logo

mogatodaynews

administrator

‘यंगर सोशल वेलफेयर’ क्लब के धार्मिक एवं समाज सेवी कार्य, सराहनीय : विधायक अमनदीप !!

मोगा, 3 अप्रैल (मुनीश जिन्दल/ कपिल कपूर) धर्मशाला लाल चंद में यंगर सोशल वेलफेयर क्लब की तरफ से जारी ‘चाले मैया दे समागम’ के चौथे दिन की शुरूआत पंडित कुणाल गृगस्य की अगुवाई में प्रमुख समाज सेवी ममता बांसल, अशेक बांसल ने अपने परिवार सहित मां भगवती के दरबार में पूजा अर्चना कर ज्योति प्रचंड की रस्म निभाई। इस मौके पर मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर विभिन्न शक्तिपीठों से आई मां भगवती की पावन ज्योतियों के दर्शन किए। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि यंगर सोशल वेलफेयर क्लब धार्मिक एवं समाज सेवी कार्यों में अग्रणी है। उन्होंने ‘चाले मैय्या दे’ संस्था को धार्मिक समागम की सफलता की बधाई दी। मां भगवती की चौकी का आगाज भजन गायक हर्ष शर्मा ने गणपति आराधना से किया। हर्ष शर्मा ने रंग बरसे दरबार मैय्या जी तेरे रंग बरसे.., तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये.. के साथ महामाई की वैष्णो देवी यात्रा का भेंट के द्वारा व्याखान किया। विधायक अमनदीप को सम्मानित करते, क्लब के सदस्य। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन सौरव शर्मा ने बताया कि 7 अप्रैल को महामाई के विशाल जागरण के साथ समागम का समापन किया जाएगा एवं 8 अप्रैल को पूरे विधि विधान से पावन ज्योतों को विदा किया जाएगा। अंत में महामाई की आरती के उपरांत विधायक डा. अमनदीप, गायक हर्ष शर्मा, यजमान अशोक बांसल, ममता बांसल को क्लब की ओर से मां भगवती का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध मंच संचालक मुनीश शर्मा ने अपने चिर परिचित अंदाज में संचालक की भूमिका बखूबी निभाई। इस अवसर पर चेयरमैन सौरव शर्मा, चाहत मित्तल अध्यक्ष, ऋषि सूद सचिव, जतिन बांसल केशियर, हिमांशु गर्ग उप सचिव, कर्ण शर्मा उप कोषाध्यक्ष, मंच संचालक मुनीश शर्मा, सुशांत, राघव गुप्ता, संदीप कक्कड़, वंश शर्मा, गगन बांसल, अभिषेक बांसल, शिव टंडन, अमन मदान, मनोज जैसवाल, शिवम सच्चर, गौरव शर्मा, विकास कक्कड़, हर्षुल पलता, ऋषि शर्मा, लक्की गिल, नवीन गुप्ता, बीनू गर्ग, राकेश सितारा, गौरव गर्ग आदि उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

दानी सज्जन, जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के आनंद कारज में करें सहयोग: राजेश अरोड़ा !!

मोगा, 3 अप्रैल (मुनीश जिन्दल/ कपिल कपूर) अनमोल वैल्फेयर क्लब मोगा सिटी की बैठक भारत माता मंदिर के हाल में हुई। क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्लब के सरपरस्त हरि सिंगला, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, सचिव विवेक मजीठिया, रमिकांत जैन, गौरव जिंदल, प्रलाद कालड़ा, अजय कथूरिया, अमन मेहंदी, गगनदीप मित्तल, संजीव नरूला, मोहिक कोछड़, विशाल ढींगरा, मानव कालड़ा, सन्नी कपूर, अक्षय गुलाटी, सोनू कुमार, जगजीत जग्गी, राघव सेठी, सचिन मोंगा, कपिल कपूर, दीपक शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि 6 अप्रैल को माघी रिर्जोट में 11 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के करवाए जा रहे सामूहिक आनंद कारज समागम की तैयारियां मुकम्मल करके पदाधिकारियों की ड्यूटियां नियुक्त कर दी हैं। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से जरूरतमंद कन्याओं के विवाह समागम में क्लब की ओर से नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान दिया जाएगा। उन्होंने दानी सज्जनों को इस नेक कार्य में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना ही अनमोल वैल्फेयर क्लब का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी शहरवासियों को कन्यादान समागम में योगदान डालने को प्रेरित किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ISF कालेज आफ फार्मेसी में, रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड के तहत, रिसर्च प्रेजेंटेशन का आयोजन !!

मोगा, 2 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था ISF कालेज ऑफ़ फार्मेसी में रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड के तहत एम.फार्म फाइनल वर्ष के छात्रों का मिड टर्म रिसर्च प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। यह पूरे सप्ताह चलेगा। इसके तहत छात्रों के द्वारा किए गए रिसर्च के आकलन के साथ साथ रिसर्च बोर्ड मेंबरों के द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन किया जाता है। रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड के कोऑर्डिनेटर डा. शमशेर सिंह ने बताया कि इसमें 90 छात्र एम.फार्म के आठ ब्रांचों के प्रेजेंटेशन करेंगे, जिसके लिए एक एक्सपर्ट टीम बनाई गई है। जो कि छात्रों के द्वारा रिसर्च कार्य का मूल्यांकन कर सुझाव के साथ साथ अंक प्रदान करेगी। प्रत्येक छात्र के लिए 30 मिनट के प्रेजेंटेशन का प्रावधान है। कमेटी के चेयरमैन डा. जी.डी. गुप्ता ने छात्रों को एथिक्स के साथ साथ एक्चुअल रिसर्च डाटा को प्रेजेंट करने की सलाह देते हुए साइंटिफिक तरह से सभी डाटा को प्रस्तुत करना चाहिए। एक्सपर्ट डा. आर.के. नारंग प्रिंसिपल ISF सी.पी.आर. ने छात्रों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए रिसर्च को कामर्सलाइज एवं इनोवेशन की तरफ ले जाने की सलाह दी। इस मौके पर छात्रों के साथ अन्य हेड ऑफ़ दी डिपार्टमेंट डा. मनीष कुमार, डा. बालक दास, डा. संत कुमार वर्मा, डा. शिवानी, डा. सौरभ कोसे, डा. अमनदीप सिंह, डा. शुभम, डा.कालीचरण शर्मा, डा. विवेक असाठी, डा.जी.एस शर्मा, डा. खड्ग राज के साथ अन्य शिक्षकों ने भागीदारी की। सभी का धन्यवाद डा. शमशेर सिंह ने किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

TLF स्कूल ने KG विंग, 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव उपकरण व गतिविधियों से करवाया अवगत !!

मोगा, 2 अप्रैल (अशोक मौर्या) शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल द्वारा के.जी विंग से लेकर 9वीं और 11वीं कक्षा तक के नए प्रवेशित छात्रों को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा निर्देशों पर स्कूल का भ्रमण करवाया गया, ताकि उन्हें परिसर से परिचित होने में मदद मिल सके। अपने शिक्षकों और सहपाठियों की सहायता से छात्रों ने स्कूल के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का पता लगाया, जिससे उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की बेहतर समझ प्राप्त हुई। प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने कहा कि स्कूल द्वारा इस दौरे में पुस्तकालय का दौरा भी शामिल था, जहां छात्रों ने अपनी शैक्षणिक और अवकाश दौरान, पढ़ने के लिए उपलब्ध पुस्तकों और संसाधनों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में जाना। फिर उन्होंने डिजिटल सीखने का समर्थन करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस कंप्यूटर लैब का पता लगाया। छात्रों ने गणित प्रयोगशाला का भी दौरा किया, जहां इंटरैक्टिव उपकरण और गतिविधियाँ गणितीय अवधारणाओं को समझना आसान बनाती हैं। साइंस ब्लॉक में उन्हें जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं से परिचित कराया गया, जहां उन्होंने विभिन्न मॉडल, नमूने और वैज्ञानिक उपकरण देखे जो आने वाले वर्षों में उनके व्यावहारिक सीखने में सहायता करेंगे। दौरे में चिकित्सा कक्ष में रुकना भी शामिल था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्रों को किसी भी आपात स्थिति के मामले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पता हो। इसके अतिरिक्त, छात्रों को स्कूल के कार्यालयों में ले जाया गया, जहाँ उन्हें प्रशासनिक कर्मचारियों से मुलाकात की और आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में सीखा। TLF स्कूल के भ्रमण के दौरान, विद्यार्थी, अध्यापकों से जानकारी हासिल करते हुए। इस दौरे का एक मुख्य आकर्षण प्रिंसिपल  रंजीत भाटिया के कार्यालय में उनका दौरा था, जिन्होंने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया और उन्हें जिज्ञासा और उत्साह के साथ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पूरे दौरे के दौरान शिक्षकों और कक्षा के साथियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया, सवालों के जवाब दिए और सुनिश्चित किया कि नए छात्र अपने नए सीखने के माहौल में सहज महसूस करें। यह दौरा एक मूल्यवान अनुभव था, जिसने छात्रों को स्कूल से अधिक जुड़ाव महसूस करने में मदद की और उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा की एक सहज और आत्मविश्वासपूर्ण शुरूआत के लिए तैयार किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

सरकारी अस्पताल का कारनामा ! ‘डोप’ टैस्ट की काटी नाजायज रसीदें ! “मोगा टुडे न्यूज़” के हस्तक्षेप के बाद, रिफंड !!

मोगा 2 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) सरकारी अस्पताल अक्सर अपने कुप्रबंधों को लेकर चर्चा में रहता है। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है, उसके तहत सरकारी अस्पताल प्रशासन की और से सरकारी अध्यापक की भर्ती के लिए अपना मैडिकल टैस्ट करवाने आए अनेक उम्मीदवारों की डोप टैस्ट के नाम पर 1500 रूपए प्रति उम्मीदवार के हिसाब से नाजायज रसीद काटी गई है। लेकिन जैसे ही ये मामला “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम के ध्यान में आया, तो “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम द्वारा इसमें हस्तक्षेप करते हुए प्रमुखता से इस मामले को सिविल सर्जन के समक्ष उठाया गया, तो उन्होंने फ़ौरन, हस्पताल की और से डोप टैस्ट के नाम पर वसूले गए रु रिफंड करने का फरमान जारी कर दिया।  आपको विस्तार पूर्वक समझाते हैं कि आखिरकार मामला है क्या ? आपको बता दें कि गत दिवस 1 अप्रैल, दिन मंगलवार को राज्य सरकार की और से 5994 ETT (Elementary Teacher Training) नवनियुक्त अध्यापकों को उनके जॉइनिंग पत्र दिए गए थे। जिसके चलते राज्य सरकार की और से चंडीगढ़ के सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में एक समागम का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ये नियुक्ति पत्र, नवनियुक्त ETT अध्यापकों को सौंपे थे। इस समागम में उनके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के इलावा अन्य अनेक प्रशासनिक अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिसके चलते नौकरी ज्वाइन करने से पहले उम्मीदवार को अपनी मैडिकल टेस्ट रिपोर्ट देनी जरूरी होती है। जिसके चलते बुधवार सुबह से ही स्थानीय सरकारी अस्पताल में नवनियुक्त अध्यापकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। जैसे ही उम्मीदवारों ने सरकारी अस्पताल में जाकर मैडिकल टैस्ट कराने की बात कही, तो हस्पताल प्रशासन की और से वहां पहुंचे उम्मीदवारों से डोप टैस्ट सहित अन्य टैस्ट करवाने के नाम पर 1800 रुपये से अधिक की राशि वसूल कर की गई। जिसके एवज में हालांकि उम्मीदवारों को इसकी रसीदें भी दी गई। सरकारी हस्पताल प्रशासन द्वारा वसूले गए इस 1800 रुपये में 1500 रु डोप टैस्ट के नाम पर वसूले गए थे। आपकी जानकारी के लिए, उसकी रसीदें इस प्रकार हैं। बस फिर क्या था, उम्मीदवार विभिन्न टैस्ट के लिए अपनी अपनी बारी का इंतजार करने लगे। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे वैसे नवनियुक्त अध्यापकों का जमावड़ा भी बढ़ने लगा। इसी बीच जैसे ही इस बात की भनक हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम को लगी, कि सरकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से नवनियुक्त अध्यापकों के मैडिकल टेस्ट में उनका डोप टैस्ट भी करवाया जा रहा है, तो हमारी टीम ने वहां पहुंचे कुछ उम्मीदवारों से इस संबंधी बात की। जिसके बाद “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अपनी ड्यूटी समझते हुए, ये मामला सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप महिंद्रा के समक्ष उठाया। जिस पर सिविल सर्जन ने फ़ौरन कार्यवाई करते हुए, “मोगा टुडे न्यूज़ मीडिया” इस संबंधी जानकारी साझा की।  CS DR. PARDEEP MAHINDRA इसके बाद हमारी टीम ने सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. गगनदीप सिद्धू से भी बात की।  DR. GAGANDEEP SIDHU दोस्तों भले ही सिविल अस्पताल प्रशासन द्वारा डोप टैस्ट के नाम पर काटी गई नाजायज रसीदों को मीडिया के हस्तक्षेप के बाद रिफंड कर दिया गया है। लेकिन अगर यह मामला मीडिया के ध्यान में ना आता, और अगर हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम इसे प्रमुखता से ना उठाती, तो शायद नव नियुक्त ETT अध्यापकों का ये आर्थिक शोषण नहीं रुकना था। भले ही इस मामले में हस्पताल प्रशासन प्रत्येक कैंडिडेट से डोप टैस्ट के नाम पर वसूले गए ₹ 1500 सरकारी खजाने में जमा होने की बात कह कर, खुद को पाक साफ़ बताते हुए, अपना पल्ला झाड़ रहा है। लेकिन हमारा सवाल फिर वही है, कि अगर एक अध्यापक की नौकरी के लिए सरकारी हिदायतों में डोप टैस्ट जरूरी ही नहीं है, तो उनकी डोप टैस्ट की रसीदें काटी ही क्यों गई।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

डी.एन मॉडल स्कूल ! बदली सदियों की प्रथा ! अब नहीं होगा ये …….. सिस्टम !!

मोगा 1 मार्च (मुनीश जिन्दल) स्कूल की नई मैनेजमेंट व प्रिंसिपल सोनिया ने संयुक्त रूप से एक अहम फैसला लेते हुए स्कूल में सदियों से चला आ रहा विभिन्न कक्षाओं के लिए सैक्शन A, B, C, D ………….. सिस्टम को समाप्त कर दिया है। अब विभिन्न कक्षाओं के विभिन्न सैक्शन के नाम, पांच तत्वों, जिनसे कि मनुष्य शरीर बना है, आकाश, पृथ्वी, अग्नि, जल व वायु के नाम पर आधारित होंगे। प्रिंसिपल सोनिया ने कहा कि उनका स्कूल आर्य समाज का एक अभिन्न अंग है। व आर्य समाज पांच तत्वों के आधार में विश्वास रखता है। आर्य समाज ने ये बात सिद्ध की है कि मानव शरीर, पांच तत्वों से बना है। आर्य समाज का मानना है कि जीवन इन्हीं पांच तत्वों से बना है व मानव शरीर भी उसी में समिल्लित है। भगवान् ने कोई भी निर्माण, इन्हीं पांच तत्वों से किया है। उन्होंने कहा कि वैसे भी, आर्य समाज भी हिंदू धर्म में से ही निकला है व हिंदू धर्म के मुताबिक भी, हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जीवन में इन पांच तत्वों का होना अति जरूरी है। इन पर ही सारी सृष्टि निर्भर करती है। मैडम सोनिया ने कहा कि ये फैंसला लेने के पीछे उनका ये मकसद भी है कि बच्चों के मन भी इस बात को लेकर जिज्ञासा आए, कि आखिरकार ये पांच तत्व क्या हैं ? जिसके चलते, इस प्रकार वे पढ़ाई के साथ साथ अपने धर्म से जुड़ते हुए, मनुष्य शरीर संबंधी भी ज्ञान अर्जित कर पाएंगे।  इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य नरिंदर सूद, रविन्दर गोयल (CA), अशोक बांसल, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र गोयल, अनिल गोयल, आयुष अरोड़ा व गौरव गर्ग के इलावा विज्ञान विभाग की मुखी रेनू चानना भी मौजूद थी।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

स्मार्ट पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित ! जिले की सुरक्षा में जोड़ेगा नया अध्याय : SSP अजय गांधी !!

मोगा 1 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) विभिन्न आपराधिक घटनाओं पर निगरानी रखने के लिए मोगा में स्मार्ट कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। ये जानकारी जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी ने मीडिया कर्मियों से साझा की। उन्होंने बताया कि मोगा पुलिस की ओर से जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण 99 स्थानों को उच्च तकनीकी निगरानी कैमरों से लैस किया गया है। जो की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित आधुनिक इंफ्रा (ANPR) कैमरों से संचालित होंगे। ये ANPR कैमरे वाहन की  नंबर प्लेट स्कैन करके डाटाबेस में रिकॉर्ड करेंगे, जिससे चोरी हुआ या शक्की वाहनों की पहचान तुरंत हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ये स्मार्ट कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे निगरानी रखेगा। जिससे जिले में हो रही शक्की गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। फेस रिकॉग्निशन तकनीक एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि आने वाले समय में मुख्य चौक व हाई अलर्ट स्थानों को फेस रिकॉग्निशन वाले कैमरों से लैस करने की योजना है। जिससे फरार अपराधियों की पहचान में मदद मिलेगी।  पीसीआर व EVR वाहनों की लाइव लोकेशन एसएसपी ने बताया कि मोगा जिला में सारे पुलिस कंट्रोल रूम व इमरजेंसी व्हीकल रिस्पांस, जीपीएस सिस्टम से लैस किए गए हैं। जिससे उनकी लाइव लोकेशन, स्मार्ट कंट्रोल रूम में दिखती रहेगी। जीपीएस लाइव ट्रैकिंग के माध्यम से किसी भी आपातकालीन स्तिथि में नजदीकी पीसीआर या EVR वाहन को कम से कम समय में मौके पर पहुंचाया जा सकेगा। जिससे पुलिस का रिस्पांस टाइम बहुत बेहतर हो जाएगा।  PTZ कैमरों से लैस हैं EVR वाहन  उन्होंने बताया कि EVR वाहनों में PTZ कैमरे लगाए गए हैं। जो लंबी दूरी तक निगरानी करने, वारदात की लाइव रिकॉर्डिंग करने व शक्की हलचल को जूम करके देखने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि पीसीआर व EV वाहनों की लाइव ट्रैकिंग के चलते, किसी भी आपातकालीन स्तिथि में पुलिस की मौजूदगी निश्चित बनाई जा सकेगी।  नई निगरानी प्रणाली से होंगे ये लाभ : एसएसपी ने कहा कि इस स्मार्ट कंट्रोल रूम की स्थापना से चोरी व लूटपाट की वारदातों में कटौती होगी। आधुनिक निगरानी के कारण चोरों व अपराधियों को कानून की पकड़ में लाने में तेजी आएगी। नशा तस्करी व अपराध पर सख्त लगाम लगेगी। यह तकनीक नशा तस्करों, गैंगस्टरों व व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण होने वाली वारदातों को रोकने में भी मददगार साबित होगी। इसके साथ ही वाहन चोरी व तस्करी की पहचान करने में भी ये कैमरे सहायक सिद्द होंगे। चोरी शुदा या नकली नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान तुरंत की जा सकेगी, जिससे उन्हें जब्त करके उस वाहन को, उसके असली मालिक को वापस देने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।  गैरकानूनी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई  उन्होंने कहा कि अगर किसी भी शक्की व्यक्ति या वाहन की गतिविधि निगरानी में आती है, तो पुलिस की ओर से फौरन कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि यह स्मार्ट कंट्रोल रूम मोगा में सुरक्षा का एक नया अध्याय जोड़ेगा। मोगा पुलिस की ओर से इस बात को यकीनी बनाया जा रहा है कि कोई भी अपराधी या असामाजिक तत्व कानून की पकड़ से न बच सके। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कंट्रोल रूम सिर्फ एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में और नए तकनीकी उपकरण जोड़कर मोगा में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। कानून की उलंघना करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मोगा पुलिस का यह कदम, अपराध खत्म करने में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इस मौके पर एसएसपी ने आम जनता को विश्वास दिलाया कि मोगा पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है।  उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता के सहयोग की जरूरत है। ताकि मोगा को एक सुरक्षित व शांतिप्रिय जिला बनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि अगर उनके ध्यान में किसी भी तरह की कोई शक्की गतिविधि या गैरकानूनी कार्रवाई संबंधी जानकारी आती है, तो वे  तुरंत 112 पर या नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दें। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

TLF स्कूल ! नए शैक्षणिक सत्र का पहला दिन, रहा उत्साह व सकारात्मकता पूर्ण : रंजीत भाटिया !!

मोगा, 1 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (TLF) में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र 2025 26 की शुरूआत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करके की। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने कहा कि TLF स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2025 26 का पहला दिन उत्साह और सकारात्मकता के साथ शुरू हुआ। एक रोमांचक वर्ष की शुरूआत को चिह्नित करने के लिए, शिक्षकों ने एक विशेष सभा का आयोजन किया, जिसमें वर्ष के लिए थीम कृतज्ञता का परिचय दिया गया। पूरे स्कूल को रंग बिरंगे गुब्बारों और जीवंत कटआउट से खूबसूरती से सजाया गया था। जिससे युवा शिक्षार्थियों के लिए एक गर्मजोशी भरा और स्वागत करने वाला माहौल बना। जब बच्चे पहुंचे तो उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्रत्येक बच्चे के माथे पर तिलक किया गया और आगे की नई शैक्षणिक यात्रा के लिए सौभाग्य और मिठास का प्रतीक मिसरी से उनका मुहं मीठा कराया गया। इस दौरान नर्सरी के बच्चों ने शानदार समय बिताया। क्योंकि उन्होंने जीवंत संगीत और कविताओं पर नृत्य किया, जिससे हवा, हंसी और ऊर्जा से भर गई। उनकी हंसमुख हरकतें और मासूम हंसी ने दिन के उत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया। बच्चों ने रेत के गड्ढे का विशेष रूप से आनंद लिया।  प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने व्यक्तिगत रूप से व्यवस्था की देखरेख की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किंडरगार्टन के बच्चे, अपने पहले दिन सहज और विशेष महसूस करें। उनकी गर्मजोशी और उत्साहवर्धक उपस्थिति ने इस अवसर को छात्रों और कर्मचारियों दोनों के लिए और भी यादगार बना दिया। स्कूल का पहला दिन एक सुखद और दिल को छू लेने वाला अनुभव था। जिसने आने वाले वर्ष के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया। प्रिंसिपल भाटिया ने कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को संबोधित किया और सभी का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने TLF में उनके अटूट विश्वास के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और शैक्षणिक ईमानदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल के नियमों और गाइडलाइन को समझाने का अवसर भी लिया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र शिक्षा में ईमानदारी बनाए रखने की अपेक्षाओं को समझें। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल शरद अग्रवाल ने आवश्यक स्कूल नियमों और विनियमों के बारे में विस्तार से बताकर छात्रों का मार्गदर्शन किया। उनके संबोधन ने उस रूपरेखा के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान की जो छात्रों को अपने दैनिक कार्यप्रवाह को कुशलतापूर्वक और जिम्मेदारी से नेविगेट करने में मदद करेगी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने विद्यार्थियों का नए सत्र 2025-26 की शुरूआत पर स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

स्व. इंदरप्रीत की याद में रखा लाइब्रेरी का नींव पत्थर ! विधायक ने याद की इन्दर से अपनी मुलाकात !!

मोगा, 1 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) मोगा जिले की बेटी स्व. इन्द्रप्रीत कौर सिद्धू, जिसने भारत का नाम भारत सहित विदेश की धरती पर भी रोशन किया था, उसकी याद में जो वायदा विधायक अमनदीप द्वारा किया गया था, उसको आखिरकार पूरा करते हुए वार्ड नंबर 48 के दशमेश पार्क में 32 लाख रुपए की लागत से लाइब्रेरी का नींव पत्थर रखा। इस लाईब्रेरी का नाम स्व. बेटी इन्द्रप्रीत कौर सिद्धू के नाम पर रखा गया है। ये नींव पत्थर रखने की रस्म स्व. बेटी इन्द्रप्रीत कौर सिद्धू की माता राजविंदर कौर सिद्धू, पिता सरबजीत सिंह सिद्धू, मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां के साथ मिलकर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने रखा। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमन हरजिंदर सिंह रोडे, पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरिया, पार्षद विक्रमजीत सिंह घाती, ओम शर्मा, हरपाल सिंह बराड़, पिंटू गिल के अलावा भारी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद थे। लाइब्रेरी का नींव पत्थर रखने मौके, विधायक अमनदीप व अन्य गणमान्य। इस मौके पर विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में क्या कहा, आइए आप एक नजर उस वीडियो पर भी डाल लें। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਪੰਜਾਬੀ ਹਾਸਵਿਅੰਗ ਅਕਾਦਮੀ ਦਾ ਸਾਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ! ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਨਮਾਨਿਤ !!

ਮੋਗਾ 1 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬੀ ਹਾਸ ਵਿਅੰਗ ਅਕਾਦਮੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ 19ਵਾਂ ਪਿਆਰਾ ਸਿੰਘ ਦਾਤ ਯਾਦਗਾਰੀ ਸਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ ਸਥਾਨਕ ਐਸ.ਡੀ ਪਬਲਿਕ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਅਕਾਦਮੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੇ.ਐਲ ਗਰਗ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਪਿਆਰਾ ਸਿੰਘ ਦਾਤਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਿੱਲੀ, ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਮੰਡਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੇ.ਐਲ ਗਰਗ, ਜੋਧ ਸਿੰਘ ਮੋਗਾ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਬਾਂਸਲ, ਅਸ਼ੋਕ ਚੱਟਾਨੀ, ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੋਹਲ ਤੇ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੌਜੀ ਸੁਸ਼ੋਭਿਤ ਸਨ। ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਸੋਨੀ ਮੋਗਾ ਦੀ ਖੂਬਸੂਰਤ ਪੇਸ਼ਕਸ ਗੀਤ ਨਾਲ ਹੋਈ। ਮੰਚ ਦਾ ਸੰਚਾਲਨ ਦਵਿੰਦਰ ਗਿੱਲ ਮੋਗਾ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੇ.ਐਲ ਗਰਗ ਅਤੇ ਅਸ਼ੋਕ ਚੱਟਾਨੀ ਵੱਲੋਂ ਪਿਆਰਾ ਸਿੰਘ ਦਾਤਾ ਦੀ ਸਾਹਿਤਕ ਜੀਵਨੀ ਅਤੇ ਅਕਾਦਮੀ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਤੇ ਸਰਗਰਮੀਆਂ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ  ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਮੰਡਲ ਅਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਮੈਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿਆਰਾ ਸਿੰਘ ਦਾਤਾ ਯਾਦਗਾਰੀ 19ਵਾਂ ਪੁਰਸਕਾਰ ਸਨਮਾਨ ਚਿੰਨ, ਲੋਈਆਂ ਤੇ ਨਕਦ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਕੇ ਵਿਅੰਗਕਾਰ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੋਹਲ ਅਤੇ ਵਿਅੰਗ ਕਵੀ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੌਜੀ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਵਿਅੰਗਕਾਰ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਦੇ ਪਤਵੰਤੇ। ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੋਹਲ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਹਿਤਕ ਸਫ਼ਰ ਬਾਰੇ ਚਾਨਣ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੌਜੀ ਦੇ ਸਾਹਿਤਕ ਸਫ਼ਰ ਬਾਰੇ ਰਾਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਿਚਾਰ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਕਾਦਮੀ ਵੱਲੋਂ ਮੋਗਾ ਦੇ ਜੰਮਪਲ ਜੋਧ ਸਿੰਘ ਮੋਗਾ ਦੀ ਨਵ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਪੁਸਤਕ “ਚੰਗੇ ਚੰਗੇ ” ਅਤੇ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੋਹਲ ਦੀ ਪੁਸਤਕ “ਯਾਦਾਂ ਦਾ ਝਰੋਖਾ” ਲੋਕ ਆਰਪਣ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਜੋਧ ਸਿੰਘ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਹੱਥੀਂ ਤਿਆਰ ਪੇਂਟਿੰਗਾਂ/ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਲੇਖਕਾਂ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਬਾਂਸਲ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਕਰੀਰ ਅਤੇ ਜੋਧ ਸਿੰਘ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਅਕਾਦਮੀ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਨਕਦ ਰਾਸ਼ੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ ਵਿਚ ਸੋਢੀ ਸੱਤੋਵਾਲੀ, ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ, ਜੰਗੀਰ ਸਿੰਘ ਖੋਖਰ, ਮੱਖਣ ਭੈਣੀ ਵਾਲਾ, ਬਲਵੰਤ ਰਾਏ ਗੋਇਲ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੈਂਥ, ਕੰਵਲਜੀਤ ਭੋਲਾ ਲੰਡੇ, ਡਾ. ਸਾਧੂ ਰਾਮ ਲੰਗੇਆਣਾ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ, ਲਾਲੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰੀ, ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਹਲਾ, ਵਰਿੰਦਰ ਕੌੜਾ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ। ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਬੌਡੇ, ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਕਰੀਰ ਨੇ ਵੀ ਆਵਦੇ ਵਿਚਾਰ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੇ। ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਜ਼ਿਲਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫਸਰ, ਪ੍ਰਦੀਪ ਭੰਡਾਰੀ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੋਹਾਮ ਨੈਸ਼ਨਲ ਅਵਾਰਡੀ, ਰਾਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੁਪਤਾ, ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਗਲਾ, ਡਾ. ਚੇਤੰਨ, ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ, ਚਮਨ ਲਾਲ, ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਮੂੰਵਾਲਾ, ਵਜ਼ੀਰ ਚੰਦ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਕਾਦਮੀ ਦੇ ਪ੍ਰੈਸ ਸਕੱਤਰ ਡਾ. ਸਾਧੂ ਰਾਮ ਲੰਗੇਆਣਾ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!