logo

mogatodaynews

administrator

महिला वकीलों का आदर व चैंबर अलॉटमेंट, चुनावों में विशेष मुद्दे !!

मोगा 27 फरवरी (मुनीश जिन्दल) 28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन मोगा की नई बनने वाली कमेटी के चयन के लिए जहां विभिन्न पद्दों के प्रत्याशी, अपना एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं इन चुनावों को लेकर मतदाताओं, खासकर महिला वकीलों में भी ख़ासा उत्साह है। व महिला युवा वर्ग, किसी भी कीमत पर अपना कीमती वोट खराब नहीं होने देना चाहते। जब हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने कुछ युवा महीला वकीलों से बात की, तो महिला वकीलों के लिए, उनका बनता आदर सन्मान व चैंबर की अलॉटमैंट के मुद्दे, विशेष मुद्दे उभरकर सामने आए। लेकिन फिर भी प्रत्येक युवा महिला वकील मतदाताओं के अपने अपने तर्क हैं। व उन्हें आने वाली नई कमेटी से अपने अपने स्तर पर उम्मीदें हैं।  Ad. SATNAM KAUR एडवोकेट सतनाम कौर ने कहा कि वे अपने मत का प्रयोग करते हुए इस बात का खास ध्यान रखेंगी कि कौन सा प्रत्याशी महिला वकीलों को नए चैंबर दिलवाने में सक्षम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी या जज साहिबानों की ओर से इज्जत मिलने में कोई कमी नहीं है। लेकिन फिर भी पिछले 14 वर्षों से प्रैक्टिस कर रही एडवोकेट सतनाम कौर ने यह अवश्य कहा कि जो प्रत्याशी, उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने में सक्षम होगा, वो उसी के हक में अपने वोट का मत का इस्तेमाल करेंगी। Ad. JASDEEP KAUR युवा एडवोकेट जसदीप कौर ने कहा कि जो प्रत्याशी, महिला वकीलों को, बराबरी से आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करने में सामर्थ होगा, वे उसी के हक में अपने मत का इस्तेमाल करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें नई कमेटी से यह भी उम्मीद है कि कमेटी बनने के बाद चुने जाने वाले, कार्यकारिणी सदस्यों में महिलाओं को भी जगह मिले। इसके अलावा, जसदीप ने कहा कि वे उसी प्रत्याशी को अपना वोट देंगी, जो महिला वकीलों का बनता सन्मान व बार काउंसिल के भविष्य में होने वाले लंबित कामों को पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन देगा। Ad. SONU PURI एडवोकेट सोनू पुरी ने कहा कि वे अपने मत का प्रयोग करते हुए इस बात का ख्याल रखेंगी कि प्रत्याशी की पृष्टभूमि क्या है। उसकी गतिविधियां कैसी हैं व उसका अपने साथी वकीलों के साथ कैसा व्यवहार है। इसके अलावा प्रत्याशी कितना दूरदर्शी है। भविष्य को लेकर, उसके मन में क्या संभावनाएं हैं, वे इस बात को भी अहम मानती हैं। सोनू ने कहा कि, वे इस बात का भी खास ध्यान रखेंगी कि वे ऐसे प्रत्याशी को आगे लाएं, जो दोहरी नीति ना अपना कर, किसी भी वकील साथी की समस्या, फिर समस्या चाहे अदालत की हो या अदालत के बाहर की, उसमें कंधे से कंधा मिलाकर, जरूरत के समय में अपने साथी वकील के साथ खड़ा रहे। सोनू ने कहा कि, जो प्रत्याशी प्र्तेक समस्या को गंभीरता से लेकर उसे सुलझाने में सक्षम हो, उन्हें ही आगे आना चाहिए। इसके इलावा उन्होंने नए वकीलों के लिए, चैंबर अलॉटमेंट को भी, एक बड़ा मुद्दा बताया। Ad. AMANDEEP KAUR एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल ने भी अपना मत, उस प्रत्याशी के हक में देने की बात कही, जो भविष्य में महिलाओं को तरजीह देते हुए, उन्हें बराबरी का दर्जा देते हुए, उन्हें कार्यकारिणी सदस्य में स्थान देगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपने प्रत्याशी से यह भी उम्मीद है कि वह जहां महिला वकीलों के आदर को कायम रखेगा, वहीं उन्हें चैंबर दिलवाने में भी सक्षम रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाली टीम, बार के विभिन्न लंबित पड़े कामों को पहल के आधार पर निष्पक्षता से करेगी। Ad. BAWNA एडवोकेट बावना ने कहा कि वे अपने मत का इस्तेमाल करते समय इस बात का खास ध्यान रखेंगी कि ‘बार’ का विकास करने में कौन सा प्रत्याशी सक्षम है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी खेद जताया कि बार रूम में महिला  वकीलों को, पुरुष वकीलों के मुकाबले, बहुत ही छोटा कमरा दिया गया है। उन्होंने महिला वकीलों को बनता मान सन्मान व बराबरी के हक को, समय की जरूरत बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रत्याशी से यह भी उम्मीद जताई कि, वह वकीलों की बात को ध्यान से सुन, उनकी शिकायतों के निपटारे में अपना पूर्ण सहयोग करे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

चुनाव प्रक्रिया शुरू ! पहले दिन 7 वकीलों ने डाली वोट ! 515 वकील, बैलट पेपर से डालेंगे वोट !!

मोगा 27 फरवरी, (मुनीश जिन्दल) ’28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन मोगा की नई बनने वाली कमेटी के लिए, इस बार कुल 515 मतदाता, अपने वोट का इस्तेमाल, बैलट पेपर के माध्यम से करेंगे। जिनमें से 7 मतदाताओं ने वीरवार को अपने मत का इस्तेमाल कर लिया है’। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन चुनावों के रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट जगदेव सिंह गिल ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से एक खास बातचीत के दौरान दी। इस मौके पर उनके साथ सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट चमकौर सिंह बराड़ व एडवोकेट मनविंदर सिंह सग्गू भी मौजूद थे। एडवोकेट जगदेव सिंह गिल ने बताया कि इन चुनावों में कुछ वकीलों की व्यवस्तता व आपातकाल को देखते हुए, यह मतदान प्रक्रिया वीरवार, 27 फरवरी से शुरू करवा दी गई है। जिसके तहत 27 फरवरी को 12:30 से 13:30, मात्र एक  घंटे के लिए मतदान प्रक्रिया खोली गई है। लेकिन मतदान प्रक्रिया शुरू करवाने से पूर्व, विभिन्न पदों के सभी उम्मीदवारों को मतदान पेटियां दिखाकर, उनके हाजरी में उन्हें सील किया गया। ताकि चुनाव पूर्णतया पारदर्शी तरीके से हो सकें। मतदान पेटियों का निरीक्षण करते, विभिन्न पद्दों के प्रत्याशी। (छाया: डैस्क) इन चुनावों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट चमकौर सिंह बराड़ व एडवोकेट मनविंदर सिंह सग्गू ने बताया कि अब मतदान प्रक्रिया 28 फरवरी को सुबह 10:00 बजे शुरू होकर, दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान चुनाव नतीजों से पहले बार काउंसिल में किसी प्रकार की पार्टी करने पर रोक लगाई गई है। इसके इलावा उन्होंने बताया कि, बार कौंसिल के इन कुल 515 मतदाताओं में 30% के करीब महिलाओं के इलावा 50 के लगभग नए वकील अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान, बार रूम में केवल मतदाता ही प्रवेश कर सकेंगे। चुनावों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट मनविंदर सिंह सग्गू ने बताया कि 3 बजे, मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही, वोटों की गिनती का काम प्रारंभ कर दिया जायेगा। जिसमें चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों सहित विभिन्न पद्दों के सभी प्रत्याशी काउंटिंग टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन मतदान व गिनती प्रक्रिया के दौरान, मीडिया कर्मी बार रूम में आकर, एक दूरी से कवरेज कर सकेंगे। सहायक RO एड्वोकेट सग्गू ने बताया कि इन चुनावों को शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए, जिला पुलिस प्रमुख को यहां पुलिस कर्मचारी तैनात करने को कहा गया है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

शौंक : BMW कार का ! 42 मामले दर्ज ! अब मोगा पुलिस ने 43वां मामला किया दर्ज !!

मोगा 27 फरवरी (मुनीश जिन्दल) मोगा पुलिस द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को काबू किया गया है जो BMW कार में घूमता था। लेकिन जब पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला, तो जनाब पर, राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में, विभिन्न धाराओं के तहत कुल 42 मामले दर्ज थे। फिलहाल अब सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस ने एक अन्य 43वें मामले में इसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से जहां व्यापारिक मात्रा में महंगा नशीला पदार्थ बरामद किया है, वहीं हथियार व गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के साथ, उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर भी राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में 6 मामले दर्ज हैं। आखिर कौन हैं ये युवक ? पुलिस द्वारा, क्या आपत्तिजनक सामान व हथियार इनसे बरामद किया गया है ? इस संबंधी, जिला पुलिस प्रमुख, आईपीएस अजय गांधी ने मीडिया कर्मियों को एक पत्रकार वार्ता कर जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ एसपीडी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल, डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह, थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह सहित अन्य पुलिस पार्टी भी मौजूद थी। IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

महाशिवरात्रि पर्व ! बम बम भोले के जयकारों से, गूंजा शहर ! विधायक ने भी लिया आशीर्वाद !!

मोगा 26 फरवरी (मुनीश जिन्दल) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर, समूचे शहर में एक उत्सव का माहौल रहा। समस्त शहर, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शहर के अनेक मंदिर, गीता भवन, पाठशाला मंदिर, भारत माता मंदिर, शिवाला सूदा, मां बगलामुखी यज्ञशाला, शनि मन्दिर, काली माता मन्दिर सहित अन्य अनेक मंदिरों में शिव भोले के भक्तों की लंबी कतारें देखी गई। जहां आम लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया, वहीं विधायक डॉक्टर अमनदीप अरोड़ा ने भी अपने परिवार सहित भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इस मौके पर उनके साथ उनके पति डॉक्टर राकेश अरोड़ा भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने समस्त शहर निवासियों को शिवात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का व्रत करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह इस कलयुग में रहते हुए, मनुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है। इस व्रत को रखने से साधक के सभी दुखों, पीड़ा का अंत तो होता ही है, साथ ही समस्त मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इस पर्व पर शिव भगतों ने गीता भवन मन्दिर में पूरे धार्मिक रीती रिवाज के साथ भगवन शिव की अराधना की। गीता भवन मन्दिर में, शिव भगत जलाभिषेक करते हुए। जालंधर कॉलोनी स्तिथ श्याम मंदिर में पंडित योगेश शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव के भगतों ने भोले बाबा का अभिषेक किया।  श्याम मंदिर में, भोले बाबा का अभिषेक करते, शिव भगत। गीता भवन के बाहर का नजारा तो देखते ही बनता था। यहां लगी विभिन्न स्टालों व बच्चों के लिए अनेक झूलों के चलते, महाशिवरात्री के इस पावन पर्व ने, मानो एक मेले का रूप धारण कर लिया हो। सुबह 5:00 बजे से ही गीता भवन में लोगों की भीड़ देखी जा सकती थी। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, शिव भक्तों की कतार भी लंबी होती गई। व अनेक भक्त, भोलेनाथ के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लेकिन स्वामी अनुज के निर्देशन में बढ़िया प्रबंधन के चलते, लोगों ने सुविधा से भगवान् भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों के बाहर, अनेक संस्थाओं व लोगों द्वारा, मंदिरों में आने वाले शिव भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के भंडारों की सेवा भी की गई। गीता भवन के बाहर कुछ दोस्तों द्वारा मिलकर खीर का भंडारा लगाया गया। जिसमें कशिश गोयल, अनुराग गोयल, अनमोल बांसल, आशीष बांसल, कुणाल जिन्दल, शिवम कश्यप, कमल धम्मू, कबीर व केशव अरोड़ा ने अपना अहम योगदान दिया। गीता भवन के बाहर, एक दोस्तों की टोली, खीर का भण्डारा वितरित करती हुई। गैर राजनीतिक संस्था, धर्म रक्षा सेवा मंच, जो कि पिछले 4 महीनों से स्थानीय सरकारी हस्पताल में चाय बिस्कुट की सेवा कर रही है, ने भी विभिन्न मन्दिरों के बाहर शिव भगतों के लिए चाय व बिस्कुट का लंगर लगाकर सेवा की। इस लंगर को कामयाब बनाने में संस्था के सरपरस्त राजिंदर वधवा, चेयरमैन सुरिंदर शर्मा गुल्लू, जिला प्रधान दीपक बेदी, सचिव नानक चोपड़ा, उप प्रधान सन्नी मनचंदा, कन्वीनर एड्वोकेट वरदान गर्ग, जसवंत राय आनन्द, दीपक शर्मा, परषोतम शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।  धर्म रक्षा सेवा मंच के सदस्य, गीता भवन के बाहर भंडारा लगाते हुए। स्थानीय पाठशाला मन्दिर के बाहर लगे एक भण्डारे में, विधायक अमनदीप ने भी सेवा की।  श्री सनातन धर्म हरि मंदिर के बाहर, एक भंडारे में सेवा करती MLA अमनदीप व अन्य। इधर शिव भक्तों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इस बात को यकीनी बनाने के लिए, जिला पुलिस प्रमुख, अजय गांधी के निर्देश पर शहर के 20 मंदिरों के इलावा शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनाती थी। इस संबंधी डीएसपी डी लवदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।  PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D हम महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर, ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की ओर से यही आस करते हैं कि भोले बाबा के जिस भी भगत ने, अपनी जी मनोकामना को लेकर, उनका जलाभिषेक या रुद्राभिषेक किया है, देवों के देव, महादेव उनकी मनोकामना पूरी करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ग्रीन लेन परिवार ने, भगवान जगन्नाथ नगर कीर्तन का किया भव्य स्वागत !!

मोगा 26 फरवरी (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा एक नजर, इस वीडियो पर डाल लें : मौका था स्थानीय गीता भवन के पीछे, ग्रीनलेन में भगवान जगन्नाथ के नगर कीर्तन का। जहां इस्कॉन इंटरनैशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस की ओर से भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा व भाई बलदेव का नगर कीर्तन पहुंचा था। शहर में इस नगर कीर्तन के आयोजक मधु बांसल व प्रीती ऐरण ने बताया कि, कलयुग के लोग पतित हैं। जिसके चलते चैतन्य महाप्रभु खुद राधा रानी का रूप लेकर पधारे हैं। कलयुग में बढ़े पापों के चलते, प्रभु का मानना है कि आज लोगों के पास उनका नाम लेने का, उनके दर्शन करने आने का समय नहीं है। इसीलिए प्रभु खुद सड़कों पर, लोगों को दर्शन देने आए हैं। व अपने भक्तों को कह रहे हैं कि, वह आकर मेरे दर्शन करके, अपने जीवन को कृतार्थ करें। इस्कॉन फाउंडेशन के संस्थापक ए.सी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद के अनुसार इस कलयुग में ‘हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे …………’ महामन्त्र ही इंसानों को पार लगाएगा। जब यह नगर कीर्तन ग्रीनलेन पहुंचा तो ग्रीनलेन वासियों जिनमें मोहिनी जिन्दल, मोहिन्दर जिन्दल, नरेश गोयल (किट्टू), रिजु गोयल, राधेश सिंघल, रश्मि सिंघल, नीना सिंघल, नतीशा गर्ग, उर्मिल गोयल, पायल जिन्दल, शिवि गोयल, रिप्सी गोयल, रुबीना मंगला, प्रियंका गोयल, शाइनी गोयल, कृतिका सिंघल, कुंचिका गर्ग सहित ग्रीन लेन के बच्चों ने भी, इस नगर कीर्तन का गरम जोशी से स्वागत किया। यह नगर कीर्तन मोहिनी जिन्दल के घर से शुरू होकर ग्रीनलेन के समस्त घरों में गया। जहां राधा रानी के भक्तों ने राधा रानी पर फूलों की वर्षा के साथ साथ उन्हें फूल माला पहनकर, विभिन्न प्रकार के प्रसाद बांटकर व भजनों की धुन पर नाच कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर इस्कॉन इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस की ओर से सुमन बांसल, भावना बांसल, सुनीता ऐरन, मोनिका बांसल, निशा गुप्ता, रजनी अग्ग्र्वाल, विशाली बांसल, प्रतिभा, पायल धवन, मीनू गौतम के इलावा अन्य भक्त भी मौजूद थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

गंगा जल लाने हेतु, भगवान् शिव के भक्त, बम बम भोले के जयघोष के बीच, हरिद्वार रवाना !!

मोगा, 25 फरवरी (मुनीश जिन्दल) बम-बम भोले डाक कावंड़ संघ का जत्था भारत माता मंदिर से सोमवार की देर रात्रि, हरिद्वार से पावन गंगा जल लाने हेतु बम बम भोले के जयघोष जयकारों के बीच रवाना हुआ। सर्वप्रथम पंडित महेन्द्र नारायण झा की अगुवाई में समूह कांवड़ियों के जत्थे ने गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन, भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक संपन्न किया। इस कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों के जत्थे में भारी उत्साह पाया गया। इस मौके पर कांवड़ संघ के विनीत कुमार वीनू, आनंद जैन, अमित मित्तल, रोहित शर्मा आदि कांवड़ संघ के समूह पदाधिकारी ने बताया कि 26 फरवरी को मनाए जा रहे शिवरात्रि पर्व को लेकर सिर्फ 36 घंटे में कांवडियों का जत्था पावन गंगा जल लाने के लिए हरिद्वार रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से हरि की पौड़ी से पावन गंगा जल भरकर कावड़ियों का जत्था मोगा में 26 फरवरी को सुबह भारत माता मंदिर, पुरानी दाना मंडी पहुंचेगा। उन्होंने शहर निवासियों को भारत माता मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने की अपील की। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

SDM ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ! ਸਰਕਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ, ਬਣਾਓ ਯਕੀਨੀ !!

ਮੋਗਾ, 25 ਫਰਵਰੀ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਦਿਆਂ ਸਾਰੰਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ SDM ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ, ਸੁੱਖ ਹਸਪਤਾਲ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਅਤੇ ਸਾਰਾ ਰਿਕਾਰਡ ਤਸੱਲੀ ਬਖ਼ਸ਼ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ SDM ਸਾਰੰਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗਤੀਵਿਧੀ ਨੂੰ ਮੁਕੰਮਲ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਬਹੁਤ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ, ਉਹ ਇਹ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਕਿ ਅਜਿਹੀ ਕੋਈ ਵੀ ਦਵਾਈ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ, ਜੋ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੁਦਾ ਹੈ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਨਿਯਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਲੋੜੀਂਦਾ ਸਟਾਫ਼, ਦਵਾਈ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਹੋਣੀਆਂ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹਨ। ਸਾਰਾ ਰਿਕਾਰਡ ਮੇਨਟੇਨ ਕਰਕੇ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਅਚਨਚੇਤ ਛਾਪੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਤੇ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਇੰਨ ਬਿੰਨ ਪਾਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ। ਸੁਖ ਹਸਪਤਾਲ ਵੱਲੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾ. ਸ਼ਿਵਮ ਜੈਸਵਾਲ ਨੇ ਸਾਰੇ ਰਿਕਾਰਡ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ SDM ਦੇ ਰੀਡਰ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਸਟੈਨੋ ਗੌਰਵ ਚਾਵਲਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਅੱਜ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੇ SDM ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਥੇ ਵੀ ਸਾਰਾ ਰਿਕਾਰਡ ਤਸੱਲੀਬਖ਼ਸ਼ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

धर्मकोट के मैरिज पैलेस में फायरिंग ! मिले 21 खोल ! आरोपी गिरफ्तार !! जानो पूरा मामला !!

मोगा 25 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिले के कस्बा धर्मकोट के एक मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान, फायरिंग हुई है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो उस व्यक्ति का क्या अंजाम हुआ ? व घटनास्थल से पुलिस को क्या क्या बरामद हुआ ? इस संबंधी, थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। INSPECTOR JATINDER SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਨਿਵੇਸ਼ਕ, ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਆਨ ਲਾਈਨ ਆਪਲਾਈ ਕਰਕੇ, ਲੋੜੀਦੀਆਂ ਫੀਸਾਂ ਜਮ੍ਹਾ ਕਰਵਾ ਸਕਦਾ : DC ਸਾਰੰਗਲ !!

ਮੋਗਾ, 25 ਫਰਵਰੀ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਦਯੋਗ ਦੇ ਪ੍ਰਸਾਰ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਰਾਈਟ ਟੂ ਬਿਜਨਸ ਐਕਟ 2020 ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਨਿਯਮਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਰੈਗਲੁਟਰੀ ਮੰਜੂਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਰਤਾ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੂੰ 15 ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਉਦਯੋਗ ਸਥਾਪਿਤ ਅਤੇ ਫੋਕਲ ਪੁਆਇੰਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਕਾਈ ਸਥਾਪਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਨਿਯਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕਾਰਵਾਈ 3 ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਮਨਜੂਰੀ ਮਿਲ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਵਿਸ਼ੇਸ ਸਾਰੰਗਲ ਆਈ.ਏ.ਐਸ. ਮੋਗਾ, ਨੇ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਉਦਯੋਗਪਤੀਆਂ ਨੂੰ ਉਦਯੋਗ ਸਥਾਪਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਇਨ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਪਰੂਵਲ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਨਿਵੇਸ਼ਕ ਹੁਣ ਕੇਵਲ ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਆਨ ਲਾਈਨ ਆਪਲਾਈ ਕਰਕੇ, ਲੋੜੀਦੀਆਂ ਫੀਸਾਂ ਆਨ ਲਾਈਨ ਹੀ ਜਮ੍ਹਾ ਕਰਵਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਲੋਂ ਅਰਜੀ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਐਨ.ਓ.ਸੀ. 15 ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਸਿਧਾਂਤਕ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਪੱਤਰ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰਖਦੇ ਹੋਏ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਰਾਇਟ ਟੂ ਬਿਜਨਸ ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ 02 ਕੇਸ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਿਕ ਅਤੇ ਬਿਜਨਸ਼ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਪਾਲਿਸੀ 2017 ਅਤੇ ਪਾਲਿਸੀ 2022 ਤਹਿਤ 12 ਕੇਸਾਂ ਵਿਚੋਂ 10 ਕੇਸ ਵਿੱਤੀ ਪ੍ਰੋਤਸਾਹਨ ਲਈ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ । ਇਸ ਮੋਕੇ ਤੇ ਸਿਮਰਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਜਨਰਲ ਮੈਨੇਜਰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਉਦਯੋਗ ਕੇਂਦਰ, ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹਾ ਉਦਯੋਗ ਕੇਂਦਰ, ਮੋਗਾ ਰਾਈਟ ਟੂ ਬਿਜਨਸ ਐਕਟ 2020, ਉਦਯੋਗਿਕ ਨੀਤੀ 2022 ਆਦਿ ਦੇ ਤਹਿਤ ਨਿਵੇਸ਼ ਆਕਰਸ਼ਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਸਹਾਇਕ ਅਤੇ ਅਨੁਕੂਲ ਮਾਹੌਲ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਲਕਸ਼ੇ ਕੁਮਾਰ ਗੁਪਤਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਮਾਲ ਅਫਸਰ, ਪੂਰਨ ਗਰਗ, ਏ.ਸੀ.ਐਸ.ਟੀ., ਚਿਰਜੀਵ ਸਿੰਘ ਲੀਡ ਬੈਂਕ ਅਫਸ਼ਰ, ਮਨਮੋਹਤ ਕੁਮਾਰ, ਐਸ.ਡੀ.ਓ. ਪੀ.ਪੀ.ਸੀ.ਬੀ., ਮੁਕੇਸ਼ ਚੱਢਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਯੋਜਨਾਕਾਰ ਅਫਸਰ, ਉਮੇਸ ਕੁਮਾਰ, ਕਲਰਕ ਦਫਤਰ ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਫੈਕਟਰੀ, ਵਿਜੈ ਬਹਾਦਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਡੀ.ਈ., ਮੋਗਾ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਏ ਈ ., ਦਫਤਰ PSPCL ਅਤੇ ਬਿਜਨਸਮੈਨ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਸਾਹਿਤਕ ਸਮਾਗਮ ! ‘ਭਾਸ਼ਾ ਕਦੇ ਮਰਦੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਪ੍ਰਫੁਲਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ’ : ਸਾਹਿਤਕਾਰ !!

ਮੋਗਾ 25 ਫਰਵਰੀ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ/ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ) ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਸੈਨਾਨੀ ਭਵਨ ਵਿਖੇ ਮੋਗਾ ਦੀਆਂ ਸਮੂਹ ਸਾਹਿਤਕ ਸਭਾਵਾਂ ਵਲੋੰ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਾਹਿਤਕ ਸਮਾਗਮ ਹੋਇਆ। ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਮੰਡਲ ਵਿਚ ਜ਼ਿਲਾ੍ ਭਾਸ਼ਾ ਅਫਸਰ ਡਾ ਅਜੀਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ, ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਨਾਵਲਕਾਰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸੜਕਨਾਮਾ, ਡਾ.ਸੁਰਜੀਤ ਬਰਾੜ ਅਤੇ ਜੰਗੀਰ ਸਿੰਘ ਖੋਖਰ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ। ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੂਹੜਚੱਕ ਨੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਮੰਚ ਸੰਚਾਲਨ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ। ਸਮਾਗਮ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਬਾਰੇ ਡੂੰਘੀਆਂ ਵਿਚਾਰਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਾਹਿਤ ਸਭਾਵਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਾਹਿਤਕਾਰਾਂ ਨੇ ਰਚਨਾਵਾਂ ਪੇਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਲਬੀਰ ਪਰਦੇਸੀ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲੇਕੇ, ਕਰਨਲ ਬਾਬੂ ਸਿੰਘ, ਡਾ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢਿਲੋ ਨੇ ਗਜ਼ਲਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਵਿਵੇਕ ਕੋਟ ਈਸੇ ਖਾਂ,ਪਰਮਜੀਤ ਚੂਹੜਚੱਕ ਤੇ ਗੁਰਨਾਮ ਗਾਮਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਸੁਣਾਈਆਂ। ਗੁਰਦੇਵ ਦਰਦੀ, ਹਰਭਜਨ ਨਾਗਰਾ, ਸੋਨੀ ਮੋਗਾ, ਗਿੱਲ ਕੋਟਲੀ ਸੰਘਰ, ਕੈਪਟਨ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਮਾਗਮ ਵਿਚ ਤਰਨੱਮ ਵਿਚ ਖੂਬਸੂਰਤ ਗੀਤਾਂ ਦੀ ਝੜੀ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਉੱਚ ਪੱਧਰ ਦਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਡਾ.ਅਜੀਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸਾਹਿਤਕਾਰਾੰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬੀ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਆ। ਡਾ. ਸੁਰਜੀਤ ਬਰਾੜ, ਬਲਦੇਵ ਸੜਕਨਾਮਾਂ, ਡਾ. ਸੁਰਜੀਤ ਦੌਧਰ, ਗੁਰਮੇਲ ਬੌਡੇ ਨੇ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਨੂੰ ਮਿਆਰੀ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਉਚਾ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸਮੂਹ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਆਪਣਾ ਬਣਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਸਬੰਧੀ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਤੇ ਉਸਾਰੂ ਬਹਿਸ ਹੋਈ। ਅੰਤ ਵਿਚ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਸਾਹਿਤਕਾਰ ਤੇ ਨਾਵਲਕਾਰ ਬਲਦੇਵ ਸੜਕਨਾਮਾ ਨੇ ਸਮਾਗਮ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਾਹਿਤਕਾਰਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!