विजया एकादशी पर्व ! जालंधर कालोनी के श्याम मंदिर में बही आस्था की बहार !!
मोगा, 25 फरवरी (मुनीश जिन्दल) सोमवार की रात्रि विजया एकादशी पर स्थानीय जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में श्याम सेवा सोसायटी द्वारा श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुजारी योगेश शास्त्री के नेतृत्व में श्याम सेवा सोसायटी के चेयरमैन अजय गग र्न अपने परिवार सहित श्याम बाबा की पावन ज्योति में आहुतियां डाली। इस दौरान आमंत्रित भजन गायक सुखदेव सांवरा, श्याम सेवा सोसायटी की भजन गायिका संध्या गर्ग, वंश शर्मा, भगवान दास, पारुष कुमार, अमरजीत, राजीव उप्पल, आरती उप्पल, निहारिका, रोशन कुमार ने श्याम स्तुति व गणपति आराधना से श्याम संकीर्तन का आगाज किया। इस दौरान भजन गायकों ने ‘भर दे रे श्याम झोली भर दे, न बहलाओ बातों में…, लेने आ जा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे.., कीर्तन की है रात, बाबा आज ठाने आनो है.., तेरा सालासर दरबार मने अच्छा लागे से.. आदि भजनों का गायन करके आस्था की ब्यार बिखेरी। भजन संध्या के दौरान मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्याम बाबा की आरती करने आए हुए श्रद्धालुओं को लंगर का प्रसाद अटूट वितरित किया गया। भजन गायक, सुखदेव सांवरा को सम्मानित करते गणमान्य। (छाया: डैस्क) इस मौके पर चेयरमैन अजय गर्ग, संस्थापक कमल शर्मा, अध्यक्ष विनोद पोपली, सीनियर उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला व संजीव गर्ग टीटू ने बताया कि सोसायटी द्वारा 4 मार्च से लेकर 12 मार्च तक श्याम बाबा जी का 13 वां फाल्गुन महोत्सव जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर में सांय साढ़े सात से प्रभु इच्छा तक होगा। इस फाल्गुन महोत्सव में श्याम बाबा का दरबार, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस महोत्सव में विभिन्न भजन गायकों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को फाल्गुन महोत्सव में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने को प्रेरित किया। इस मौके पर श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग, संस्थापक कमल शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद भारत भूषण गर्ग राजू, कैशियर राम प्रकाश मंगला, चन्द्रमोहन सहगल, संजीव सिंगला, संजीव कुमार टीटू, सुदामा पुरी, विनोद पोपली, राजेश सिंगला, सुदामा पुरी, गगन अरोड़ा, अमन अरोड़ा, जगदीश बत्तरा, भूपेश शर्मा, डा.राम गोपाल, मिलन गर्ग, सोनू जैसवाल, पारुश गर्ग, राजेश शर्मा राजू, रमनीश गर्ग, राम चन्द्र शर्मा, नरेश बांसल, विजय अरोड़ा, अशोक कालड़ा, कपिल कपूर, कपिल खन्ना, रामपाल मेहंदीरत्ता, योगेश शर्मा, राजीव उप्पल, वंश शर्मा के अलावा भारी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
