।  इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, धरना प्रदर्शन करते हुए। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि पूर्व मंत्री  मनोरंजन कालिया के घर में हुए ग्रेनेड धमाके से ये बात साबित हो गई है, कि पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस शरारती तत्वों को काबू करने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आए दिन लोगों की हत्याएं, दिन दिहाड़े हो रही है तथा फिरौतियों के लिए लोगों को फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां पर मनोरंजन कालिया का घर है, उसके नजदीक ही पुलिस चौकी तथा पुलिस की गश्त भी है। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व ई-रिक्शा पर आए तथा हैंड ग्रेनेड फैंककर वापस चले गए। उन्होंने कहा कि हैण्ड ग्रेनेड इतना शक्तिशाली था कि जमीन में गड्ढा हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों, पूजा घरों में बंब धमाके होना तथा बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेदकर की मूर्तियों को तोड़ने की घटनाएं दिन प्रतिदिन होना तथा सरकार द्वारा उनको न रोक सकने से साबित हो गया है कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मोहाली सहित अनेक पुलिस स्टेशनों पर हमले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सिक्योरिटी होने के बावजूद भी शरारती तत्वों द्वारा अपने इरादों में कामयाब हो जाने से आम नागरिकों की सुरक्षा राम भरोसे रह गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल में न डाला गया, तो भाजपा आने वाले समय में पंजाब में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के गृह मंत्री ने भी इसकी रिपोर्ट पंजाब सरकार से मांग ली है तथा यदि सरकार शरारती तत्वों, नशे का धंधा करने वालों पर काबू न पा सकी, तो भारत सरकार को कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आए दिन सरकार के इशारे पर जो पुलिस मुलाजिम, नशों की तस्करी में पकड़े जा रहे हैं, वह भी एक चिंता का विषय है। पर सरकार उनके काले कारनामों को रफा दफा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि नशा खाने वाले लोगों को पकड़ा जा रहा है। जबकि नशे का धंधा करने वाले बड़े बड़े मगरमच्छों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस अवसर पर पंजाब सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करके नारेबाजी की गई तथा भगवंत मान, सिसौदिया तथा अन्य मंत्रियों के पुतले भी जलाए गए। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

सरकारी स्कूलों की बदल रही नुहार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विधायक अमनदीप !!

मोगा, 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की अगुवाई में शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस के सहयोग से पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने के लिए करोड़ों रुपये के फंड जारी किए गए हैं, जिससे सरकारी स्कूलों की नुहार बदल गई है और स्मार्ट रूम, स्कूलों के लिए एक वास्तविक संपत्ति बन गए हैं। पंजाब सरकार ने मोगा जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल भीम नगर मोगा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालिये वाला को 51.75 लाख रुपये के फंड जारी किए हैं। जिसके तहत स्कूलों में किए जाने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन सोमवार को विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा किया गया। इस फंड से स्कूल की चारदीवारी की मुरम्मत, लड़कियों और लडक़ों के लिए अलग अलग शौचालय बनाने तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जायेंगे। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी मंजू भारद्वाज, उप जिला शिक्षा अधिकारी निशान सिंह तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक भी शामिल थे।  इस मौके पर बातचीत के दौरान विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सरकार ने छात्रों की शिक्षा के लिए करोड़ों रुपए जारी किए हैं। जिसके फलस्वरूप स्मार्ट कमरों का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पर गंभीरता से काम कर रही है। इसी श्रृंखला के तहत सरकारी स्कूलों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों का लोकार्पण किया गया है। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, सिर्फ बातें नहीं करती, बल्कि जो कहती है उसे करके भी दिखाती है। उन्होंने सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नि:शुल्क एवं उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा केलिए सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाएं। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। इस अवसर पर सेंटर हेड टीचर मनु शर्मा, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी मोगा 1 सुनीता नारंग, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी मोगा 2 वरिंदर कौर, जिला कोऑर्डिनेटर मनमीत सिंह राय, प्रोग्राम मीडिया इंचार्ज हर्ष कुमार गोयल, सहायक स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह, सभी सेंटर हेड, हेड टीचर, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर जगदीश शर्मा नगर सुधार ट्रस्टी, प्रेम चंद जिला शहरी अध्यक्ष, प्यारा सिंह बधानी जिला सचिव आम आदमी पार्टी, सोनिया ढंड, लवली सिंगला, रोशन लाल चावला, राजवीर सिंह, पिंटू गिल, दविंदर तिवारी, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ 13 ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ, ਇਕੋ ਦਿਨ, 2.25 ਕਰੋੜ ਰੁ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ: DC ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ !!

ਮੋਗਾ, 7 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਕਾਇਆ ਕਲਪ ਕਰਨ ਲਈ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸੇ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ 13 ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ 2.25 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਰਾਸ਼ੀ ਨਾਲ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਆਰੰਭ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਇਹਨਾਂ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਮੋਗਾ ਅਧੀਨ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਭੀਮ ਨਗਰ ਲਈ 22.01 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਕਾਲੀਏਵਾਲਾ ਲਈ 29.74 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਆਰੰਭੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾਕਟਰ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਾਕ ਧਰਮਕੋਟ ਅਧੀਨ ਸਕੂਲ ਆਫ ਐਮੀਨੈਂਸ ਕੈਲਾ ਲਈ 8.25 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਕਮਾਲਕੇ ਲਈ 22.5 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਬੱਡੂਵਾਲ ਲਈ 15 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਖੋਸਾ ਕੋਟਲਾ ਲਈ 7.51 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡੀ ਵੱਲੋਂ ਆਰੰਭੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਸਕੂਲ ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਬੰਬੀਹਾ ਭਾਈ ਲਈ 6.50 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਠੱਠੀ ਭਾਈ ਲਈ 2.85 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਸੇਖਾ ਕਲਾਂ ਲਈ 20.65 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਆਰੰਭੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੁਖਾਨੰਦ ਨੇ ਕਰਵਾਈ।  ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਮਾਛੀਕੇ ਲਈ 7.51 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਮੱਲ੍ਹੇਆਣਾ ਲਈ 20.65 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਕੋਕਰੀ ਕਲਾਂ ਲਈ 21.48 ਲੱਖ, ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਡਾਲਾ ਲਈ 25.66 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਆਰੰਭੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਲਾਸਪੁਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪੁੱਜੇ।  ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਉੱਤੇ, ਇਹ ਕੱਮ 31 ਮਈ ਤੱਕ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹਰੇਕ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਬਣਦਾ ਬੁਨਿਆਦੀ ਵਿਕਾਸ ਅਗਲੇ ਕੁੱਝ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਵਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਉਣ। ਕਿਉਂਕਿ ਹੁਣ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਉੱਚ ਪੱਧਰ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਹੋਰ ਕਈ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵੀ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ISF कालेज ऑफ फार्मेसी के डी फार्म की प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया, CHC ढुडीके का भ्रमण !!

मोगा, 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था ISF कालेज ऑफ फार्मेसी के डी.फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों ने सी.एच.सी. ढुडीके अस्पताल का भ्रमण किया। कोआडिनेटर करिशमा अग्रवाल ने बताया कि फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को डी.फार्म में अस्पताल का दौरा आवश्यक है। ISF कालेज ऑफ फार्मेसी छात्रों के चौमुखी विकास के लिए लगातार शिक्षा, रिसर्च एवं ट्रेनिंग के क्षेत्र में कार्य करता है। विजिट के दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. निशा बंसल ने छात्रों को हेल्थ केयर सिस्टम के बारे में समझाया एवं फार्मासिस्ट विश्व प्रभजोत कौर, सुखपाल कौर, गुरमीत सिंह, स्टाफ नर्स किरणप्रीत कौर ने एकेडमिक भ्रमण करवाया। इस एकेडमिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल की। जिसमें फ्री मेडिसिन, वैक्सीनेशन, फैमिली प्लानिंग की सर्विस के साथ साथ राष्ट्रीय हेल्थ प्रोग्राम टी.बी. कंट्रोल, एच.आई.वी, मैनेजमेंट, लैपरोसी, चाइल्ड हेल्थ, न्यूट्रिशन, इम्यूनाइजेशन कौसलिंग के इलावा अन्य डिपार्टमेंटों का भ्रमण करते हुए तकनीकी जानकारी हासिल की। इस दौरान इमरजेंसी सुविधाएं, फसर्ट एड सुविधा, आवश्यक इमरजेंसी दवाइयों की संभाल, डॉक्यूमेंटेशन आदि की जानकारी हासिल की। छात्रों को प्रीसेक्शन हेडलिंग, पेशेंट केयर प्रोसीजर, अस्पताल की कार्य विधि के साथ साथ दवा वितरण केन्द्र, मेडीकेशन डिस्पेंसिंग के साथ साथ वैक्सीनेशन आदि की प्रक्रिया को समझाया। इस दौरान छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब सी.एच.सी. ढुडीके में कार्यरत विश्व प्रभजोत कौर ने दिए। ये विजिट, करिशमा अग्रवाल एवं डा. सूर्यवर्धन सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, ISF सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग व फैकल्टी ने इस भ्रमण के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के विजिट संस्था द्वारा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस मौके की एक तस्वीर। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

अनमोल वैल्फेयर क्लब का 18वां सामूहिक कन्यदान ! क्लब, 166 जोड़ों का करवा चूका है कन्यादान: राजेश !!

मोगा, 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) अनमोल वेलफेयर क्लब मोगा सिटी की तरफ से अध्यक्ष राजेश अरोड़ा की अगुवाई में प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी 10 कन्याओं के सामूहिक कन्यादान समागम माघी रिर्जोट में आयोजित किए गए। इस समागम में संजीव कुमार सैनी, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल, कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद सच्चर, अग्रवाल वूमेन सैल की भावना बांसल, नीनू बांसल, डा. राजीव गुप्ता, डा. विनीश गुप्ता, संदीप गुप्ता जिम्मी, लुधियाना ग्रुप आफ कालेज के महासचिव राजीव गुलाटी, हुकम सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दीपक अरोड़ा, समाज सेवी ललित धवन, श्री सालासर धाम कमेटी, पूर्व मेयर अक्षित जैन, राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन, सुशील मिड्डा, विनोद गोयल काका, राजश्री शर्मा, ज्योति सर्जिकल के बलदेव सिंह, पार्षद मंजीत मान, समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी, खालसा सेवा सोसायटी के परमजोत सिंह खालसा, जोगिंदर पाल जिंदल, सुमित पुजाना, अरोड़ा महासभा के संजीव नरूला, पार्षद रीमा सूद, डा. नवीन सूद, परव बांसल, अमरीश भंडारी, पार्षद मंजीत धम्मू, शिव टंडन, नरेश बोहत, अमन मदान, प्रीत धम्मू, मनीष कुमार सहित गणमान्यों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। क्लब के सामूहिक कन्यदान समागम की तस्वीरें। इस मौके पर संजीव कुमार सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि गरीब लड़कियों का कन्यादान करना एवं जरूरतमंदों की सहायता करना, सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि अनमोल वेलफेयर क्लब मोगा सिटी केवल धार्मिक कार्यों में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी शहर एवं समाज में अपनी पहचान रखता है। जिसके लिए समूह क्लब के सदस्य बधाई के पात्र हैं। क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सरप्रस्त हरि सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल पिंटू, सचिव विवेक मजीठिया, खजांची एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, रमिकांत जैन, गौरव जिंदल, प्रहलाद कालड़ा, हरप्रीत सिंह, अमन कालड़ा, सुशांत मजीठिया, संजीव नरूला, अजय कथूरिया, अमन मेहंदी, हरीश गोयल, मानव कालड़ा, सन्नी कपूर, अक्षय गुलाटी, प्रिंस गाबा, गगनदीप मित्तल, सोनू मजीठिया, गौरव कुमार बाघापुराना, जगचनन जग्गी, विशाल ढींगरा, कपिल कपूर, सचिन मोंगा, दीपक शर्मा, पवन आहूजा, अश्विनी आहूजा, अशोक अरोड़ा, धीरज सूद, मोहित कोछड़ आदि सदस्यों द्वारा भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।  मोगा के मेन बाजार स्थित गुरुद्वारा बीबी काहन कौर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में नवविवाहित जोड़ों के आनंदकारज करवाए गए। जबकि समागम स्थल पर नवविवाहित जोड़ों की वरमाला करवाई गई। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि क्लब का यह 18वां सामूहिक कन्यादान समागम है। अब तक क्लब द्वारा 166 जोड़ों का सामूहिक कन्यादान समागम करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में जब क्लब का गठन किया गया था, तब क्लब में छह सदस्य थे, जो बढ़कर 55 हो चुके हैं। पिछले 36 वर्षों से क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष मां भगवती का विशाल जागरण करवाया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए सामूहिक कन्यादान समागम करवाने के इस नेक कार्य में शहर की प्रमुख समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा भरपूर सहयोग दिया जाता है। क्लब द्वारा रक्तदान कैंपों का आयोजन करके लगभग 493 के करीब रक्तदान एकत्रित करके सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में दान किया गया है। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा को समर्पित सामाजिक कार्य करना है। जिसके लिए समय समय पर ऐसे कार्य किए जाते हैं। समागम में, इस कार्य में सहयोग देने वाले सहयोगी सज्जनों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

आढ़तिया एसोसिएशन ने कराया पाठ ! विधायक अमनदीप ने किया, डायरेक्टरी का लोकार्पण !!

मोगा, 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) आढ़तिया एसोसिएशन के दूसरी बार अध्यक्ष बने समीर जैन द्वारा सोमवार को अनाज मंडी मे बने दफ्तर मे सरबत के भले के लिए, श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। पावन श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की हजूरी में रागी द्वारा श्री सुखमनी साहिब का पाठ पढ़ा गया। जिस उपरांत सरबत के भले के लिए अरदास की गई। एसोसिएशन द्वारा मंडी मे कराए गए श्री सुखमनी साहिब के पाठ मे विधायक डा.अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन रमन मितल, ट्रस्ट सदस्य जगदीश शर्मा, प्यारा सिंह बधनी, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंगल सीए सहित मार्किट कमेटी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर जैन व सचिव राहुल गर्ग ने कहा कि गेहूं का सीजन शुरू हो गया है। बेशक अभी मंडी मे गेहूं आनी शुरू नहीं हुई है। लेकिन किसानों की गेहूं मंडी मे आए व समय रहते खरीद हो, वह यही कामना करते है। उन्होंने मंडी में एसोसिएशन द्वारा करवाए गए श्री सुखमणि साहिब के पाठ में पहुंची विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन रमन मितल, मेयर बलजीत सिंह चानी को सिरोपा भेंट करके सम्मानित भी किया। इस समागम उपरांत विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा आढ़ती एसोसिएशन की डायरेक्टरी भी जारी की गई। एसोसिएशन की डायरेक्टरी जारी करते, विधायक डा. अमनदीप व अन्य। विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से आरंभ करवा दी गई है। मंडियों मे गेहूं खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मण्डी में  किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जिसको लेकर सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर चेयरमैन अंग्रेज सिंह समरा, अध्यक्ष समीर जैन, सचिव राहुल गर्ग, कैशियर हितेश गुप्ता, विनोद कुमार टैनी, योगेश गर्ग, प्रदीप मंगला, राज कुमार गोयल, हरीश सिंगला सहित आढ़ती असोसितीं के अन्य सदस्य उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!