logo

Education

ਮੋਗਾ ਦੀ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ, ਅੱਠਵੀਂ ਵਿੱਚ, ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਦੂਜੇ ਨੰਬਰ ਤੇ ! DC ਨੇ ਵੀਡਿਓ ਕਾਲ ਰਾਹੀਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ !!

ਮੋਗਾ, 6 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਡੇਮਰੂ ਕਲਾਂ ਦੀ ਧੀ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਐਲਾਨੇ ਅੱਠਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਵਿਚੋਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਦੂਸਰਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਨੇ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਤੇ ਉਸਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਉਸਦੀ ਇਸ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਅੱਜ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਵੀਡਿਓ ਕਾਲ ਰਾਹੀਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਉਸਦਾ ਮਨੋਬਲ ਵਧਾਉਂਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ, ਉਸ ਨਾਲ ਹਮੇਸ਼ਾ ਖੜੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਪੱਧਰ ਨੂੰ ਉੱਚਾ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਹਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਰਥਿਕ ਪੱਖ ਤੋਂ ਇਸਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਉਹ ਖੁਦ ਵੀ ਉਸਦੇ ਕਰੀਅਰ ਲਈ ਰਾਹ ਦਸੇਰਾ ਬਣ ਕੇ ਸਾਥ ਦੇਣਗੇ। ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਉਚੇਰੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਹਾਸਿਲ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਕਾਬਿਲ ਡਾਕਟਰ ਬਨਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਆਰਥਿਕ ਹਾਲਾਤ ਠੀਕ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਸਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਹਾਰੇ ਦੀ ਲੋੜ੍ਹ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਿਹਨਤ ਇਸੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਦਾ ਬੋਝ ਆਪਣੇ ਮਨ ਉੱਪਰ ਨਾ ਪੈਣ ਦੇਵੇ ਕਿਉਕਿ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਉਸ ਨਾਲ ਹਮੇਸ਼ਾ ਖੜੇ ਰਹਿਣਗੇ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀਆਂ ਇਹਨਾਂ ਗੱਲਾਂ ਨੇ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਅੱਖਾਂ ਵਿੱਚ ਹੰਝੂ ਲਿਆ ਦਿੱਤੇ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਦੀ ਹੌਂਸਲਾ ਅਫਜ਼ਾਈ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਵਧੀਆ ਸਿੱਖਿਆ ਮੁੱਹਈਆ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਧੀਆਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਉੱਪਰ ਬੋਝ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀਆਂ, ਸਗੋਂ ਜੇਕਰ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਖੁੱਲ ਕੇ ਮੌਕੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਉਹ ਔਖੀ ਤੋਂ ਔਖੀ ਮੰਜਿਲ ਵੀ ਅਸਾਨੀ ਨਾਲ ਸਰ ਕਰ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਕੌਰ ਨੇ ਅੱਠਵੀਂ ਕਲਾਸ ਵਿੱਚੋਂ ਸਤ ਫੀਸਦੀ ਭਾਵ 600 ਵਿਚੋਂ 600 ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਹਨ, ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪੁਨੀਤ ਵਰਮਾ ਨਾਲੋਂ ਇੱਕ ਸਾਲ ਵੱਡੀ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਦੂਸਰਾ ਸਥਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

किताबों व यूनिफॉर्म के चयन में, नहीं चलेगी निजी स्कूलों की धांधली : शिक्षा मंत्री बैंस !!

मोगा 4 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) पंजाब के अनेक निजी स्कूलों द्वारा चल रही अभिभावकों की लूट के मद्देनजर, राज्य सरकार एक बार फिर से एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिसके चलते राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्पष्ट किया है कि पंजाब के अनेक निजी स्कूलों द्वारा किताबों के चयन व यूनिफॉर्म (वर्दियों) को लेकर की जा रही मनमर्जी के खिलाफ, एक्शन होगा। जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से पंजाब के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर को एक पत्र जारी कर इस संबंधी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य के अनेक जिलों से किताबों व यूनिफॉर्म संबंधी शिकायतें लगातार उनके पास पहुंच रही हैं। जिसके चलते, इस संबंधी कार्रवाई के लिए, राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नर को पावर दी गई है। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमीश्नर को पावर देने के पीछे, मकसद यही है, कि लोगों की शिकायतों का पहल के आधार पर, समय रहते हल हो सके। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि उन्हें पता चला है कि कुछ स्कूलों ने पिछले साल की किताबें, इस साल फिर से बदल दी हैं। जबकि सरकार ने 2023 में तय किया था कि केवल एनसीईआरटी की किताबें ही विद्यार्थियों को पढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अनेक जिलों से यूनिफार्म को लेकर भी शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अभिभावकों की लूट नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने वाले स्कूलों पर फौरन एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने बताया कि, फिलहाल पटियाला के स्कूलों का ऑडिट चल रहा है।  दोसतों हम आपको बताना चाहते हैं कि इस संबंधी, हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम जल्द ही जिला मोगा के उन निजी स्कूलों का खुलासा करेंगे, जिन्होंने कि पिछले समय में इस प्रकार की धांधलियां की हैं।  बेशक राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दिया गया यह बयान प्रशंसनी है। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि शिक्षा मंत्री का यह बयान, सिर्फ बयान तक ही सीमित रहता है या इस मामले में दोषी निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।  ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ISF कालेज आफ फार्मेसी में, रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड के तहत, रिसर्च प्रेजेंटेशन का आयोजन !!

मोगा, 2 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था ISF कालेज ऑफ़ फार्मेसी में रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड के तहत एम.फार्म फाइनल वर्ष के छात्रों का मिड टर्म रिसर्च प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। यह पूरे सप्ताह चलेगा। इसके तहत छात्रों के द्वारा किए गए रिसर्च के आकलन के साथ साथ रिसर्च बोर्ड मेंबरों के द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन किया जाता है। रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड के कोऑर्डिनेटर डा. शमशेर सिंह ने बताया कि इसमें 90 छात्र एम.फार्म के आठ ब्रांचों के प्रेजेंटेशन करेंगे, जिसके लिए एक एक्सपर्ट टीम बनाई गई है। जो कि छात्रों के द्वारा रिसर्च कार्य का मूल्यांकन कर सुझाव के साथ साथ अंक प्रदान करेगी। प्रत्येक छात्र के लिए 30 मिनट के प्रेजेंटेशन का प्रावधान है। कमेटी के चेयरमैन डा. जी.डी. गुप्ता ने छात्रों को एथिक्स के साथ साथ एक्चुअल रिसर्च डाटा को प्रेजेंट करने की सलाह देते हुए साइंटिफिक तरह से सभी डाटा को प्रस्तुत करना चाहिए। एक्सपर्ट डा. आर.के. नारंग प्रिंसिपल ISF सी.पी.आर. ने छात्रों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए रिसर्च को कामर्सलाइज एवं इनोवेशन की तरफ ले जाने की सलाह दी। इस मौके पर छात्रों के साथ अन्य हेड ऑफ़ दी डिपार्टमेंट डा. मनीष कुमार, डा. बालक दास, डा. संत कुमार वर्मा, डा. शिवानी, डा. सौरभ कोसे, डा. अमनदीप सिंह, डा. शुभम, डा.कालीचरण शर्मा, डा. विवेक असाठी, डा.जी.एस शर्मा, डा. खड्ग राज के साथ अन्य शिक्षकों ने भागीदारी की। सभी का धन्यवाद डा. शमशेर सिंह ने किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

TLF स्कूल ने KG विंग, 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव उपकरण व गतिविधियों से करवाया अवगत !!

मोगा, 2 अप्रैल (अशोक मौर्या) शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल द्वारा के.जी विंग से लेकर 9वीं और 11वीं कक्षा तक के नए प्रवेशित छात्रों को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा निर्देशों पर स्कूल का भ्रमण करवाया गया, ताकि उन्हें परिसर से परिचित होने में मदद मिल सके। अपने शिक्षकों और सहपाठियों की सहायता से छात्रों ने स्कूल के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का पता लगाया, जिससे उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की बेहतर समझ प्राप्त हुई। प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने कहा कि स्कूल द्वारा इस दौरे में पुस्तकालय का दौरा भी शामिल था, जहां छात्रों ने अपनी शैक्षणिक और अवकाश दौरान, पढ़ने के लिए उपलब्ध पुस्तकों और संसाधनों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में जाना। फिर उन्होंने डिजिटल सीखने का समर्थन करने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस कंप्यूटर लैब का पता लगाया। छात्रों ने गणित प्रयोगशाला का भी दौरा किया, जहां इंटरैक्टिव उपकरण और गतिविधियाँ गणितीय अवधारणाओं को समझना आसान बनाती हैं। साइंस ब्लॉक में उन्हें जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं से परिचित कराया गया, जहां उन्होंने विभिन्न मॉडल, नमूने और वैज्ञानिक उपकरण देखे जो आने वाले वर्षों में उनके व्यावहारिक सीखने में सहायता करेंगे। दौरे में चिकित्सा कक्ष में रुकना भी शामिल था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्रों को किसी भी आपात स्थिति के मामले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पता हो। इसके अतिरिक्त, छात्रों को स्कूल के कार्यालयों में ले जाया गया, जहाँ उन्हें प्रशासनिक कर्मचारियों से मुलाकात की और आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में सीखा। TLF स्कूल के भ्रमण के दौरान, विद्यार्थी, अध्यापकों से जानकारी हासिल करते हुए। इस दौरे का एक मुख्य आकर्षण प्रिंसिपल  रंजीत भाटिया के कार्यालय में उनका दौरा था, जिन्होंने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया और उन्हें जिज्ञासा और उत्साह के साथ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पूरे दौरे के दौरान शिक्षकों और कक्षा के साथियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया, सवालों के जवाब दिए और सुनिश्चित किया कि नए छात्र अपने नए सीखने के माहौल में सहज महसूस करें। यह दौरा एक मूल्यवान अनुभव था, जिसने छात्रों को स्कूल से अधिक जुड़ाव महसूस करने में मदद की और उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा की एक सहज और आत्मविश्वासपूर्ण शुरूआत के लिए तैयार किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

डी.एन मॉडल स्कूल ! बदली सदियों की प्रथा ! अब नहीं होगा ये …….. सिस्टम !!

मोगा 1 मार्च (मुनीश जिन्दल) स्कूल की नई मैनेजमेंट व प्रिंसिपल सोनिया ने संयुक्त रूप से एक अहम फैसला लेते हुए स्कूल में सदियों से चला आ रहा विभिन्न कक्षाओं के लिए सैक्शन A, B, C, D ………….. सिस्टम को समाप्त कर दिया है। अब विभिन्न कक्षाओं के विभिन्न सैक्शन के नाम, पांच तत्वों, जिनसे कि मनुष्य शरीर बना है, आकाश, पृथ्वी, अग्नि, जल व वायु के नाम पर आधारित होंगे। प्रिंसिपल सोनिया ने कहा कि उनका स्कूल आर्य समाज का एक अभिन्न अंग है। व आर्य समाज पांच तत्वों के आधार में विश्वास रखता है। आर्य समाज ने ये बात सिद्ध की है कि मानव शरीर, पांच तत्वों से बना है। आर्य समाज का मानना है कि जीवन इन्हीं पांच तत्वों से बना है व मानव शरीर भी उसी में समिल्लित है। भगवान् ने कोई भी निर्माण, इन्हीं पांच तत्वों से किया है। उन्होंने कहा कि वैसे भी, आर्य समाज भी हिंदू धर्म में से ही निकला है व हिंदू धर्म के मुताबिक भी, हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जीवन में इन पांच तत्वों का होना अति जरूरी है। इन पर ही सारी सृष्टि निर्भर करती है। मैडम सोनिया ने कहा कि ये फैंसला लेने के पीछे उनका ये मकसद भी है कि बच्चों के मन भी इस बात को लेकर जिज्ञासा आए, कि आखिरकार ये पांच तत्व क्या हैं ? जिसके चलते, इस प्रकार वे पढ़ाई के साथ साथ अपने धर्म से जुड़ते हुए, मनुष्य शरीर संबंधी भी ज्ञान अर्जित कर पाएंगे।  इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य नरिंदर सूद, रविन्दर गोयल (CA), अशोक बांसल, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र गोयल, अनिल गोयल, आयुष अरोड़ा व गौरव गर्ग के इलावा विज्ञान विभाग की मुखी रेनू चानना भी मौजूद थी।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

TLF स्कूल ! नए शैक्षणिक सत्र का पहला दिन, रहा उत्साह व सकारात्मकता पूर्ण : रंजीत भाटिया !!

मोगा, 1 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (TLF) में मंगलवार को नए शैक्षणिक सत्र 2025 26 की शुरूआत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करके की। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने कहा कि TLF स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2025 26 का पहला दिन उत्साह और सकारात्मकता के साथ शुरू हुआ। एक रोमांचक वर्ष की शुरूआत को चिह्नित करने के लिए, शिक्षकों ने एक विशेष सभा का आयोजन किया, जिसमें वर्ष के लिए थीम कृतज्ञता का परिचय दिया गया। पूरे स्कूल को रंग बिरंगे गुब्बारों और जीवंत कटआउट से खूबसूरती से सजाया गया था। जिससे युवा शिक्षार्थियों के लिए एक गर्मजोशी भरा और स्वागत करने वाला माहौल बना। जब बच्चे पहुंचे तो उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्रत्येक बच्चे के माथे पर तिलक किया गया और आगे की नई शैक्षणिक यात्रा के लिए सौभाग्य और मिठास का प्रतीक मिसरी से उनका मुहं मीठा कराया गया। इस दौरान नर्सरी के बच्चों ने शानदार समय बिताया। क्योंकि उन्होंने जीवंत संगीत और कविताओं पर नृत्य किया, जिससे हवा, हंसी और ऊर्जा से भर गई। उनकी हंसमुख हरकतें और मासूम हंसी ने दिन के उत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया। बच्चों ने रेत के गड्ढे का विशेष रूप से आनंद लिया।  प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने व्यक्तिगत रूप से व्यवस्था की देखरेख की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किंडरगार्टन के बच्चे, अपने पहले दिन सहज और विशेष महसूस करें। उनकी गर्मजोशी और उत्साहवर्धक उपस्थिति ने इस अवसर को छात्रों और कर्मचारियों दोनों के लिए और भी यादगार बना दिया। स्कूल का पहला दिन एक सुखद और दिल को छू लेने वाला अनुभव था। जिसने आने वाले वर्ष के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया। प्रिंसिपल भाटिया ने कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को संबोधित किया और सभी का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने TLF में उनके अटूट विश्वास के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और शैक्षणिक ईमानदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल के नियमों और गाइडलाइन को समझाने का अवसर भी लिया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र शिक्षा में ईमानदारी बनाए रखने की अपेक्षाओं को समझें। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल शरद अग्रवाल ने आवश्यक स्कूल नियमों और विनियमों के बारे में विस्तार से बताकर छात्रों का मार्गदर्शन किया। उनके संबोधन ने उस रूपरेखा के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान की जो छात्रों को अपने दैनिक कार्यप्रवाह को कुशलतापूर्वक और जिम्मेदारी से नेविगेट करने में मदद करेगी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने विद्यार्थियों का नए सत्र 2025-26 की शुरूआत पर स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

TLF स्कूल, दो दिवसीय कार्यशाला ! शिक्षण पद्द्ति व शिक्षकों में सकारात्मक मानसिकता बढ़ाने पर जोर !!

मोगा, 30 मार्च (मुनीश जिन्दल) शहर की शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) में मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा निर्देशों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  स्कूल प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने कहा कि स्कूल द्वारा लगातार दो दिनों तक समृद्ध और संवादात्मक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षण पद्धतियों को बढ़ाना और शिक्षकों के बीच सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देना था। पहले दिन माहिर गुरजीत द्वारा संचालित एक ज्ञानवर्धक सत्र था, जिसमें टीम वर्क के माध्यम से शिक्षण और पाठ योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया था। प्रिंसिपल भाटिया ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सहयोगात्मक पाठ योजना तकनीकों से लैस करना था, ताकि छात्रों के लिए अधिक संरचित और आकर्षक शिक्षण अनुभव तैयार किए जा सके। गुरजीत ने युवा दिमागों को आकार देने में प्रभावी शिक्षण के महत्व पर जोर दिया और टीम आधारित पाठ योजना गतिविधियों की शुरूआत की। जिससे शिक्षकों को सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने छात्र केंद्रित शिक्षण को प्रोत्साहित किया, जिसमें संवादात्मक और पूछताछ आधारित शिक्षण को शामिल किया गया। पाठ के उद्देश्यों को संरचित किया गया, पाठ घटकों को विभाजित किया गया और चचार्ओं और समूह कार्य के माध्यम से छात्रों की सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने टीम आधारित पाठ योजना निर्माण में भाग लिया, केस स्टडी का विश्लेषण किया और पाठ वितरण को बेहतर बनाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार किया। ये सत्र अत्यधिक संवादात्मक था, जिससे सार्थक चचार्ए और व्यावहारिक अंतर्दृष्टि मिली।  इसका समापन एक रोचक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें शिक्षकों ने टीमवर्क आधारित पाठ योजना को लागू करने में अपने अनुभव और चुनौतियों को साझा किया। दूसरे दिन की कार्यशाला कक्षा में विषय वस्तु मानसिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विषय पर गतिशील और विचारोत्तेजक थी और इसका संचालन गौरव बाली ने किया। इस सत्र में किंडरगार्टन, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों सहित सभी स्तरों के शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। माहिर बाली ने सकारात्मक मानसिकता के गहन प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि जीवन में प्रत्येक परिणाम व्यक्ति के दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष परिणाम है। उनके आकर्षक और संवादात्मक दृष्टिकोण ने पूरे सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बांधे रखा। उन्हें रचनात्मक शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के लिए बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक रणनीतियां प्रदान की।  वरिष्ठ अधिकारी सौरभ शर्मा के समन्वय और अटूट समर्थन ने इस सत्र को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यशाला में संवादात्मक गतिविधियां शामिल थीं, जिसमें प्रतिष्ठित चाय गिलास अभ्यास शामिल था। जिसने कक्षा की गतिशीलता और नवीन शिक्षण पद्धतियों पर एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों द्वारा स्वयं संचालित एक रोल प्ले गतिविधि ने छात्रों की सहभागिता बढ़ाने में इंटरैक्टिव शिक्षण के महत्व को रेखांकित किया। यह सत्र सभी के लिए एक समृद्ध अनुभव साबित हुआ, जिसने शिक्षा में सकारात्मकता, रचनात्मकता और सक्रिय भागीदारी की शक्ति को मजबूत किया। इसने शिक्षकों को कक्षाओं को अधिक समावेशी, आकर्षक और छात्र अनुकूल बनाने के लिए नई रणनीतियों का पता लगाने और अपनाने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

MDAS सीनियर सेकेंडरी स्कूल ! प्रवीण शर्मा ने संभाली मैनेजर की कमान ! परिणाम घोषित !!

मोगा 29 मार्च, (मुनीश जिन्दल) मथुरा दास एंगलो संस्कृत (MDAS), सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगा की कमान नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर परवीन शर्मा (पिन्नाह) ने बतौर मैनेजर संभाल ली। जिसके बाद शनिवार को स्कूल का वार्षिक नतीजा घोषित किया गया। जिसकी कि रस्मी शुरुयात, स्कूल के मैनेजर परवीन शर्मा सहित अन्य मैनेजमेंट सदस्यों ने फीता काटकर करवाई। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल दविंदर गोयल ने बताया कि स्कूल का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि पहली कक्षा में केशु, दूसरी कक्षा में सागर गौतम, तीसरी कक्षा में प्रिंस व उज्जवल, चौथी कक्षा में हर्षित व अविनाश, पांचवी कक्षा में आंचल कुमारी व प्रवीण कुमार, छठी कक्षा में अमित कुमार, सातवीं कक्षा में नवदीप कुमार, नौवीं कक्षा में जालम जबकि 11वीं कक्षा में अनमोल व प्रिंस पहले स्थान पर रहे हैं। स्कूल मैनेजमेंट व प्रिंसिपल, उत्तीर्ण आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट के प्रधान सुदर्शन शर्मा व सचिव एसएम शर्मा ने फोन पर स्कूल का परिणाम 100% रहने पर बच्चों के साथ साथ स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के मैनेजर प्रवीण शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान विश्वास दिलाया कि स्कूल के अधूरे कामों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। परवीन शर्मा ने कहा कि जल्द ही स्कूल मैनेजमेंट, स्कूल स्टाफ के साथ बैठक कर, लंबित कामों की एक सूची तैयार करेगी। जिसके बाद आवश्यकता के अनुसार विभिन्न कामों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य नरिन्दर सूद, रविंद्र गोयल (CA), अशोक बांसल, अनिल गोयल, राकेश कुमार मिड्डा, आयुष अरोड़ा, गौरव गर्ग व जितेन्द्र गोयल हाजिर थे। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट की ओर से विभिन्न कक्षाओं में उत्तीर्ण आने वाले विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें उचित रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। मैनेजमेंट सदस्यों ने इन शानदार नतीजों के लिए विद्यार्थियों सहित स्कूल के अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल अध्यापकों की कड़ी मेहनत के बिना, ये नतीजे सम्भव नहीं थे। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट सहित स्कूल प्रिंसिपल दविन्दर गोयल ने विश्वास दिलाया कि स्कूल के परिणाम को और बेहतर करने के लिए, कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

डी.एन मॉडल स्कूल ! अनेक ‘शाइनिंग स्टार’ सम्मानित ! सालाना कैलेंडर भी जारी !!

मोगा 28 मार्च (मुनीश जिन्दल) शुक्रवार को डी.एन मॉडल स्कूल की 9वीं व 11वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें स्कूल मैनेजमेंट द्वारा अनेक ‘शाइनिंग स्टार्स’ को सम्मानित किया गया। इस बात की जानकारी मैनेजमेंट सदस्य नरिन्दर सूद व रविंदर गोयल (CA) ने मीडिया कर्मियों से साझा की। इस मौके पर उन्होंने, बच्चों को अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए और कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया। उन्होंने विशवास दिलाया कि मैनेजमेंट की ओर से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने व उन्हें उत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर स्कूल के बेहतरीन नतीजों के लिए, जहां मैनेजमेंट के प्रधान सुदर्शन शर्मा व सचिव एसएम शर्मा ने स्कूल प्रिंसिपल मैडम सोनिया के माध्यम से फोन पर विद्यार्थियों सहित स्कूल अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों सहित अध्यापकों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है, कि आज बच्चे इतना बेहतर नतीजा ला पाए हैं। ‘शाइनिंग स्टार्स’ को सम्मानित करती स्कूल मैनेजमेंट, प्रिंसिपल सोनिया व अन्य।  इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य नरिंदर सूद व रविन्दर गोयल (CA) के अतिरिक्त अशोक बंसल, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र गोयल, अनिल गोयल, आयुष अरोड़ा व गौरव गर्ग भी मौजूद थे। जिन्होंने अनेक शाइनिंग स्टार्स को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने अभिभावकों को सुनिश्चित किया कि आगामी वर्ष में भी स्कूल का समूचा स्टाफ, इसी प्रकार, पूरी कर्तव्यनिष्ठा से, अपना शत प्रतिशत छात्रों के भविष्य के लिए समर्पित करेगा। सालाना कैलेंडर का विमोचन करती मैनेजमेंट व प्रिंसिपल सोनिया। सालाना कैलेंडर का विमोचन : इसी अवसर पर स्कूल मैनेजमैंट व स्कूल प्रिंसिपल मैडम सोनिया द्वारा स्कूल के वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। प्रिंसिपल सोनिया ने बताया कि इस कैलेंडर को अभिभावक मैत्रीपूर्ण दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। सारे साल में स्कूल में क्या क्या होगा, इस कैलेंडर में, इस संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कैलेंडर में महीनेवार गतिविधियां अंकित हैं। जिनमें विभिन्न त्योहारों सहित विशेष ऐतिहासिक दिन तो अंकित हैं ही, इसके साथ ही साल भर होने वाली परीक्षा के दिन, PTM सहित अन्य गतिविधियों का योजनाकार भी अंकित है। ताकि अभिभावक व छात्र, स्कूल द्वारा, पूरे साल में की जाने वाली गतिविधियों को पहले से ही जानकर, उस हिसाब से अपने सारे कार्यक्रम बना सकें। प्रिंसिपल सोनिया ने कहा कि इस कैलेंडर को अभिभावकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। व ऐसी दूरदर्शी सोच के लिए वे समूचे स्कूल स्टाफ का, जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद इस कैलेंडर को तैयार किया है, धन्यवाद करते नहीं थक रहे हैं। इधर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान सुदर्शन शर्मा व सचिव SM शर्मा ने इस सालाना कैलेंडर को जारी करने के लिए प्रिंसिपल सोनिया सहित स्कूल स्टाफ को इसके लिए बधाई दी है। जबकि इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य नरिंदर सूद, रविन्दर गोयल (CA), अशोक बंसल, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र गोयल, अनिल गोयल, आयुष अरोड़ा व गौरव गर्ग मौजूद थे।नया सैशन : एक अप्रैल से : स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने बताया कि वे लोग स्कूल का आगामी सैशन, 1 अप्रैल से शुरू करने जा रहा हैं, लेकिन कक्षा PG, 10वीं व 11वीं की कक्षाएं 3 अप्रैल से शुरू होंगी। व स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ! ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਲਈ ਆਮ ਲੋਕ, ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ: ADGP ਵਰਮਾ !!

ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ/ ਮੋਗਾ, 27 ਮਾਰਚ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ/ ਰਿੱਕੀ ਆਨੰਦ) ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਮੁਕੰਮਲ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਆਰੰਭ ਕੀਤੀ ਗਈ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਵਧੀਕ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਪੁਲਿਸ  ਸ਼ਿਵੇ ਕੁਮਾਰ ਵਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਲੜਾਈ ਵਿੱਚ ਸਮੂਹ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਦੇ ਸਰਗਰਮ ਸਹਿਯੋਗ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਥਾਨਕ ਮੈਰਿਜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਰੱਖੇ ਇਕ ਭਰਵੇਂ ਇਕੱਠ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮਹਿਜ਼ ਇੱਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚੋ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਲਈ ਇਕ ਅੰਦੋਲਨ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਹਰ ਵਰਗ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕਰਨ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਇਸ ਸਮਾਜਿਕ ਬੁਰਾਈ ਦਾ ਰਲ ਮਿਲ ਕੇ ਖਾਤਮਾ ਕਰਨਾ ਮਿਥਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਨਿੱਜੀ ਸਵਾਰਥਾਂ ਲਈ ਭੋਲੇ ਭਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਧੱਕਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੂੰ ਸਲਾਖਾਂ ਪਿੱਛੇ ਪਹੁੰਚਾ ਕੇ ਕਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੇ ਹੋਏ ਮਿਸਾਲੀ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਉਹਨਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗਤੀਵਿਧੀ ਬਾਰੇ ਤੁਸੀਂ ਇਤਲਾਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਦਿਓ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਜ਼ਰੂਰ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ADGP ਵਰਮਾ, DIG ਅਸ਼ਵਨੀ ਸਣੇ ਹੋਰ, ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਮੌਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਪਿੰਡ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਜਨਤਕ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇ ਨਾਲ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਲੋਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨਾਮ ਅਤੇ ਪਤਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੁਪਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਾਂ ਕਰਮਚਾਰੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਦਾ ਪਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿਰੁੱਧ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰਾ ਮਾਣ ਸਨਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਲੋੜ ਹੈ ਕਿ ਯੂਥ ਦੀ ਊਰਜਾ ਨੂੰ ਸਹੀ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤੇ ਵਰਤਿਆ ਜਾਵੇ, ਜਿਸਦੇ ਬਿਹਤਰ ਨਤੀਜੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ DIG ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਰੇਂਜ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਸੰਜੇ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਵੀ ਨਾਗਰਿਕ ਗੁੰਮਰਾਹ ਹੋ ਕੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਰੋਗ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਸੰਭਵ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਕੇਂਦਰ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਦੇ ਜਲਦ ਹੀ ਸਾਰਥਕ ਨਤੀਜੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ, ਪਰਿਵਾਰਾਂ, ਦੋਸਤਾਂ, ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਮਿਥ ਕੇ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਇਸ ਕੋਹੜ ਦਾ ਸਫਾਇਆ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਹਾਜ਼ਰ ਪੰਚਾਇਤਾਂ, ਪਿੰਡ ਸੁਰੱਖਿਆ ਕਮੇਟੀਆਂ, ਨੌਜ਼ਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਇਕਜੁੱਟਤਾ ਨਾਲ ਸਰਗਰਮ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਇਆ। ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਮਨੋਰੋਗ ਮਾਹਿਰ ਡਾਕਟਰ ਚਰਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲੈਕਚਰ ਵੀ ਦਿੱਤਾ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੇ SDM ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ, SPH ਗੁਰਸ਼ਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ, SPD ਬਾਲ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸਿੰਗਲਾ, SHO ਜਸਬਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਣੇ ਹੋਰ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਖ਼ਸ਼ੀਅਤਾਂ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!