logo

Education

डी.एन मॉडल स्कूल में बाल दिवस की रही धूम ! नन्हे मुन्नों ने दिखाए अपनी कला के जोहर !

इस चित्र में भी पीजी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थी फैंसी ड्रेस मुकाबलों में अपने जलवे बिखेरते हुए। (छाया:अशोक मौर्य) मोगा 14 नवम्बर, (मुनीश जिन्दल) देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी डी.एन मॉडल स्कूल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के नन्हे मुन्नों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी कला के जोहर दिखाए। इस बाल दिवस सैलिब्रेशन के इन्चार्ज मैडम तरुणदीप सोढ़ी व सीमा गोयल थे। जिनकी निगरानी में जहाँ पीजी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थीयों के मध्य फैंसी ड्रेस मुकाबले करवाए गए, वहीं तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थीयों ने विभिन्न खेलों में अपना प्रदर्शन किया। इसके इलावा छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थीयों ने संयुक्त रूप से डांस कर बाल दिवस की ख़ुशी मनाई।  विद्यार्थीयों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैनेजमेंट अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्विनी मट्टू, प्रिंसिपल सोनिया कलसी, तरुणदीप सोढ़ी, सीमा गोयल व सहित स्कूल के अन्य स्टाफ ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। तुषार गोयल ने विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए हमेशा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।  मैडम तरुणदीप सोढ़ी व सीमा गोयल ने बताया कि बाल दिवस कार्यकर्म की शुरुयात मार्च पास्ट परेड से शुरू हुई। जिसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। उसके बाद पीजी से दूसरी कक्षा तक के नन्हे मुन्नों ने फैंसी ड्रेस मुकाबलों के माध्यम से अपनी कला के जलवे बिखेरे। नन्हे बच्चों ने अलग-अलग परिधानों में सजधज कर उपस्थिति को आश्चर्यचकित कर दिया।  स्कूल की विभिन कक्षाओं के विद्यार्थी स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया कलसी व अन्य स्टाफ के साथ। (छाया : अशोक मौर्य) कक्षा तीन से लेकर कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थीयों के मध्य विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए गए। जिसमें विद्यार्थीयों ने 50 मीटर रेस व एक पैर पर हुई रेस में ख़ासा उत्साह दिखाया। इसी प्रकार कक्षा छठी से बारहवीं तक के बच्चों ने अपनी अपनी कक्षाओं में विभिन प्रतिस्पर्धाओं सहित संयुक्त रूप से डांस कर बाल दिवस का आनंद माना।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

गीता भवन के विद्यार्थीयों ने एग्जीबिशन में दिखाया खासा उत्साह !!

मोगा 14 नवम्बर, (मुनीश जिन्दल) बच्चों में प्रतिस्पर्धा लाने व उन्हें विभिन्न विषयों पर बारीकी से समझाने के मकसद से गीता भवन पब्लिक स्कूल की ओर से साइंस, गणित, कॉमर्स व आर्ट्स विषयों पर एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया. स्कूल की प्रिंसिपल नीरू कथूरिआ की निगरानी में लगी इस एग्जीबिशन में विद्यार्थीयों ने ख़ासा उत्साह दिखाया। जिसके चलते विद्यार्थीयों ने एग्जीबिशन में 20 से अधिक प्रोजेक्ट तैयार किये। इसके साथ ही अपने सहपाठियों व् अन्य आने वाले लोगों के खाने पीने व् उनके मोरंजन का ध्यान रखते हुए भी अन्य अनेक स्टाल लगाए गए थे। एग्जीबिशन में न्यायधीश की भूमिका दीपाली मैडम व् कुलविंदर कौर मैडम ने निभाई।  गणित विषय (बाएं से) (12वीं कक्षा) तनवीर, हरलीन व शिवम पहले स्थान पर, नौवीं कक्षा के तनमय व धनराज दूसरे स्थान पर जबकि सातवीं कक्षा के करमन व संजना तीसरे स्थान पर रहे। (छाया : अशोक) साइंस डिपार्टमेंट के हैड गगन गर्ग ने बताया कि एग्जीबिशन के न्यायधीशों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार साइंस के जूनियर विंग में सातवीं कक्षा के विद्यार्थीयों के बीच विभिन प्रोजेक्ट्स में जसकरण व शिवराज पहले स्थान पर, लक्ष पवर दूसरे जबकि दिलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार नौवीं से बारहवीं कक्षा के साइंस विषय के सीनियर विंग में 12वीं कक्षा के गौरव, अंशप्रीत, दमनप्रीत, तरुण प्रथम, बारहवीं कक्षा के ही तनवीर, शिवम, हरलीन दुसरे जबकि ग्यारहवीं कक्षा के नितिन व वासु तीसरे स्थान पर रहे। गणित डिपार्टमेंट के हैड तरुण सिंगला ने बताया की इस एग्जीबिशन में 12वीं कक्षा के तनवीर, हरलीन व शिवम पहले स्थान पर, नौवीं कक्षा के तनमय व धनराज दूसरे स्थान पर जबकि सातवीं कक्षा के करमन व संजना तीसरे स्थान पर रहे।  कॉमर्स विषय (बाएं से) प्लस टू की चाहत, सिमरदीप व गौरव कुमार पहले,आकृति, गर्व व गुरतेज दूसरे, हरसिमरन, सुहानी व समीर तीसरे स्थान पर रहे। (छाया : अशोक)  MONIKA CHOUDHRY कॉमर्स की अध्यापिका मोनिका चौधरी ने बताया कि इस एग्जीबिशन में कॉमर्स विषय के विद्यार्थियों को इसमें शामिल करवाने का उनका ये मकसद था कि विद्यार्थियों को इस बात का ज्ञान हासिल हो सके किस प्रकार वे किसी व्यापर में खर्चा निकालने के बाद आय हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही बैंकिंग व GST विषयों पर त्यार मॉडल का भी यही मकसद था की विद्यार्थियों को इस संबंधी बारीकी से जानकारी हासिल हो सके। उन्होंने बताया कि इस एग्जीबिशन में घोषित परिणामों के अनुसार प्लस टू की चाहत, सिमरदीप व गौरव कुमार पहले स्थान पर, आकृति, गर्व व गुरतेज दूसरे स्थान पर जबकि हरसिमरन, सुहानी व समीर तीसरे स्थान पर रहे।   इस मौके पर सहपाठियों व एग्जीबिशन देखने आए लोगों के मनोरंजन व् उनके खान पान का ध्यान रखते हुए +1 कॉमर्स के विद्यार्थियों द्वारा खाने पीने की चीजों के साथ खेलों के भी स्टाल लगाए गए। जिनमें तरनजोत, भव्य, मृधर, हर्ष व अजय के पास्ता, चाट पापड़ी व कोल्ड ड्रिंक का स्टाल पहले स्थान पर, सहज, तनीषा, तुषार, पर्थम और यश का लाहौरी जीरा व गोलगप्पे का स्टाल दुसरे स्थान पर जबकि यशिका, एंजला, निर्वाण, कार्तिक व मानव का भेलपुरी व न्यूडल का स्टाल तीसरे स्थान पर रहा। सीमा मैडम की देखरेख में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने आर्ट व क्राफ्ट के बेहतरीन नमूने पेश किये। जिसकी कि आने जाने वाले लोगों ने खूब सराहना की। इस एग्जीबिशन को सफल बनाने में मैडम इंदु दीवान, अध्यापक  हरी कृष्ण व तरुण सिंगला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

डी.एन. मॉडल स्कूल के सौरभ गर्ग ने पंजाब भर में किया नाम रोशन

मोगा 12 नवम्बर (मुनीश जिन्दल)   ‘फैप’ (फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) की ओर से कराए गए मैगा ओलम्पियाड कॉम्बैट में डीएन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सातवीं कक्षा के विद्यार्थी सौरभ गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य भर में अपना, अपने स्कूल का, अध्यापकों का व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।  14 अक्टूबर 2024 को अंग्रेजी ,साइंस, गणित और सामान्य ज्ञान विषयों पर हुए इस ओलंपियाड में डी.एन. मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने ख़ासा उत्साह दिखाया था। व स्कूल के कुल 249 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया था। जिसके चलते फेडरेशन की और से डी.एन. मॉडल स्कूल को इस मैगा ओलम्पियाड कॉम्बैट में सबसे ज्यादा प्रतिभागी भेजने का पुरस्कार भी दिया गया है। सबसे अधिक गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि सातवीं कक्षा के सौरव गर्ग की रही, जिसने राजकीय स्तर पर गणित में अव्वल आकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में टेस्ट के कोऑर्डिनेटर प्रतिभा महिंद्रा का विशेष योगदान रहा। मैडम श्रुति सिंगला ने भी छात्रों का विषयानुसार मार्गदर्शन किया। स्कूल के इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए जहाँ मैनेजमेंट अध्यक्ष तुषार गोयल और सचिव अश्विनी शर्मा ने बच्चों को बधाई दी, वहीं प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने विद्यार्थियों को इसी तरह भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।  SAURABH GARG मीडिया के रूबरू राज्य भर में प्रथम आने वाले सौरभ गर्ग खासे उत्साहित दिखाई दिए। सौरव ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल के अध्यापक व प्रिंसिपल सोनिया कलसी मैडम को दिया। सौरभ ने कहा कि बेशक इस टैस्ट के लिए उसने कड़ी मेहनत की है, लेकिन अगर उसे स्कूल के अध्यापकों का उचित शिक्षण व उसके अभिभावकों का सहयोग न होता, तो शायद यह टैस्ट जीतना उसके लिए मुश्किल होता। टेस्ट के कोऑर्डिनेटर प्रतिभा महिंद्रा ने बताया कि फेडरेशन की ओर से विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाने के लिए 17 नवंबर को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक समागम का आयोजन किया गया है।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा के तीन स्कूलों का होगा कायाकल्प, पंजाब सरकार ने जारी किया नोटीफिकेशन : विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

स्कूलों में आधुनिक बिल्डिंग, शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बहु तकनीक लैब किये जायेंगे तैयार मोगा, 12 नवंबर (मुनीश जिन्दल) : विधानसभा हल्का मोगा के तीन स्कूलों की काया कल्प होगी। जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस कायाकल्प में स्कूलों में आधुनिक बिल्डिंग, शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के उद्देश्य से स्कूल में बहु तकनीक लैब तैयार किये जायेंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए हल्का मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में शिक्षा क्रांति लाने के लिए वचनबद्ध है। जिसके चलते ही जिले के तीन स्कूलों के काया कल्प होना सुनिश्चित किया गया है। जिनमें सरकारी हाई स्कूल चड़िक, सरकारी हाई स्कूल धल्लेके व सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गोधेवाला के लिए विशेष ग्रांट जारी करने के लिए आज नोटीफिकेशन जारी किया गया। जिस तहत स्कूलों की काया कल्प की जाएगी। जिसमें स्कूल की आधुनिक बिल्डिंग व शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए बहुतकनीकी लैब तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राज्य सरकार द्वारा जिले के अनेक स्कूलों की बिल्डिंगों को नए सिरे से तैयार करवाया जा रहा है और स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में विद्यार्थियों को बढ़िया शिक्षा मुहैया करवाना है। उन्होंने स्कूलों के लिए ग्रांट हेतु नोटीफिकेशन जारी करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!