logo

Crime

ADC चारुमिता खट खटा सकती हैं अदालत का दरवाजा, अख़बार में लगी खबर से हैं आहत

मोगा 25 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) राष्ट्रीय राजमार्ग 703 प्रोजेक्ट में हुई कथित धांधलियों के सन्दर्भ में एक अंग्रेजी अखबार ने मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सचिव रवि भगत के एक पत्र का हवाला देते हुए 22 सितंबर को खबर प्रकाशित की थी कि पंजाब पब्लिक वर्क्स विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 2014 बैच की पीसीएस अधिकारी चारुमिता जो कि इस वक्त मोगा की एडीसी हैं, को चार्जशीट किया है। इसके साथ ही PWD ने इस मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो द्वारा करवाने की मांग भी है। इस खबर के प्रकाशन के बाद से जहां आईएएस व PCS लॉबी में चर्चाओं का बाजार गरम था वहीं समूचे पंजाब में ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई थी। जिसके बाद 25 सितंबर को एडीसी चारुमिता ने एक पत्रकार वार्ता कर मीडिया कर्मियों के समक्ष अपना पक्ष रखा।  क्या कहा मैडम चारुमिता ने, वो तो हम आपको सुना ही रहे हैं, लेकिन उससे पहले आप एक नजर अंग्रेजी अखबार में लगी उस खबर पर डाल लें, जिसे लेकर ADC जनरल चारुमिता आहत हैं व आने वाले दिनों में अदालत का दरवाजा खट खटाने की बात कह रही हैं। HINDUSTAN TIMES PUBLISHED NEWS (22.09.2025) खबर तो आपने पढ़ ही ली है, आईए दोस्तों अब आप जरा मैडम चारुमिता को भी सुनलें कि इस खबर के सन्दर्भ में उनका क्या कहना है। PCS CHARUMITA (ADC MOGA) साथियों अखबार की खबर व उस खबर पर मैडम चारुमिता की प्रतिक्रिया आपके सामने है, अखबार की खबर से स्पष्ट है कि अखबार द्वारा यह खबर मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सचिव रवि भगत के एक पत्र के हवाले से लगाई गई है जिसमें लिखा गया है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा एडीसी मोगा चारुमिता को चार्जशीट करने के साथ साथ इस मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो द्वारा करवाने की मांग की गई है। अंग्रेजी अखबार ने अपनी खबर में फिरोजपुर के डीसी, जिन्हें कि माननीय अदालत द्वारा इस मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था, द्वारा माननीय हाईकोर्ट में दाखिल उनकी रिपोर्ट का भी हवाला दिया है जिसमें उन्होंने मोगा के माल विभाग द्वारा जमीन की निशानदेहि व उसके मूल्यांकन में कमियों वाली फाइलों को आगे बढ़ाने की बात को उजागर किया है। खैर फिलहाल मामला माननीय पंजाब ऐंवम हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऊँठ किस करवट बैठेगा ? ये आने वाला समय तय करेगा।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

अध्यापकों की डांट से क्षुब्ध +1 के विद्यार्थी ने पी जहरीली चीज, मौत, 6 अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज

मोगा 19 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) पंजाब के जिला मोगा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल की 10+1 कक्षा में पढ़ते एक 16 वर्षीय विद्यार्थी ने अध्यापकों की डांट से खुद को बे इज्जत महसूस करते हुए घरवालों को बिना बताए कोई जहरीली चीज पीली, जिसके बाद 27 दिन विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी व मौत की बीच हुई कश्मकश में विद्यार्थी ने शुकरवार तड़के आखिरकार दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों द्वारा गांव से निकलते जीटी रोड पर धरना भी लगाया गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते मृतक बच्चे के पिता कुलविंदर सिंह के बयानों के आधार पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमाल के 6 अध्यापकों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। यहां जिक्रयोग्य है कि जब जशनदीप अस्पताल में उपचार अधीन था, तो उसके घर वालों ने एक वीडियो भी बनाई थी, जिसमें जशनदीप स्कूल के 6 अध्यापकों का नाम लेते हुए उसे तंग करने की बात कह रहा है। धर्मकोट के डीएसपी जसवरिन्दर सिंह ने मीडिया को मामले संबंधी जानकारी दी। DSP JASVARINDER SINGH SIDHU साथियों बेशक पुलिस द्वारा आरोपी अध्यापकों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व आने वाले दिनों में अध्यापकों की गिरफ्तारी भी हो जाएगी या हो सकता है कि पुलिस की गिरफ्त में आने से पूर्व अध्यापक जमानत करवाने में सफल हो जाएं, लेकिन दोस्तों जरूरत है आज बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ अपने अध्यापकों को उच्च कोटि का दर्जा देने की व इतनी कम उम्र में माता पिता तुल्य अध्यापकों की पिटाई या डांट से क्षुब्ध ना होने की शिक्षा देने की। ताकि बच्चे किसी भी अध्यापक द्वारा पिटाई करने पर या डांटने पर खुद को बे इज्जत महसूस करते हुए भविष्य में ऐसा कोई गलत कदम ना उठाएं। जिसका खामियाजा कि सारी उम्र मृतक बच्चे के परिवार वालों को तो भुगतना पड़ेगा ही, वहीं स्कूली अध्यापकों का भविष्य व उनकी जिंदगी भी दाव पर लग गई है। क्योंकि आजकल कुछ बच्चे इस बात का लाभ लेते हुए कि अध्यापक कौन सा उन्हें कुछ कह सकते हैं, अध्यापकों से बदतमीजी करने में गुरेज नहीं करते हैं। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

शमशान घाट में करता था गंदा काम, पुलिस को पड़ गई भनक, DSP गुरप्रीत ने किया खुलासा

मोगा 18 सितंबर, (मुनीश जिन्दल)  नाम राजू, उम्र 22 वर्ष, वासी गांव नूरपुर हकीमां, जिला मोगा, राजू नामक ये युवक शमशान घाट के अंदर ही गंदा काम करता था। जैसे ही थाना सिटी साउथ के प्रभारी SI भलविंदर सिंह को गश्त के दौरान सूचना मिली कि नूरपुर हकीमां का राजू शमशान घाट के अंदर गंदा काम करता है, तो सिटी साउथ के प्रभारी SI भलविंदर सिंह ने अपनी टीम सहित शमशान घाट में रेड कर राजू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। DSP GURPREET SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

रूस पढ़ाई करने गए युवकों को रूसियों ने जबरन सेना में भर्ती कर भेजा यूक्रेन बॉर्डर पर, युवकों ने जारी की वीडियो

मोगा 17 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) भारत के 15 युवकों को रूस में स्टडी वीजा पर जाना उस समय महंगा पड़ गया, जब रुस व यूक्रेन युद्ध के चलते रूसी सरकार द्वारा जबरन उन्हें सेना में भर्ती कर यूक्रेन के बॉर्डर पर भेज दिया गया। मौका पाकर 6 युवकों ने एक वीडियो वायरल कर अपनी जान की गुहार लगाई है व केंद्र सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द उन्हें भारत वापस लाया जाए। इन युवकों द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक़ इनके अन्य साथी मारे जा चुके हैं या लापता हैं। इन फंसे हुए युवकों में एक युवक बूटा सिंह पंजाब के जिला मोगा के गांव चक्क कन्निया कलां का है, जो कि दो बहनों का इकलौता भाई है। फिलहाल इस वीडियो के बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है व बूटा सिंह के परिजन केन्द्र सरकार से जल्द से जल्द बूटा सिंह को भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं। आईए, पहले आप भी, रूस में फंसे भारतियों द्वारा जारी उस वीडियो पर एक नजर डाल लें। बूटा सिंह के परिजनों ने क्या कहा, आईए अब आप वो भी सुनलें। MOTHER SISTER Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा में दिनदहाड़े नौजवान की ह:त्या, घात लगाकर बैठा था हम:लावर पड़ोसी, DSP ने खोला राज

मोगा 17 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव महेश्वरी में दिन दिहाड़े एक 22 वर्षीय नौजवान की हत्या हुई है। ये हमला धर्मप्रीत पर उस वक्त हुआ जब वह अपने मोटरसाइकल से काम से अपने घर वापिस आ रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक पर बुधवार की दोपहर उस वक्त हुआ जब धर्मप्रीत मोटरसाइकिल पर अपने काम से घर वापस लौट रहा था। धर्मप्रीत को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं, उसका पडोसी ही है। व पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक़ हमलावर जसकरण पहले से ही घात लगाकर बैठा था व जैसे ही धर्मप्रीत आया, तो जसकरण ने तेज धार से हमला कर धर्मप्रीत को मौत के घाट उतार दिया। क्या है पूरा मामला ? डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने इस संबंधी जानकारी दी। DSP GURPREET SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

कबाड़िये से तकनीकी ट्रेनिंग लेकर करते थे सोना जड़े कार्ड चोरी, एक कार्ड की कीमत 2 लाख : DSP जसवरिंदर

मोगा 16 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा की सब डिवीजन धर्मकोट के अन्तर्गत्त आते पुलिस थाना धर्मकोट व थाना फतेहगढ़ पंजतूर की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के 6 सदस्यों को काबू किया है, जो कि एक कबाड़िये से तकनीकी ट्रेनिंग लेकर सोना जड़े एक ख़ास कार्ड चोरी करते थे। पुलिस ने फिलहाल कबड़िये सहित इस गिरोह को कुल 6 सदस्यों को काबू कर उनके कब्जे से 6 कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक़ एक कार्ड की कीमत 2 लाख रु है। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी सब डिवीजन धर्मकोट के DSP जसवरिन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह भी मौजूद थे। DSP JASBARINDER SINGH SIDHU Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

‘चि:ट्टा’ बिकने की वीडियो वायरल, पुलिस ने घेरा गांव, असली आरोपी 2 दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर

मोगा 11 सितंबर, (मुनीश जिन्दल, रिक्की आनन्द) जिला मोगा के एक गांव के एक युवक की ‘चिट्टा’ बेचने की वीडियो वायरल हुई है। जिसके बाद संबंधित डीएसपी बाघापुराना के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वीरवार को गांव में कासो ऑपरेशन चलाकर 12 से 13 शक्की लोगों के घरों में रेड कर कुछ लोगों को राउंड आप किया गया। पुलिस वायरल वीडियो में मौजूद लोगों सहित राउंड आप किए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात तो जरूर कह रही है, लेकिन  वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद भी वायरल वीडियो में शामिल युवक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आइए पहले आप भी उस वायरल वीडियो पर एक नजर डाल लें। DSP बाघापुराना दलबीर सिंह सिद्धू ने इस संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की। DSP DALBIR SINGH SIDHU Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा ने खोया एक और “हीरा”, अग्रिम कार्यवाही के लिए शहर वासियों की निगाहें मोहाली पुलिस पर

मोगा 10 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) मोगा को मानो किसी की नजर लग गई है। जिसके चलते एक के बाद एक “हीरे” मोगा को हमेशा के लिए अलविदा कह कर यहां से रुखसत हो रहे हैं। पहले साबका पार्षद सन्नी सूद और अब राजदीप सिंह। इन दोनों का बिछौड़ा इन्हें जानने वालों के लिए एक बड़ा व गहरा आघात है, जो की अगले अनेक सालों तक लोगों के दिल व दिमाग में जीवित रहेगा। हालांकि साबका पार्षद सन्नी सूद की मौत, बहुत कम उम्र की एक प्राकृतिक मौत थी, अभी तो लोग सन्नी सूद की मौत के दुःख से बाहर ही नहीं निकल पाए थे, लेकिन अब राजदीप सिंह के इस आत्महत्या नहीं, हत्या मामले ने लोगों को अंदर तक जिंझोड़ कर रख दिया है। जिन हालातों के चलते राजदीप सिंह को खुद को HDFC बैंक के बाथरूम में गोली मारनी पड़ी, ये खौफनाक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा, वो हैरतअंगेज है। शायद राजदीप की आत्महत्या, एक पहेली बनकर ही रह जाती, अगर राजदीप अपनी आत्महत्या से पहले अपना आत्महत्या नोट ना लिखता या ये खौफनाक कदम उठाने से पूर्व अपनी आत्महत्या करने की वीडियो न बनाता। आइए पहले आप भी एक नजर राजदीप सिंह के 2 पन्नों के उस आत्महत्या नोट व आत्महत्या करने से पूर्व उसके द्वारा बनाई गई उस वीडियो पर डाल लें। PAGE 1 PAGE 2 VIDEO MADE BEFORE COMMITTING SUICIDE भले ही मोहाली पुलिस द्वारा मृतक राजदीप के आत्महत्या नोट व वीडियो के आधार पर व राजदीप के पिता परमजीत सिंह के बयानों पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन फिर भी इस संबंधी मोगा शहरवासियों सहित मोहाली चंडीगढ़ में जमीन जायदाद के व्यापार से जुड़े लोगों व  राजदीप सिंह को जानने वाले लोगों की निगाहें मोहाली पुलिस की अग्रिम कार्यवाही पर टिकी हुई हैं, कि क्या मोहाली पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए राजदीप को आत्महत्या के लिए मजबूर करवाने करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे डालेगी या अपनी ढीली कार्यवाही कर राजदीप के हत्यारों को माननीय अदालत से जमानत करवाने का इन्तजार करेगी। मोहाली पुलिस किस प्रकार की कार्यवाही करती है, ये तो आने वाले कुछ घंटों में पता चल ही जाएगा, लेकिन इस बीच इतना जरूर है कि फिलहाल समूचे मोगा में मातम का माहौल है व लोग स्तब्ध हैं कि राजदीप जैसा हंसमुख, मिलनसार व विनम्र युवक भी ऐसा खौफनाक कदम उठा सकता था। हम “मोगा टुडे न्यूज़” की और से भगवान् से यही प्रार्थना करेंगे कि प्रभु राजदीप को अपने चरणों में स्थान दे और राजदीप के पिता परमजीत सिंह, उनकी माता मनिंदर कौर, उनकी पत्नी छवी, उनके बेटे नूर व उनकी बेटी नवी को ये दुःख सहने का बल बख्शे। फ़िलहाल राजदीप सिंह की मृतक देह को सिंघावाला के शव घर में रखा गया है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

छोटी उम्र में बड़े कारनामे, विदेशी पि:स्टल, कार:तूस व इस पदार्थ सहित पुलिस ने किए काबू

मोगा 08 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) मोगा के पुलिस थाना जिले के पुलिस थाना कोट इसे खां के अधीन आती पुलिस चौंकी बलखंडी के प्रभारी ASI सुरजीत सिंह व उनकी टीम ने एक नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को काबू कर उनके पास से विदेशी पिस्टल, जिंदा कारतूस व हैरोइन बरामद की है। यहां जिक्रयोग्य है कि काबू किए गए दोनों युवकों की उम्र महज 20 व 23 वर्ष है। फिलहाल ये दोनों पुलिस के पास तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हैं। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी धर्मकोट सब डिवीजन के डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की।  DSP JASVARINDER SINGH SIDHU Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

DSP ने पुलिस पार्टी सहित भीम नगर कैम्प की जायदाद की फ्रीज, जानो पूरा मामला

मोगा 06 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) समय शाम 4:30 बजे, DSP सिटी गुरप्रीत सिंह, थाना सिटी एक के प्रभारी वरुण कुमार, SI KC पराशर व बड़ी संख्या में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचते हैं, स्थानीय वार्ड नंबर 8 की गली नंबर 13 (भीम नगर कैम्प) में व अचानक से एक जादाद के ऊपर उसे फ्रीज करने के आदेश चस्पा कर देते हैं। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी DSP सिटी गुरप्रीत सिंह ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। DSP CITY GURPREET SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!