9 से 13 तक, मंडल वर्कशाप ! 14 से 18 तक, शक्ति व बूथ कमेटियों का होगा गठन : डा.सीमांत ! मोगा, 7 फरवरी (मुनीश जिन्दल) ‘देश में भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो लोकतंत्र ढंग से सदस्यता अभियान चलाकर चुनाव प्रक्रिया को बूथ, मंडल, जिला व प्रदेश स्तर पर पूरा करती है’। उक्त विचार पूर्व मंत्री व भाजपा मोगा जिले के प्रभारी मनोरंजन कालिया ने शुक्रवार को स्थानीय शहीदी पार्क में जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग की तरफ से आयोजित भाजपा के जिला पदाधिकारियों की आयोजित जिला वर्कशाप को संबोधित करते हुए प्रकट किए। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में 5 से 7 फरवरी तक जिला वर्कशाप का आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के बारे में पूरी जानकारी देकर उन्हें अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को अधिक से अधिक नौजवानों को भाजपा के साथ जोड़ना चाहिए तथा भाजपा के सीनियर नेताओं को नए बनाए गए पदाधिकारी व नौजवानों का मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक छह वर्ष बाद पार्टी का चुनाव होता है। तथा प्रत्येक तीन वर्ष बाद भाजपा पार्टी में सदस्यता अभियान करवाती है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़कर अपनी पार्टी की शक्ति को उजागर कर सके। उन्होंने जिले के समूह पदाधिकारियों को कहा कि बूथ स्तर पर व शक्ति केन्द्र कमेटियां बनाकर उनके अध्यक्षों का चुनाव करवाना, मंडल स्तर पर अध्यक्षों का चुनाव करवाकर पार्टी को मजबूत करना है। उन्होेंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर अपनी ताकत को मजबूत करके 2027 के आने वाले विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त करके पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। अपने सम्बोधन में मनोरंजन कालिया ने कहा कि क्योंकि नौजवान ही आने वाले समय में भाजपा का भविष्य है। इसलिए उन्होंने अधिकाधिक नौजवानों को भाजपा के साथ जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे सीनियर नेता, जिन्होंने अपनी सारी उम्र पार्टी को समर्पित की है। उनको नौजवानों का मार्गदर्शन करके उनको उन्हें भाजपा की नीतियों, संविधान तथा पार्टी की गतिविधियों के बारे में जागरूक करने के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के जोनल प्रभारी मंजीत सिंह राय ने भी विस्तार से शक्ति केन्द्र, बूथ कमेटियां, मंडल अध्यक्ष बनाने के बारे में पूरी जानकारी देते हुए इस सदस्यता अभियान की चुनाव प्रक्रिया को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए आग्रह किया। इस वर्कशाप में जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग, भाजपा के सीनियर नेता निधरड़क सिंह बराड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा ने भी अपने विचार रखे। अंत में भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने पूर्व मंत्री व मोगा जिले के प्रभारी मनोरंजन कालिया, जोनल प्रभारी मंजीत सिंह राय व अन्य जिला पदाधिकारियों व सीनियर नेताओं का इस वर्कशाप में आने के लिए धन्यवाद करते हुए नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह सदस्यता अभियान की चुनावी प्रक्रिया को जल्द पूरा करेंगे। तथा 9 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक मंडल स्तर पर वर्कशाप का आयोजन कर 14 से 18 फरवरी तक शक्ति केन्द्र व बूथ कमेटियों का गठन करेंगे। ताकि 25 फरवरी तक, जिलाध्यक्ष के होने वाले चुनावों को पूरा किया जा सके। भाजपा के कार्यकर्म में उपस्थित, पार्टी के सदस्य। (छाया: डैस्क) इस अवसर पर मंजीत सिंह राय जोनल प्रभारी संगठन पर्व, जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग, जिला महामंत्री एस.पी मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा प्रभारी मलेरकोटला, विजय शर्मा प्रभारी लुधियाना पूर्व जिलाध्यक्ष, राकेश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, मनिंदर कौर सलहीना, सुखविंद्र सिंह, वकील सिंह, सुखचैन सिंह भिंडर कला, सोमनाथ, जिला उपाध्यक्ष सोनी मंगला, मंडल संगठन सहयोगी हेमंत सूद, धर्मवीर भारती, खेमराज, सुक्खा, संजीव अग्रवाल, राम तीरथ, बलजीत सिंह, प्रदीप तलवाड़ , सुरजिंदर, गुरमेल सिंह सरा, पवन मोदगिल, अमरजीत सिंह, मनोज मिश्रा, राजेश गुप्ता, विशाल, मंगल सिंह, वरुण भल्ला, सुरेंद्रपाल सिंह, पवन बंटी, शमशेर सिंह, बोहड़ सिंह, सुमन मल्होत्रा, गगनदीप लुंबा, भूपिंदर हैप्पी, जतिंद्र चड्ढा, विजय मिश्रा, सुरिंद्र सिंह बी.सी मोर्चा, सूरज भान एस.सी मोर्चा, मुकेश कुमार, अमनदीप ग्रोवर, राव वरिंदर पब्बी धर्मकोट, बलजीत सिंह, सोनी भट्टी निहाल सिंह वाला, सतीश सिंगला, रविंदर कोट इसे खां, सतिंदर सिंह, अमित गुप्ता, इकबाल सहोता, तेजवीर सिंह, शशिकांत पांडे, राजिंदर गाबा, मनोज कुमार, छिंद्रपाल सिंह, मुकेश कुमार, जतिंदर चड्ढा, सुखा सिंह आदि के अलावा भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...