logo

mogatodaynews

administrator

भगवा यात्रा ने रचा इतिहास ! शहर निवासियों का यात्रा में शामिल होने पर आभार: डा. सीमांत गर्ग !!

मोगा, 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) DR. SEEMANT GARGBJP, DISTT. PRESIDENT “मोगा में गत दिवस राम नवमी पर्व पर भगवा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा शहर निवासियों द्वारा जो उत्साह दिखाते हुए भगवा झंडों के साथ शामिल होकर अपना सहयोग दिया, वो उन्होंने एक इतिहास रचा है। उसके लिए शहर निवासियों व गणमान्य व्यक्तियों का यात्रा में शामिल होने पर मैं आभार प्रकट करता हूं”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने शहरवासियों का धन्यवाद करते हुए प्रकट किए।  उन्होंने कहा कि इस भगवा यात्रा में जो एकजुटता दिखाकर भगवान राम के प्रति श्रद्धा प्रकट की है, वह अयोध्या में 500 वर्षों बाद बने श्री राम मंदिर को अपना एक वर्ष पूरा होने पर राम नवमी पर अपना स्रेह प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि जो मोगा पीड़ित स्मारक सहायता समिति के साथ साथ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ साथ शहर के गणमान्यों ने भी अपना सहयोग व उत्साह दिखाया है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि राम नवमी पर ऐसी भगवा यात्रा हमें अपने पर्वों के प्रति जागरूक करती है तथा हमारी नई पीढ़ी को भी इसके बारे में जानकारी मिलती है। इस भगवा यात्रा में शहर निवासियों व गणमान्य तथा समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा, जो भगवा यात्रा में अपना प्यार तथा लोगों की हौसला अफजाई करके ढोल नगाड़ों व ध्वज लहराकर यात्रा में शामिल होकर हमें नया रास्ता दिखाया है, उसके लिए डा. सीमांत ने सभी का धन्यवाद किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा में स्विफ्ट गाड़ी के उड़े परखच्चे, 3 की मौके पर मौत ! रात 2:30 बजे की घटना !!

मोगा 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) बीती आधी रात को जिले के गांव बौडे के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्विफ्ट गाड़ी सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ ये लोग बधनी कलां से गांव बिलसपुर जा रहे थे। व रात लगभग 2:30 बजे, इनकी तेज रफ्तार बौडे गांव के पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर से टकराती हुई खेतों में पलट गई व कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक देहों को गाड़ी से निकालने वाले लोगों को यह तक मालूम नहीं हो पाया, कि आखिरकार गाड़ी चला कौन रहा था ?  जैसे ही संबंधित पुलिस थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह द्वारा इस सड़क हादसे की सूचना, समाज सेवा सोसाइटी को दी गई, तो समाज सेवा सोसाइटी की टीम ने तीनों मृतक देहों को स्थानीय सरकारी हस्पताल पहुंचाया।  समाज सेवा सोसाइटी की टीम, मृतकों को उठाती हुई। समाज सेवा सोसाइटी के प्रधान गुरसेवक सिंह सन्यासी ने मीडिया को जानकारी दी।  GURSEWAK SINGH SANYASI थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह भी मीडिया के रूबरू हुए।  INSPECTOR GURMAIL SINGH यहां जिक्रयोग्य है कि हालांकि सुबह, एक बार पहले तीसरे मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने बाद में फोन पर बताया कि गाड़ी में सवार तीसरा व्यक्ति गांव बिलासपुर का गुरमेल सिंह था। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਮੋਗਾ ਦੀ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ, ਅੱਠਵੀਂ ਵਿੱਚ, ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਦੂਜੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ! DC ਨੇ ਵੀਡਿਓ ਕਾਲ ਰਾਹੀਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ !!

ਮੋਗਾ, 6 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਡੇਮਰੂ ਕਲਾਂ ਦੀ ਧੀ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਐਲਾਨੇ ਅੱਠਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਵਿਚੋਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਦੂਸਰਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਨੇ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਤੇ ਉਸਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਉਸਦੀ ਇਸ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਅੱਜ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਵੀਡਿਓ ਕਾਲ ਰਾਹੀਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਉਸਦਾ ਮਨੋਬਲ ਵਧਾਉਂਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ, ਉਸ ਨਾਲ ਹਮੇਸ਼ਾ ਖੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਪੱਧਰ ਨੂੰ ਉੱਚਾ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਹਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਰਥਿਕ ਪੱਖ ਤੋਂ ਇਸਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਉਹ ਖੁਦ ਵੀ ਉਸਦੇ ਕਰੀਅਰ ਲਈ ਰਾਹ ਦਸੇਰਾ ਬਣ ਕੇ ਸਾਥ ਦੇਣਗੇ। ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਉਚੇਰੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਹਾਸਿਲ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਕਾਬਿਲ ਡਾਕਟਰ ਬਨਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਆਰਥਿਕ ਹਾਲਾਤ ਠੀਕ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਸਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਹਾਰੇ ਦੀ ਲੋੜ੍ਹ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਿਹਨਤ ਇਸੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਦਾ ਬੋਝ ਆਪਣੇ ਮਨ ਉੱਪਰ ਨਾ ਪੈਣ ਦੇਵੇ ਕਿਉਕਿ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਉਸ ਨਾਲ ਹਮੇਸ਼ਾ ਖੜੇ ਰਹਿਣਗੇ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀਆਂ ਇਹਨਾਂ ਗੱਲਾਂ ਨੇ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਅੱਖਾਂ ਵਿੱਚ ਹੰਝੂ ਲਿਆ ਦਿੱਤੇ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਦੀ ਹੌਂਸਲਾ ਅਫਜ਼ਾਈ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਵਧੀਆ ਸਿੱਖਿਆ ਮੁੱਹਈਆ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਧੀਆਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਉੱਪਰ ਬੋਝ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀਆਂ, ਸਗੋਂ ਜੇਕਰ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਖੁੱਲ ਕੇ ਮੌਕੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਉਹ ਔਖੀ ਤੋਂ ਔਖੀ ਮੰਜਿਲ ਵੀ ਅਸਾਨੀ ਨਾਲ ਸਰ ਕਰ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਨੇ ਅੱਠਵੀਂ ਕਲਾਸ ਵਿੱਚੋਂ ਸਤ ਫੀਸਦੀ ਭਾਵ 600 ਵਿਚੋਂ 600 ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਹਨ, ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪੁਨੀਤ ਵਰਮਾ ਨਾਲੋਂ ਇੱਕ ਸਾਲ ਵੱਡੀ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਦੂਸਰਾ ਸਥਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

विश्व में, भारत को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशें बेमिसाल: डा.सीमांत गर्ग !!

मोगा, 6 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) “भारत को तरक्की के रास्ते पर ले जाने तथा विश्व में भारत को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोशिशें बेमिसाल हैं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का नाम संसार में अग्रणी देशों में दर्ज करवाने में अहम भूमिका निभाई है। जिस कारण आज पूरे संसार में भारत का डंका बज रहा है तथा भारत एक बड़ी ताकत के रूप में उभरा है”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने रविवार को भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुरानी दाना मंडी स्थित भाजपा दफ्तर में आयोजित समागम को संबोधित करते हुए प्रकट किए। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था। जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए थे। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नींव राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है, तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। पूर्व घोषणा के अनुसार 1 मई, 1977 को भारतीय जनसंघ ने करीब 5000 प्रतिनिधियों के एक अधिवेशन में अपना विलय जनता पार्टी में कर दिया। 4 अप्रैल, 1980 को जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने अपने सदस्यों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य होने पर प्रतिबंध लगा दिया। पूर्व के भारतीय जनसंघ से संबद्ध सदस्यों ने इसका विरोध किया और जनता पार्टी से अलग होकर 6 अप्रैल, 1980 को एक नए संगठन ह्यभारतीय जनता पार्टी की घोषणा की। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक के लिए रथयात्रा शुरू की। राम मंदिर आन्दोलन को मिले भारी जनसमर्थन एवं भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर आडवाणी की रथयात्रा को बीच में ही रोक दिया गया। अटल बिहारी के नेतृत्व में विकास के अनेक नये प्रतिमान स्थापित किये। पोखरण परमाणु विस्फोट, अग्नि मिसाइल का सफल प्रक्षेपण, कारगिल विजय जैसी सफलताओं से भारत का कद, अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ऊंचा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में नई पहल एवं प्रयोग, कृषि, विज्ञान एवं उद्योग के क्षेत्रों में तीव्र विकास के साथ साथ महंगाई न बढ़ने देने जैसी अनेकों उपलब्धियां, इस सरकार के खाते में दर्ज हैं। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राजग शासन ने देश में विकास की एक नई राजनीति का सूत्रपात किया। 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो आज सबका साथ, सबका विकास की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  के नेतृत्व में भाजपा लगभग 11 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गयी है। 26 मई, 2014 को नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।  उन्होंने विश्व  में भारत की गरिमा को पुन: स्थापित किया। राजनीति पर लोगों के विश्वास को फिर से स्थापित किया। अनेक अभिनव योजनाओं के माध्यम से नए युग की  शुरूआत की। अन्त्योदय, सुशासन, विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर देश बढ़ चला है। आर्थिक और सामाजिक सुधार सुरक्षित जीवन जीने का मार्ग उपलब्ध करा रहे हैं। किसानों के लिए ऋण से लेकर खाद तक की नई नीतियां जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, आदि ने कृषि के तीव्र विकास की अलख जगायी है। ये नया युग है, सुशासन का। चाहे आदर्श ग्राम योजना हो, स्वच्छता अभियान या फिर योग के सहारे भारत को स्वथ्य बनाने का अभियान, इन सभी कदमों से देश को एक नयी ऊर्जा मिली है। भाजपा की मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, अमृत मिशन, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं से भारत को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है। जनधन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाएं, देश में एक नयी क्रांति का सूत्रपात कर रही हैं। भाजपा सरकार ने देशवासियों को विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना का उपहार दिया है। राष्ट्रीय अखण्डता, कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय, कबाइली वेश में पाकिस्तानी आक्रमण के  प्रतिकार, परमिट व्यवस्था एवं धारा 370 की समाप्ति व पृथकतावाद से निरन्तर संघर्ष करने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनसंघ या भाजपा है, अन्यथा  कश्मीर का बचना कठिन था। इस अवसर पर लड्डू वितरण करके 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग, पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, भाजपा के सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़, जिला महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, युवा मोर्चा के महामंत्री कशिश धमीजा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिल्पा बांसल, गीता आर्य, प्रवासी सैल के इंचार्ज विजय मिश्रा, एस.सी. मोर्चा के सूरज भान, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, भूपिंदर हैप्पी, अमनदीप ग्रोवर, सुखबीर सिंह, उमाकांत, उपाध्यक्ष सोनी मंगला, पवन गर्ग, कमल घारू, हेमंत सूद, जतिंदर चड्ढा, सुखदीप कौर सुखी, राजेन्द्र गाबा, सुखा सिंह, गुरविंदर काला, तायल के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 162, IPS व PPS अधिकारी इधर से उधर !!

मोगा 6 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) मोगा 6 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)राज्य सरकार विभिन विभागों के तबादलों को लेकर लगातार एक्शन मोड में है। कभी तहसीलदारों के, कभी आईएएस अधिकारियों के तो कभी पुलिस अधिकारियों के। फिलहाल 6 अप्रैल, दिन रविवार को, राज्य सरकार की और से दो सूचियां जारी कर, पंजाब पुलिस के कुल 162 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें अनेक आईपीएस व पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। पहली सूची राज्य सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा हस्ताक्षरित 7 पन्नों की जारी की गई। जिसमें राज्य के कुल 97 पंजाब पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसकी की सूची इस प्रकार है। जिसके बाद डीजीपी पंजाब की ओर से हस्ताक्षरित 4 पन्नों की एक और सूची जारी की जाती है। जिसमें राज्य के कुल 65 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए जाते हैं। जिसकी कि सूची इस प्रकार है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

महिलाएं भी नशे के कारोबार में अग्रणी ! हैरोइन, नशीली गोलियां, ड्रग मनी, इनोवा गाड़ी सहित 7 काबू ! 2 महिलाएं भी शामिल !!

मोगा 6 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहीम के तहत जिला मोगा की पुलिस ने एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशन में काम करते हुए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने चार मामलों में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इन काबू किए गए लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। व पुलिस ने इनके कब्जे से हैरोइन, नशीली गोलियां, ड्रग मनी व इनोवा गाड़ी बरामद की है। व उक्त मामलों में फिलहाल एक व्यक्ति की तलाश जारी है।  थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने हरपिंदर सिंह और सोनी व गुरदित सिंह उर्फ गिता, दोनों वासी जिला मोगा को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 ग्राम हैरोइन, ₹ 900 ड्रग मनी, व एक इनोवा गाड़ी बरामद की है।  थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पैक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने मनजीत कौर उर्फ कालो व कृष्णा, दोनों वासी गांव नूरपुर हकीमां, जिला मोगा को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 नशीली गोलियां बरामद की हैं। निहाल सिंह वाला व समालसर की पुलिस पार्टियां, काबू दोषियों के साथ। थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी पूरन सिंह ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार रघविंदर प्रसाद ने कुलदीप सिंह उर्फ बब्बू व सुखदेव सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। थाना प्रभारी पूरन सिंह ने बताया कि इस मामले में फिलहाल जसकरण सिंह उर्फ जस्सू, पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसे कि जल्द काबू कर लिया जाएगा।  इसी प्रकार थाना समालसर के प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनके थाने की सहायक थानेदार सतनाम कौर ने धर्म सिंह वासी गांव वांदर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 नशीली गोलियां बरामद की हैं।  फिलहाल पुलिस द्वारा चारों ही मामलों में दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक जानने की कोशिश की जा रही है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਝਟਕਾ ! ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਰਪੰਚ ‘ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਪੰਚਾਇਤ, ‘ਆਪ’ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ! MLA ਨੇ ਕਰਾਇਆ ਸ਼ਾਮਲ !!

ਮੋਗਾ, 6 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕਾਲੀਏ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸਰਪੰਚ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਪੰਚਾਇਤ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਿਰੋਪਾਓ ਪਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਬਣਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸਮਾਜ ਦਾ ਹਰ ਵਰਗ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਤੋਂ ਖੁਸ਼ ਹੋ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਚ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ, ਪੰਚ ਤਰਨਜੀਤ ਕੌਰ, ਪੰਚ ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ, ਪੰਚ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ, ਪੰਚ ਰੀਨਾ ਰਾਣੀ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ, ਪੰਚ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ, ਰਾਖਾ ਸਿੰਘ, ਸੀਰਾ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਪੰਚ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

‘भाविप’ ने माता जगदम्बा के नवरात्रों में, दुर्गा अष्टमी पर, 31 कंजकों का किया पूजन !!

मोगा 5 अप्रैल (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्या) समाज की प्रमुख समाज सेवी संस्था, भारत विकास परिषद् की मोगा शाखा द्वारा माता जगदम्बा के नवरात्रों में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में 31 कंजकों का पूजन किया गया। स्थानीय डा. हेडगेवार शहीद ओम प्रकाश सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल में हुए इस कार्यक्रम में शाखा की महिला सदस्यों के साथ साथ पुरुष सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम सदस्यों ने सभी कंजकों के चरण धोए। तत्पश्चात तिलक लगा कर हलवा चने खिलाए। सदस्यों द्वारा इकठ्ठी की गई सहयोग राशी से, सभी कन्यायों को दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुएं, भेंट स्वरूप दी गई। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुधीर कोहली ने कहा कि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह देवी दुर्गा की चंड और मुंड राक्षसों पर विजय का प्रतीक है। छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का रूप मान कर अष्टमी पर उनके पूजन की परम्परा लगभग सभी सनातनी परिवारों में पीढ़ियों से चली आ रही है। शाखा सचिव महेश गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि राक्षस महिषासुर के अत्याचार से परेशान होकर देवताओं की विनती पर आज के दिन शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने इस भयानक राक्षस का वध करके अपने भक्तों को भयमुक्त किया था। शाखा कोषाध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि माता रानी के नवरात्रों के इन नौ दिनों में माता दुर्गा स्वयं धरती पर अवतरित होकर, सभी भक्तों के सभी प्रकार के दुःख दर्द दूर करती है। वरिष्ट सदस्य राकेश सचदेवा ने कहा कि नवरात्रों के इन नौ दिनों में भारतीय परिवारों में एक आध्यात्मिक वातावरण बन जाता है और अष्टमी पर कंजक पूजन विशेष महत्व रखता है। इस कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख और स्कूल के प्रिंसीपल पूनम गोयल ने परिषद् के इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सनातन मान्यताओं के प्रति रुचि बढ़ती है और अच्छे संस्कार आते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाखा सदस्यों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। जिनमे राजिंदर सचदेवा, नीरू अग्रवाल, अंजुम प्रवीण पुरी, सुमन विज, नीलम अरोड़ा, विजय मदान, पूर्व अध्यक्ष आशिमा सचदेवा, पूर्व सचिव कृष्णा कोहली, पुष्पा गुप्ता एवं सुमन कांत विज के अतिरिक्त स्कूल के अध्यापक एवं प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਜੱਥੇਦਾਰ ਤੋਤਾ ਸਿੰਘ ਦੀ ਤੀਜੀ ਬਰਸੀ ! ਅਨੇਕਾਂ ਧਾਰਮਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ, ਸਿਆਸੀ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਨੇ ਲਵਾਈ ਆਪਣੀ ਹਾਜਰੀ !!

ਮੋਗਾ 5 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ/ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ) ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੁੱਨੇਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਵਸੇ ਦੀਦਾਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਜੱਥੇਦਾਰ ਤੋਤਾ ਸਿੰਘ, ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਤੀਜੀ ਸਲਾਨਾ ਬਰਸੀ ਮੌਕੇ ਜੱਥੇਦਾਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੁ ਗਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅਖੰੰਡਪਾਠ ਭੋਗ ਉਪਰੰਤ ਕੀਰਤਨ ਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਰੋਹ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤੱਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਲੋਂ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦੀ ਭਰਤੀ ਲਈ ਬਣਾਈ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਗੁਰਪਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵਡਾਲਾ, ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਧੂੰਦਾ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਇਆਲੀ MLA ਦਾਖਾ, ਸੰਤਾ ਸਿੰਘ ਉਮੇਦਪੁਰੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਸਤਵੰਤ ਕੌਰ ਪੁੱਤਰੀ ਭਾਈ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬੀਬੀ ਜੰਗੀਰ ਕੌਰ, ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ, ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਲੌਂਗੋਵਾਲ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਪ੍ਰੋ  ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੱਖੜਾ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ, ਮਹੇਸਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ, ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ, ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ MLA ਜਲੰਧਰ, ਹਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਲਾਡੀ ਸ਼ੇਰੋਵਾਲੀਆ MLA ਸ਼ਾਹਕੋਟ, ਜਗਦੀਸ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ, ਗਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਸੰਗਤਪੁਰਾ ਮੈਬਰ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਸੰਤ ਮਹਾਂਪੁਰਸ਼ ਤੇ ਧਾਰਮਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ, ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ/ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਸਰਪੰਚ/ ਪੰਚ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਵਰਕਰ, ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਸੰਗਤਾਂ ਸਾਮਲ ਹੋਈਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਦੇ ਪਤਵੰਤੇ। ਭਾਈ ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਅਰਦਾਸੀਆ ਸ੍ਰੀ ਹਰਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇ ਜੱਥੇਦਾਰ ਤੋਤਾ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬਰਸੀ ਮੌਕੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ।  ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀੇ ਤੋ ਭਾਈ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਪੁਰੇ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਭਾਈ ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਜੱਥਿਆਂ ਨੇ ਰੱਬੀ ਬਾਣੀ ਦਾ ਮਨੋਹਰ ਕੀਰਤਨ ਕੀਤਾ। ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਪ੍ਰੋ  ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜ਼ਰਾ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਜੱਥੇਦਾਰ ਤੋਤਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ, ਰਾਜਨੀਤਕ ਮਹਾਨ ਸਕਸ਼ੀਅਤ ਦੱਸਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਪਾਏ ਯੋਗਦਾਨ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਪੂਰਵਿਕ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। ਉਨ੍ਹਾ ਕਿਹਾ, ਜਦੋਂ ਵੀ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦੱਲ ਤੇ ਸੰਕਟ ਆਇਆ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ, ਤੇ ਹੁਣ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰ, ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤੱਖਤ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੇ ਫੁੱਲ ਚੜ੍ਹਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਿੱਤਾਂ ਤੋਂ ਉਪਰ ਉਠਕੇ ਪੰਥ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਲਈ ਅੱਗੇ ਆਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਇਆਲੀ ਨੇ ਸਰਧਾਂਜਲੀਆਂ ਭੇਂਟ ਕਰਦਿਆਂ ਬਰਸੀ ਮੌਕੇ ਸ਼ਾਮਲ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤੱਖਤ ਨਾਲ ਜੁੜਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ। ਜੱਥੇਦਾਰ ਤੋਤਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਮਾਤਾ ਮੁਖਤਿਆਰ ਕੌਰ, ਸੁਪੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ, ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ (ਮੱਖਣ), ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ (ਕੈਲਗਿਰੀ, ਕੈਨੇਡਾ) ਪੁੱਤਰੀ ਡਾ. ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਤੇ ਦਾਮਾਦ ਜਗਦੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਤ ਫਤਿਹ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਭਤੀਜੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਦਿਆਲਾ, ਪੰਜ ਮੈਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕਸੀਅਤਾਂ ਨੇ ਜੱਥੇਦਾਰ ਦੇ ਵੱਡੇ ਸਪੁੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨ ਭੇਂਟ ਕੀਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੁ ਗਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਹਜੂਰੀ ਵਿਚ ਸਾਮਿਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਰੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕਸੀਅਤਾਂ ਨੇ ਜੱਥੇਦਾਰ ਦੀ ਫੋਟੋ ਤੇ ਫੁੱਲ ਅਰਪਿਤ ਕਰਕੇ ਸ਼ਰਧਾਜਲੀ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਪਿੰਡ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ ਸਣੇ ਅਨੇਕਾਂ ਅਕਾਲੀ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਪਰਿਵਾਰ, ‘ਆਪ’ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ! ਵਿਧਾਇਕ ਅਮਨਦੀਪ ਨੇ ਪਾਏ ਸਿਰੋਪੇ !!

ਮੋਗਾ, 5 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰੱਤੀਆਂ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਸੰਘੂ, ਸਮੁੱਚੀ ਪੰਚਾਇਤ ਸਣੇ ਅਨੇਕਾਂ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਰਕਰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਸਮੇਤ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕਾ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ ਭੇਂਟ ਕਰਕੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਪੰਚ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ, ਪੰਚ ਮਨਦੀਪ ਕੌਰ, ਪੰਚ ਜਸਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਪੰਚ ਚਰਨਜੀਤ ਕੌਰ, ਪੰਚ ਕਮਲਜੀਤ ਕੌਰ, ਪੰਚ ਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਪੰਚ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ, ਪੰਚ ਵੀਰ ਚੰਦ, ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰਣਾਮ ਸਿੰਘ, ਨਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਨਿਰੰਜਣ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਮੀਦ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਕਿ ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨਗੇ।  MLA ਅਮਨਦੀਪ, ‘ਆਪ’ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੋਡੇ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਪਿਆਰਾ ਸਿੰਘ ਬੱਧਨੀ, ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਿੱਲਾ, ਸਰਪੰਚ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਲਾਲ ਸਿੰਘ, ਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਗਸੀਰ ਸਿੰਘ, ਪਿੰਟੂ ਗਿੱਲ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!