logo

Crime

साबका पार्षद व सीनियर कांग्रेसी नेता को घर में घुसकर मारी गोलियां, जानें कारण

मोगा 23 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल) मोगा की पॉश कॉलोनी शहीद भगत सिंह में मंगलवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने वार्ड नंबर 3 से पार्षद रहे नरेंद्र पाल सिद्धू के घर में घुसकर उन्हें गोलियां मार दी। इस हमले में एक गोली नरेंद्र पाल सिद्धू के मोढ़े में जबकि एक अन्य गोली उनके पट्ट पर लगी है। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस के सीनियर अधिकारी व कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंच गए।  इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने मीडिया के रूबरू हो मामले संबंधी जानकारी साझा की। INSPECTOR VARUN KUMAR

आमने सामने चली गोलियां, विदेश बैठे गैंगस्टर के एक साथी के साथ मोगा पुलिस की मुठभेड़

मोगा 12 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल) शुक्रवार देर शाम को मोगा पुलिस की विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभ दासोवाल के एक साथी के साथ मुठभेड़ हो गई। दरअसल सिटी साउथ की पुलिस को गश्त के दौरान एक पुख्ता जानकारी मिली कि विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभ दासोवाल का एक साथी इलाके में शक्की हालत में घूम रहा है, जिसके पास हथियार भी हो सकता है, और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में है, और जैसे ही पुलिस उक्त युवक गुरविंदर की और बढ़ी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। उसके बाद पुलिस पर गोली चलाने वाले गुरविंदर का क्या हुआ ? गुरविंदर ने किस हथियार से पुलिस पर फायरिंग की ? गुरविंदर का पिछोकड़ क्या है ? फ़िलहाल गुरविंदर कहां है ? आपके और हमारे, इन सभी सवालों के जवाब, एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी ने मीडिया कर्मियों से साझा किए। IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती पड़ी महंगी, हुआ लाखों का नुक्सान 

मोगा 6 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) आजकल सोशल मीडिया का युग है। जिसके चलते अनेकों बार विभिन्न सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करते हुए हमारी अनजाने लोगों से दोस्ती हो जाती है। लेकिन कई बार यह दोस्ती गलत लोगों से हो जाने के चलते महंगी पड़ जाती है। कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है पंजाब के जिला मोगा के कस्बा कोट ई सेखां से, जहां के एक युवक की हिमाचल प्रदेश के विक्रम सिंह नामक युवक से एक सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से दोस्ती हुई और दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि हिमाचल प्रदेश के विक्रम सिंह ने जिला मोगा के युवक से 4 लाख 60 हजार ठग्ग लिए।  हिमाचल प्रदेश के विक्रम सिंह ने किस प्रकार इस ठग्गी को अंजाम दिया गया, इस संबंधी साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से खास बातचीत की। INSP. JASWINDER SINGH

नौकरी दिलाने के नाम पर मारी 2 लाख की ठग्गी, साइबर सेल ने दिखाई मुस्तैदी

मोगा 6 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल)  राज्य में भड़ी बेरोजगारी का फायदा उठाकर अनेक जलसाज लोग सक्रिय हैं, जो कि बेरोजगार भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ठग्गी मरने में लगे हुए हैं। ताजा मामला सामने आया है, मोगा में जहां के एक व्यक्ति को जिले की ही सब डिवीजन निहाल सिंह वाला के एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे कुल 2 लाख रु की ठग्गी मार ली।  साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने इस संबंधी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से ख़ास बातचीत की।  INSP. JASVINDER SINGH

हथियार रखने का शौक पड़ा महंगा, डेरी संचालक की गई जान, इलाके में शोक

मोगा 29 नवंबर, (मुनीश जिन्दल) पंजाबियों में हथियार रखने का शौक बहुत पुराना है और अगर हम बात युवा पीढ़ी की करें तो शायद उन्हें यह शौक विरासत में ही मिला है। जिसके चलते आज अनेकों पंजाबी अपने पास हथियार रखते हैं। अनेक लोग, जिनका कि व्यवसाय शहर से बाहर जाने का है, व उन्हें घर पहुंचने में देरी हो जाती है, ख़राब हालात की वजह से हथियार रखना उनकी मजबूरी है, लेकिन आपको अनेकों लोग समाज में ऐसे भी मिल जायेंगे, जो कि अपने पास हथियार रखना स्टेटस सिंबल मानते हैं। इतिहास गवाह है कि अनेकों बार हथियार, हथियार रखने वाले व्यक्ति के लिए ही जोखिम बना है। ताजा मामले में बीती रात मोगा शहर में एक डेरी संचालक की मौत हुई है। थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार व इलाके के पार्षद मतवाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि झिरमल सिंह कंग (बिट्टू) गुरु रामदास नगर इलाके का निवासी था, व बीती रात वह किसी पारिवारिक प्रोग्राम से देरी से घर लौटा था, जिसके बाद उसने अपनी पिस्टल की मैगजीन निकाल दी, लेकिन इसी बीच कोई गोली पिस्टल के चैंबर में फंसी रह गई और जब वह अपना पिस्टल निकाल कर अपने कमरे के दराज में रखने लगा, पिस्टल नीचे गिर गया और अचानक पिस्टल गिरने से गोली चल गई और वह गोली सीधा झिरमल सिंह कंग के गले में जा लगी, जिससे झिरमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पार्षद मतवाल ने बताया कि मृतक झिरमल सिंह गीता भवन के नजदीक किसान डेरी के नाम से अपनी डेरी चलाता था। झिरमल की मौत की खबर के बाद से इलाके में शोक की लहर है व उसके जानकारों के मुताबिक़ झिरमल बहुत ही नरम स्वभाव का, हंसमुख व मेहनती युवक था। फिलहाल संबंधित थाना सिटी एक की पुलिस द्वारा इस मामले में 174 की कार्रवाई को अमल में लाया गया है। 

GST विभाग का कारनामा, एक दिहाड़ीदार मजदूर को थमाया 35 करोड़ का नोटिस

मोगा 15 नवंबर, (मुनीश जिन्दल) GST विभाग में गलत दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी नंबर जारी किए जा रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब GST विभाग द्वारा पंजाब के जिला मोगा के एक दिहाड़ीदार मजदूर को 35 करोड़ से अधिक रु जमा करवाने का एक नोटिस आया। एकत्रित जानकारी के मुताबिक़ कोरोना काल के दौरान पीड़ित व्यक्ति को सहायता देने के नाम पर कुछ लोग उससे उसके कागजात आधार कार्ड इतियादी ले गए थे।जिसके बाद उसे सहायता तो नहीं आई, लेकिन उस वक्त उसके पैरों तले जमीन जरूर खिसक गई जब GST विभाग लुधियाना 1 की और से दिहाड़ीदार मजदूर को 35 करोड़ की राशि देने को कहा गया। फिलहाल पीड़ित परिवार की रातों की नींद हराम है, और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वे लोग मोहल्ले के पार्षद सहित अन्य मोहतवार लोगों से सम्पर्क कर सहायता व इंसाफ की गुहार लगा रहा है।  यहां जिक्रयोग्य है कि GST नंबर लेने वाले व्यक्ति को एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस संबंधी जब GST व आयकर के वकील वरिंदर अरोड़ा से सम्पर्क किया गया, तो वरिंदर अरोड़ा ने बताया कि GST नंबर लेने वाले व्यक्ति को GST विभाग को अपने काम वाली जगह की बाहर की व अंदर की फर्म के नाम वाले बैनर के साथ अपनी तस्वीरें गूगल मैप्स से खींचकर लोकेशन व समय के साथ भेजनी होती हैं। इसके साथ ही ये सारी प्रक्रिया आधार कार्ड के OTP के माध्यम से प्रमाणित होती है। इसके इलावा वो जगह जिस पर GST नंबर लेने वाले व्यक्ति ने काम करना है, अगर वो जगह उसकी अपनी है, तो उसकी रजिस्ट्री की कॉपी आपको अपने आवेदन के साथ लगानी होती है, लेकिन अगर आपकी जगह किराए की है, तो किराएनामे की कॉपी आपके आवेदन के साथ लगती है। CA वरिंदर अरोड़ा ने बताया कि आपका आवेदन अप्लाई होने के बाद सैंटर को जाता है या आपके संबंधित राज्य को, ये सिस्टम की मर्जी होती है, जिसके बाद आपके आवेदन की पूर्ण जांच के बाद विभाग आपको GST नंबर आवंटित करता है। “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से पीड़ित अजमेर सिंह सहित वार्ड के पार्षद जगजीत सिंह उर्फ़ जीत ने बातचीत की।  AJMER SINGH (VICTIM) JAGJIT SINGH JEET (MC) हो सकता है आने वाले दिनों में पुलिस उक्त जालसाज लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करले, लेकिन इस मामले ने इस बात का खुलासा जरूर किया है कि GST विभाग में गलत दस्तावेजों के आधार पर मिलीभगत से GST नंबर बेख़ौफ़ जारी हो रहे हैं। जिसके चलते, किसी की करनी, किसी और को भरनी पड़ती है।

दिनदिहाड़े जिला मोगा के इस भरे बाजार में चली गोलियां व तेजधार हथियार, 3 घायल

मोगा 15 नवंबर, (मुनीश जिन्दल/ रिक्की आनंद) जिला मोगा के एक बाजार में शनिवार दोपहर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब एक मोबाइल स्टोर पर चल रहे एक राजीनामा के दौरान माहौल गरमा गया व एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक धर्मवीर नामक व्यक्ति का अपना मकान बनवाते हुए ठेकेदार गुरप्रीत से रु के लेनदेन  का कुछ झगड़ा हो गया था और ये लोग इसी पैसे के लेनदेन में राजीनामा के लिए यहां इकट्ठा हुए थे। लेकिन इसी दौरान गुरप्रीत ठेकेदार के साथियों ने धर्मवीर के साथियों पर तेज धार हथियारों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। फिलहाल तीनों घायल स्थानीय मेडिसिटी हस्पताल में जेरे इलाज हैं। घटना जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में घटी, मीडिया कर्मियों को थाना प्रभारी पूरन सिंह ने जानकारी दी। SI PURAN SINGH

मोगा को दहलाने की कोशिश नाकाम, 4 युवक 3 पेट्रोल बम्ब सहित काबू : डीएसपी सिद्धू 

मोगा/ बाघापुराना 13 नवंबर, (मुनीश जिन्दल/ रिक्की आनंद) दिल्ली के बाद अब दहशत गर्दों द्वारा विदेशियों के इशारे पर पंजाब को दहलाने की एक कोशिश को जिला मोगा पुलिस ने नाकाम किया है। जिला पुलिस ने एक जिम्मेवार नागरिक की सूचना को गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पेट्रोल बम्ब बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए युवकों के 2 मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिए हैं।  क्या थी इन लोगों की मंशा ? कहां के रहने वाले हैं ये युवक ? किस जगह को इन्होंने बनाना था निशान ? क्या है इनका आपराधिक पिछोकड़ ? इस संबंधी डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह सिद्धू ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना बाघापुराना के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह व उनकी टीम भी मौजूद थी। DSP DALBIR SINGH SIDHU

मोगा के इस गांव में चली गोली, आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच की मौत, जानें पूरा मामला

मोगा 13 नवंबर, (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव भौडीवाल में बीती रात गोली चली है। व इस गोली के लगने से आम आदमी पार्टी के 28 वर्षीय मौजूदा सरपंच जसवंत सिंह की मौत हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी व 3 बच्चों को छोड़ गया है। क्या है पूरा मामला ? इस संबंधी सरकारी अस्पताल की डॉक्टर रजनी सहित एएसआई जरनैल सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। DR. RAJNI ASI JARNAIL SINGH

SSP अजय गांधी अपनी टीम व 125 जवानों सहित पहुंचे रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड, पब्लिक को दिया जरूरी संदेश

मोगा 11 नवंबर, (मुनीश जिन्दल) आईए पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें।  दिन मंगलवार। समय दोपहर 3:30 बजे। स्थान रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड। एकाएक आईपीएस, एसएसपी अजय गांधी पहले मोगा के रेलवे स्टेशन व उसके बाद बस स्टैंड पहुंचते हैं। जहां पहले से ही एसपी हेड क्वार्टर संदीप सिंह मंड व डीएसपी हेडक्वार्टर जोरा सिंह पुलिस के 125 जवानों के साथ मौजूद होते थे। क्या कारण था एसएसपी अजय गांधी व अन्य पुलिस अधिकारियों का इतनी बड़ी फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पहुंचने का ? इस संबंधी एसएसपी अजय गांधी मीडिया के रूबरू हुए। IPS AJAY GANDHI (SSP)
error: Content is protected !!