मोगा को दहलाने की कोशिश नाकाम, 4 युवक 3 पेट्रोल बम्ब सहित काबू : डीएसपी सिद्धू
मोगा/ बाघापुराना 13 नवंबर, (मुनीश जिन्दल/ रिक्की आनंद) दिल्ली के बाद अब दहशत गर्दों द्वारा विदेशियों के इशारे पर पंजाब को दहलाने की एक कोशिश को जिला मोगा पुलिस ने नाकाम किया है। जिला पुलिस ने एक जिम्मेवार नागरिक की सूचना को गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पेट्रोल बम्ब बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए युवकों के 2 मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिए हैं। क्या थी इन लोगों की मंशा ? कहां के रहने वाले हैं ये युवक ? किस जगह को इन्होंने बनाना था निशान ? क्या है इनका आपराधिक पिछोकड़ ? इस संबंधी डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह व उनकी टीम भी मौजूद थी। DSP DALBIR SINGH SIDHU
