logo

Education

DN मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम, 19 स्कूलों को पछाड़ किया पहला स्थान हासिल

मोगा 10 नवंबर, (मुनीश जिन्दल)  डी.एन मॉडल स्कूल मोगा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी विजय का परचम लहराया है। इस बार डी.एन मॉडल स्कूल के छात्रों ने ये परचम शहर की अग्रिम समाज सेवी संस्था ‘भारत विकास परिषद’ द्वारा आयोजित “भारत को जानो” प्रतियोगिता के 19 स्कूलों के सीनियर व जूनियर विंग के कुल 76 विद्यार्थियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल कर फहराया है। संस्था के पद्दाधिकारी विजेता विद्यार्थीयों के साथ। भारत विकास परिषद के प्रधान सुधीर कोहली ने बताया कि मोगा शाखा की और से स्थानीय डा. हेडगेवार शहीद ओमप्रकाश सर्व हितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल में द्वितीय चरण की “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में शहर के 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसके घोषित परिणामो के मुताबिक़ सीनियर विंग में डी.एन मॉडल स्कूल के विद्यार्थी अनुभव जिन्दल व मनन वत्स ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि सीनियर विंग में ही SD गर्ल्स स्कूल के विद्यार्थी द्वितीय और ब्लूमिन्ग बर्ड्स के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार जूनियर विंग के घोषित परिणामों के मुताबिक़ डी.एन मॉडल स्कूल के विद्यार्थी आर्यन कालड़ा व माधव सिंगला ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि RKS पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी दूसरे और SD गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर संस्था द्वारा चल रही प्रतियोगिता की एक झलक। देश के प्रति अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देने वाले होनहार विद्यार्थियों एवं उनके माता पिता को DN स्कूल मैनेजमेंट के अध्यक्ष तुषार गोयल, रिक्की अरोड़ा, अविनाश गुप्ता, परवीन शर्मा, गौरव गर्ग सहित मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने बधाई दी। प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है और आज ये तुम्हारी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि तुम लोगों ने अन्य स्कूलों के विद्याथियों से अच्छे अंकों के अंतराल से ये पहले स्थान की ये जीत दर्ज की है। तुषार गोयल ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल बच्चों को प्रतियोगिता के लिए ही तैयार करती है बल्कि देश की सामाजिक, ऐतिहासिक जानकारी भी प्रदान होती है। इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों को आगे आने वाली प्रतियोगिता के लिए भी तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।  स्कूल की मीडिया सहयोगी व हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद व प्रतियोगिता की इंचार्ज रेनू रावल ने बताया कि अब उनके स्कूल के ये चारों विजेता विद्यार्थी संस्था की और से 16 नवंबर को मानसा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों को अपना दिन रात एक कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।  इधर संस्था के प्रधान सुधीर कोहली ने बताया कि इस मौके पर संस्था के क्षेत्रीय गतिविधि कन्वीनर डॉक्टर राजेश पुरी, सरंक्षक सुनील जैन, प्रांतीय प्रधान मनोज मोंगा, भारत को जानो के प्रकल्प संयोजक निशि राकेश विज, प्रकल्प संयोजक संस्कार सुमन कांत विज, सचिव महेश गुप्ता, वित्त सचिव मनमोहन कुमार अरोड़ा, प्रकल्प संयोजक संपर्क जयदीप कटारिया, प्रकल्प संयोजक गुरु वंदन छात्र अभिनंदन महेंद्र कुमार जिंदल, राकेश सचदेवा (रिटायर्ड प्रिंसिपल), सह सचिव नरेश धीर आदि मौजूद थे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

DN मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, ‘भाविप’ की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता

मोगा 31 अक्टूबर, (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें :  DN मॉडल स्कूल की विजेता टीम, अपनी प्रस्तुति देती हुई। तारीख़ : 31 अक्टूबर, दिन : शुक्रवार, स्थान : शहीदी पार्क हाल, मोगा। मौका था शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की मोगा शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का। दरअसल युवा वर्ग में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना विकसित करने के मकसद से, भारत विकास परिषद् (भाविप) की और से इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन की निगरानी में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष पलता थे, जबकि अजीत अखबार के वरिष्ठ पत्रकार व जिला इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह व सीनियर एडवोकेट बोधराज मजीठिया संयुक्त रूप से इस समागम के विशेष अतिथि थे। समागम की एक तस्वीर। इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में कुल 7 स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें डी.एन मॉडल स्कूल प्रथम, गीता भवन स्कूल द्वितीय जबकि आर्य गर्ल्स स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। डी.एन मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत से प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल सहित अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की इस जीत में स्कूल की संगीत की अध्यापिका मीनाक्षी घई तथा प्रितपाल सिंह का मार्गदर्शन अहम रहा है। स्कूल की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों सहित स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने विद्यार्थियों को इस शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई देते हुए उन्हें उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आर्य गर्ल्स स्कूल की टीम अपना इनाम हासिल करते हुए। इस प्रतियोगिता में द्वितीय आने वाले गीता भवन स्कूल की प्रिंसिपल मैडम नीरू कथूरिया सहित अन्य अध्यापकों ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय आने वाली उनके स्कूल की टीम के विद्यार्थियों को बधाई दी। इधर इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर आने वाले आर्य गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल अनीता सिंगल ने बताया कि छात्राओं को स्कूल की संगीत की अध्यापिका ज्योति शर्मा ने तैयारी करवाई थी। इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाएं योजना अरोड़ा, कोमल, आभा गोयल व शिल्पी अरोड़ा आदि उपस्थित थे। जिन्होंने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।  संस्था के मुख्य वक्ता व संस्था के उत्तर क्षेत्र 1 के क्षेत्रीय सह सचिव सेवा डॉ राजेश पुरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भविष्य में भी संस्था की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सुधीर कोहली, सचिव महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक मनोज मोंगा, सीनियर सदस्य महेंद्र कुमार जिंदल, नीरू अग्रवाल, पूनम गोयल सहित अन्य अनेक सदस्यों ने अपना अहम योगदान दिया।

वेद प्रचार मंडल की प्रतियोगिता, DN मॉडल की मेहर प्रथम, अन्य अनेक स्थानों पर भी लड़कियों ने मारी बाजी

मोगा, 29 अक्टूबर, (मुनीश जिन्दल) वेद प्रचार मंडल (रजि.) पंजाब द्वारा अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। स्थानीय डी.एन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 27 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसके डी.एन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्यारहवीं की छात्रा मेहर कौर धालीवाल पहले स्थान पर रही जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर भी लड़कियों ने ही बाजी मारी। आर्य समाज मोगा के प्रधान नरेंद्र सूद के सानिध्य एवं मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.डी कॉलेज फॉर वूमेन की प्रिंसिपल डॉक्टर नीना अनेजा ने की जबकि एडीसी मैडम चारुमिता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह का उद्घाटन सूद चैरिटी फाउंडेशन पंजाब की एम.डी मालविका सूद सच्चर, संत दरबार सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर वूमेन लोपो की प्रिंसिपल डॉक्टर तृप्ता परमार व RKS स्कूल की प्रिंसिपल रजनी अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का आरम्भ भीम नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल डॉ मंजीत कौर व जीवन बीमा निगम कोटकपूरा की पूर्व विकास अधिकारी ललित बजाज ने ड्रॉ निकाल कर और प्रतिभागियों को बैच प्रदान कर कराया। विजेता विद्यार्थियों के साथ प्रबंधक व अन्य गणमान्य। स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने अपने स्वागत भाषण में आए सभी गणमान्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आज की युवा पीढ़ी को संस्कारित करती हैं, जो कि आज के इस आधुनिक युग की एक बड़ी जरूरत है, क्योंकि अधिकांश विद्यार्थी इस आधुनिकता को अपनाने के चक्कर में अपनी संस्कृति को भूल गए हैं। इस प्रतियोगिता में 27 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने वैदिक संस्कृति के अतिरिक्त वर्तमान में विभिन्न समस्याओं से संबंधित विषयों पर अपने वक्तव्य दिए। समारोह की मुख्य अतिथि ADC मैडम चारुमिता ने कहा कि आज यहां जो विषय प्रस्तुत किए गए हैं, वह मानव जीवन को सफल बनाने के लिए बहुत उपयोगी हैं। सभी विषय न केवल छात्रों के लिए बल्कि हम सबको इन भाषणों में निहित संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।  डा. विजय लक्ष्मी, डा. पलविंदर कौर व प्रोफेसर शिखा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिनके द्वारा घोषित प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार डी.एन मॉडल स्कूल की मेहर कौर धालीवाल प्रथम, ऐंजल हार्ट कॉन्वेंट स्कूल धर्मकोट की शिखा द्वितीय, जबकि रॉयल कान्वेंट स्कूल की ब्रह्मप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्रभजोत कौर, राजवीर कौर और दिव्या ने प्रशंसनीय पुरस्कार अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ADC मैडम चारुमिता, नीना अनेजा ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। समारोह की मुख्य अतिथि ADC मैडम चारुमिता व अन्य। समारोह में दर्शन गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, प्रभा सूद, बॉबी मल्होत्रा सहित अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वेद प्रचार मंडल की जिला मोगा की शाखा का गठन भी किया गया जिसमें एस.डी कॉलेज फॉर वूमेन की प्रिंसिपल डॉक्टर नीना अनेजा को प्रधान नियुक्त किया गया और उन्हें कार्यकारिणी गठन करने का अधिकार दिया गया। समारोह की अध्यक्ष नीना अनेजा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग तक वेदों का संदेश पहुंचाना सराहनीय कार्य है। मंडल द्वारा छात्रों को संस्कारित करने का एक बहुत बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को रोशन लाल आर्य तथा नरेंद्र सूद ने सत्यार्थ प्रकाश भेंट कर सम्मानित किया।  स्कूल की प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुदर्शन शर्मा, सचिव SM शर्मा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने बधाई संदेश भेजे। जबकि प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्यों नरेंद्र सूद, प्रवीण शर्मा, अशोक बंसल, जितेंद्र गोयल, अनिल गोयल, रवींद्र गोयल सी.ए, आयुष अरोड़ा, गौरव गर्ग ने भी छात्रों को इसी तरह से देश, माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मीडिया से उक्त जानकारी DN मॉडल स्कूल की हिंदी विभाग की प्रमुख ज्योति सूद ने साझा की।

113 विद्यार्थीयों को छात्रवृत्ति वितरित, डा. लाजपत राय मेहरा का 93वां जन्मदिवस

मोगा 27 सितंबर, (मुनीश जिन्दल) निष्काम सेवा भाव रजिस्टर्ड मौगा द्वारा डॉक्टर लाजपत राय मेहरा के 93वें जन्मदिन पर छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समागम के मुख्य मेहमान संजीव सैनी एवं विशेष मेहमान अक्षित जैन (पूर्व मेयर) व विनोद कुमार नौर्या एडवोकेट थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट बोधराज मजीठिया ने की। इस समागम में 113 बच्चों को 300 रुपए महीने के हिसाब से छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस मौके पर उपस्थित लोग। कार्यकर्म के मुख्य मेहमान संजीव कुमार सैनी ने कहा कि जिस तरह गुरुनानक देव जी निष्काम रूप से सेवा करते थे, उसी तरह ये निष्काम सेवा भाव पिछले 20 साल से सेवा कर रही है। इस अवसर पर अक्षित जैन ने कहा कि जब समाज में किसी भी तरह की कोई अड़चन आई तो निष्काम सेवा भाव ने उसमें आगे बढ़कर सेवा की है, फिर भले ही वह करोना काल हो या बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री पहुँचाने का काम हो। इसके इलावा बच्चों की पढ़ाई में योगदान डालने का काम भी निष्काम सेवा भाव ने बखूबी किया है। संस्था की सेवा हर समय समाज में अग्रणी रही है। इस मौके पर राम गोपाल ने कहा की “सेवा करनी जिंदगिए बड़ी ओखी, गल्लां करनियां बहुत सुखलियानी” इस कहावत की तरह निष्काम सेवा भाव ने निरन्तर सेवा कर ये साबित किया है कि किसी भी कठिनाई से ऊपर उठकर हमें देश व समाज के लिए कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। संस्था के संस्थापक मुकेश कौछड़ नीरोथेरेपिस्ट ने बताया कि निष्काम सेवा भाव का जन्म न्यूरोथेरेपी सेवा केंद्र से 2003 में शुरू हुआ और निरंतर पिछले 22 साल से सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज व समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि आगे भी स्वर्गीय जिविंद्र पाल जैन मेमोरियल सिलाई सेंटर एवं ट्यूशन सेंटर शुरू किया जाएगा, व आज इस अवसर पर एक सौ तेरह बच्चों को तीन सौ रुपए महीने के हिसाब से छात्रवृत्ति दी गई है। इस समागम में सीनियर वाइस उप प्रधान सुभाष ग्रोवर, युवराज सिंह कलसी, सरदार जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष नवनीत धंड,नीरज ढंड, जसवंत सिंह, एक्सियन रसाल सिंह रंधावा, विनोद कुमार नौरिया, वृद्ध आश्रम के प्रमुख बिट्टू, इंदर बीर सिंह, सुरिंदर सिंह, जगदीश छाबड़ा, चंचल पोपली, भारत भूषण, राजेश वर्मा, रवि शर्मा, केवल कृष्ण हांडा, चरणजीत सिंह झण्ड़ेयाना आदि उपस्थित हुए।

DM Collegiate के प्रिंसिपल दावेदारी मामले में आया नया मोड़, प्रिंसिपल की हुई नियुक्ति

मोगा 23 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)  डीएम कालजियेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल शिप की दावेदारी को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा के दो गुटों में चल रहे विवाद में उस समय नया मोड़ आ गया जब तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त एक पत्र का हवाला देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) के कार्यालय द्वारा एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को डीएम कालजियेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र से हम आपको रूबरू करवा रहे हैं, लेकिन उससे पहले आपका फ्लैशबैक में जाना जरूरी है। 11 अगस्त, दिन सोमवार को शहर के प्रतिष्ठित लोगों के एक समूह द्वारा डीएम कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर राजनीतिक छतरछाया में कब्जा करने का प्रयास किया गया था। ये वही गुट था, जिसके द्वारा इससे पूर्व 3 मार्च 2025 को डीएन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर भी इसी तर्ज पर कब्जा किया गया था, और आज भी यही गुट डीएन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर काबिज भी है।  यहां जिक्रयोग्य है कि हलांकि आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के अनेकों मामले राज्य की विभिन्न अदालतों सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों के पास लंबित हैं, बावजूद इसके, शहर के प्रतिष्ठित लोगों का ये  समूह आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) के प्रधान सुदर्शन शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र को आधार बनाकर स्कूल में दाखिल हुए थे, जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब (रजिस्टर्ड) के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पुराने सभी हुकुमों को समाप्त करते हुए, डीएम कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, मोगा के बैनर तले एक नई मैनेजमेंट कमेटी के गठन करते हुए उस कमेटी में सुदर्शन शर्मा (खुद प्रधान), SM शर्मा सचिव, प्रवीण शर्मा, अशोक बांसल, रविन्दर गोयल (C.A.), अनिल गोयल, जतिन्दर गोयल, आयुष अरोड़ा (रिक्की), गौरव गर्ग व नरिन्दर सूद आदि को सदस्य बनाया गया था। आपको उपरोक्त नामों से अंदाजा हो ही गया होगा कि इस कमेटी में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका आर्य समाज से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है, व वे लोग आर्य प्रतिनिधि सभा के अन्तर्गत्त आते विभिन शिक्षण संस्थाओं के कभी भी  सदस्य नहीं रहे हैं।  जब 11 अगस्त को डीएम कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास किया गया था, उस वक्त SM शर्मा, प्रवीण शर्मा, अशोक बांसल, अनिल गोयल, जतिन्दर गोयल, आयुष अरोड़ा व  नरिन्दर सूद, स्कूल में दाखिल हुए थे। और जब एकाएक स्कूली विद्यार्थियों ने इतने अनजान लोगों व पुलिस को स्कूल में दाखिल होते देखा तो उनका घबराना लाजमी था, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अपने स्तर पर  इन बाहरी लोगों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। इसी बीच दाखिल हुए लोगों में से एक व्यक्ति पर DVR की तारें खींच कर DVR को तोड़ कर अपने साथ ले जाने के इल्जाम भी लगे थे।  हालांकि उस वक्त स्कूल की officiating प्रिंसिपल विपनजोत कौर थी। लेकिन स्कूल पर काबिज होने आई नई प्रबंधन कमेटी योजनाबद्ध तरीके से गुरिंदर जीत कौर सोढ़ी नामक महिला को स्कूल प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठाने के लिए अपने साथ लेकर आई थी। इस सारे घटनाक्रम में स्कूल स्टाफ ने स्कूल में जबरन दाखिल हुई कमेटी का विरोध करते हुए स्कूल का DVR चोरी करने व स्कूल स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार संबंधी एक लिखित शिकायत थाना सिटी साउथ में की थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुलजिंदर पाल सेखों ने दोनों पक्षों को 12 अगस्त को सुबह 11 बजे एसडीएम मोगा सारंगप्रीत सिंह औजला के समक्ष पेश होने का हुकम सुनाया था।  12 अगस्त को SDM सारंगप्रीत सिंह औजला की अदालत में स्कूल की पुरानी प्रबंधन कमेटी की और से अजय अग्रवाल व SK शर्मा के इलावा स्कूल की प्रिंसिपल विपनजोत कौर सहित स्कूल का स्टाफ बड़ी संख्या में पहुंचा था, जबकि दूसरे प्रतिष्ठित गुट की और से उनकी कमेटी के सचिव एसएम शर्मा, नरेंद्र सूद, रविंद्र गोयल (CA), अशोक बांसल, जितेंद्र गोयल व अनिल गोयल आदि पहुंचे थे। जहां दोनों ही गुट के लोगों द्वारा SDM सारंगप्रीत सिंह औजला की अदालत में एसडीएम साहब की मौजूदगी में खुद को सही बताने के चक्कर में तीखी नोकझोंक भी हुई थी, जिसके बाद SDM सारंगप्रीत ने तहसीलदार मोगा को स्कूल का रसीवर नियुक्त कर दिया था।  लेकिन तहसीलदार मोगा कार्यालय की और से जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) के कार्यालय को एक पत्र लिख कर डीएम कालजियेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग से संबंधित किसी व्यक्ति को देने के लिए लिखा गया था। जिस पर अमल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) के कार्यालय ने एक पत्र जारी कर सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खोसा रणधीर के मौजूदा प्रिंसिपल राजेश पाल को डीएम कालजियेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रिंसीपल नियुक्त कर दिया व शनिवार सुबह एक ईमेल के माध्यम से सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खोसा रणधीर के मौजूदा प्रिंसिपल राजेश पाल को इस आदेश की कॉपी भेज दी। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) द्वारा अपने पत्र में तहसीलदार मोगा के कार्यालय द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए ये नियुक्ति की बात लिखी गई है।  हालांकि इस संबंधी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खोसा रणधीर के मौजूदा प्रिंसिपल राजेश पाल से तो सम्पर्क नहीं हो पाया, लेकिन उनके जानकारों की मानें तो जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) द्वारा जारी इस पत्र को लेकर प्रिंसिपल राजेश पाल खुद असमंजस में हैं। क्योंकी डीएम कालजियेट स्कूल उनके स्कूल से 13 किलो मीटर की दूरी पर है, जिसके लिए उनके लिए दोनों स्कूलों को एक साथ चलाना सरल नहीं है। इसलिए सोमवार को वे इस संबंधी जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) से मुलाकात कर सकते हैं।  आइए अब आप एक नजर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) के कार्यलय द्वारा जारी उस पत्र पर भी डाल लें, जिसके मुताबिक़ सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खोसा रणधीर के मौजूदा प्रिंसिपल राजेश पाल को डीएम कालजियेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।

ਸਰਕਾਰੀ ਖਰਚੇ ਤੇ ਸ਼ੰਗਾਈ (ਚੀਨ) ਜਾਣ ਦਾ ਸੁਨਹਿਰੀ ਮੌਕਾ, 30 ਸਤੰਬਰ ਤਕ ਕਰਾ ਸਕਦੇ ਹੋਂ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ : DC ਸੇਤੀਆ

ਮੋਗਾ, 21 ਅਗਸਤ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਅੰਤਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵਿਸ਼ਵ ਹੁਨਰ ਮੁਕਾਬਲੇ 2026 ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਮੁਕਾਬਲੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ, ਰਾਜ ਪੱਧਰ, ਰੀਜਨਲ ਪੱਧਰ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਅੰਤਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਸ਼ੰਗਾਈ (ਚੀਨ) ਵਿਖੇ ਹੋਣਗੇ। ਇਹਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ITI, ਹੁਨਰ ਸਿਖਲਾਈ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਸਿਖਆਰਥੀ, ਟੈਕਨੀਕਲ, ਇੰਜਨੀਅਰਿੰਗ, ਵੋਕੇਸ਼ਨਲ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਭਾਗ ਲੈ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਭਾਗ ਲੈਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਜਨਮ 1 ਜਨਵਰੀ 2004 ਜਾਂ ਉਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਦਾ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਆਖਰੀ ਮਿਤੀ 30 ਸਤੰਬਰ 2025 ਹੈ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਗਰ ਸੇਤੀਆ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦੇਸ਼ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹੁਨਰ ਲਈ ਤਿਆਰ ਕਰਨਾ, ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੁਨਰ ਨੂੰ ਪਰਖਣਾ, ਹੁਨਰ ਲਈ ਅੱਗੇ ਵਧਣ ਲਈ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਤੇ ਅੰਤਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ਤੱਕ ਮੰਚ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਜੇਤੂਆ ਨੂੰ ਸ਼ੰਗਾਈ (ਚੀਨ) ਵਿਖੇ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਅੰਤਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵਿਸ਼ਵ ਹੁਨਰ ਮੁਕਾਬਲਿਆ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਹੁਨਰ ਦਿਖਾਉਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲੇਗਾ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਇੰਡਸਟਰੀ, CNC, ਬਿਊਟੀਥੈਰੀਪੀ, ਸਾਇਬਰ ਸਕਿਉਰਟੀ, ਨਵਉਣਯੋਗ ਊਰਜਾ, ਜਵੈਲਰੀ, ਫੈਸ਼ਨ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ, ਬੇਕਰੀ, ਇਲੈਕਰਟੋਨਿਕਸ, ਵਾਟਰ ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ, ਗੇਮ ਆਰਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬਹੁਰ ਸਾਰੇ ਖੇਤਰਾਂ ਸਮੇਤ ਕੁੱਲ 63 ਟਰੇਡਾਂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲਿਆ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਉਮੀਦਵਾਰ http://www.skillindiadigital.gov.in ਤੇ ਰਜਿਸ਼ਟਰੇਸ਼ਨ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ www.worldskillsindia.co.in ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਹੋਰ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਮਿਸ਼ਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਬ੍ਰਾਂਚ ਨਾਲ ਕਮਰਾ ਨੰ. C 313A, ਤੀਜੀ ਮੰਜ਼ਿਲ, ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦਫ਼ਤਰ, ਚਨਾਬ ਜਿਹਲਮ ਬਿਲਡਿੰਗ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਦਫਤਰੀ ਨੰਬਰਾਂ 9465159813 ਅਤੇ 7073911757 ਉਪਰ ਵੀ ਦਫਤਰੀ ਸਮੇ ਦੌਰਾਨ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

रोटरी क्लब मोगा स्टार्स ने स्कूल में मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस : आशीष ग्रोवर !!

मोगा 16 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) रोटरी क्लब मोगा स्टार्स की ओर से देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस स्थानीय जीरा रोड पर स्थित ‘विदरिंग रोसेस’ स्कूल में बड़े भग्ति भाव से मनाया गया। यह जानकारी रोटरी के पूर्व जिला गवर्नर परवीन जिन्दल व  संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर ने मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अध्यक्ष मनोज जिंदल व आंचल ग्रोवर थे। इस समागम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी मुकाबला व स्लोगन लेखन मुकाबले करवाए गए, जिसके बाद क्लब की ओर से विजेता विद्यार्थियों को इनाम वितरित कर उनका होंसला अफजाई की गई। संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर ने स्कूली बच्चों को बढ़ चढ़कर देश के त्योहारों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्था के प्रधान आशीष ग्रोवर, सचिव विकास बंसल, खजांची रोहित सिंगला के अलावा हरि सिंगल, विनय कुमार, रोहित गर्ग, रमेश सिंगला, प्रदीप मेहंदीरत्ता, नेहा, लीना कांसल, सोनाली सिंगला, अलका बंसल, वंदना जिंदल व कीर्ति मेहंदीरत्ता आदि सदस्य हाजिर थे।

भारत विकास परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराकर गाया राष्ट्रीय गान !!

मोगा 15 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) शहर की अग्रिम समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद् द्वारा शुक्रवार को भारत विकास भवन पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए शाखा सदस्य भवन पर एकत्रित हुए और राष्ट्र की आन बान और शान तिरंगा फहराकर, राष्ट्रीय गान गाया।  इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुधीर कोहली ने 78 वर्षों में देश की गौरवशाली उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि हमारे देश ने अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, अंतरिक्ष, रक्षा क्षेत्र समेत आधारभूत संरचनाओं को बढ़ावा देने के साथ साथ कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर देश के लोग आज से ही राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ स्वदेशी खरीदें, बेचें और उपयोग करना शुरु कर दें तो देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होने के साथ साथ विकसित भारत का लक्ष्य भी समय से पहले ही प्राप्त हो जाएगा। प्रांतीय सलाहकार राकेश सचदेवा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा देश अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों से विश्वपटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं जो हमें आजाद देश की आजाद हवाओं में सांस लेने का अवसर मिला है। हम सबको राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से हर काम करना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में क्षेत्रीय सह गतिविधि कन्वीनर डाक्टर राजेश पुरी, अंजुम प्रवीण पुरी, शाखा सचिव महेश गुप्ता, शाखा कोषाध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा, महिला प्रमुख नीरू अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक सुरिंदर अग्रवाल, संगठन सचिव राकेश गोयल, पूनम गोयल, डाक्टर जय राम कक्कड़, संपर्क संयोजक जयदीप कटारिया, प्रांतीय संगठन सचिव सुमन कांत विज, कृष्णा कोहली, सह सचिव नरेश धीर, संगीता धीर, अंशुल धीर, वी.पी सेठी, संत लाल छाबड़ा, संजीव बांसल, सेवा संयोजक राजिंदर सचदेवा, वरिष्ठ सदस्य मदन लाल बांसल के अतिरिक्त कुछ स्थानीय निवासी भी शामिल थे।

‘आदि शिव योग केन्द्र’ के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाल मनाया स्वतंत्रता दिवस : भुपेश गुप्ता !!

मोगा 15 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) शुक्रवार को जहां समूचे देश ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, वहीं ‘आदि शिव योग केंद्र’ के सदस्यों ने भी एक झंडा यात्रा निकाल, जहां खुद स्वतंत्रता दिवस मनाया वहीं दूसरे लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। “मोगा टुडे न्यूज” की टीम से यह जानकारी आदि शिव योग केन्द्र केसदस्य भुपेश गुप्ता ने साझा की। भुपेश ने बताया कि केंद्र के संस्थापक डॉ संजीव मित्तल के निर्देशन में यह झंडा यात्रा निकाली गई। इस छोटे लेकिन प्रभावशाली समागम की शोभा देखते ही बनती थी। इस झंडा यात्रा के दौरान समूचे सदस्यों ने अपने मुख पर देश का राष्ट्रीय ध्वज अंकित किया हुआ था। संस्था के संस्थापक डॉ संजीव मित्तल एक विशाल झंडा अपने हाथ में लिए हुए थे, जबकि बाकी के सदस्यों ने अपने हाथों में छोटा झंडा तिरंगा पकड़ा हुआ था। केंद्र की ओर से यह झंडा यात्रा स्वामी वेदान्ता नन्द पार्क व कश्मीरी पार्क में निकाली गई। इस मौके पर केंद्र के सदस्यों द्वारा देशभक्ति के गीत गाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। इस अवसर पर डा. कुसुम मित्तल, डा. सुखदीप, भूपेश गुप्ता, राजीव, सोनू चौधरी, भर्ती, आरती गुप्ता, शशांक, अनीता गर्ग, डिम्पल, बब्बु, राहुल गर्ग, सचिन, आरती वर्मा, राजेश पॉल, शशि धमीजा, आरती, आहूजा, पूजा चौधरी आदि सदस्य मौजूद थे।

MDAS ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੇਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਨੇ ਮਨਾਇਆ 79ਵਾਂ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਹਾੜਾ : ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਇਲ !!

ਮੋਗਾ 14 ਅਗਸਤ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਸਕੂਲ, MDAS ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੇਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਦਾ 79ਵਾਂ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁਹਿਮ ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਹੇਠ ਸੌਂਹ ਚੁਕਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੈਜਿਕ ਸ਼ੋਅ ਵਿਖਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚਘਾਰ, ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਸੰਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ਾ ਤੇ ਜਿੱਥੇ ਪੋਸਟਰ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ, ਉਥੇ ਹੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਭਗਤੀ ਦੇ ਗੀਤ, ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਅਤੇ ਭਾਸ਼ਣ ਸੁਣਾ ਕੇ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਹਾੜੇ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਨਿਆ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਇਲ, ਜੇਤੂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਵੰਡਦੇ ਹੋਏ। ਇਹਨਾਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਚਿਨ (ਭਾਸ਼ਣ : ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਵਸ), ਅਨਮੋਲ (ਕਵਿਤਾ : ਮੈਂ ਫਾਂਸੀ ਚੜ ਜਾਵਾਂ), ਓਂਕਾਰ (ਭਾਸ਼ਣ : ਇੰਡੀਪੈਂਡਸ ਡੇ), ਨਵਦੀਪ (ਕਵਿਤਾ : ਤਿਰੰਗਾ), ਨਵਦੀਪ (ਕਵਿਤਾ : ਤਿਰੰਗਾ), ਵਰੁਣ, ਇੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਹਰਸ਼ ਵਰਮਾ (ਕਵਿਤਾ), ਕਰਨ ਤੇ ਮਨੀਸ਼ (ਗੀਤ : ਮੇਰਾ ਰੰਗ ਦੇ ਬਸੰਤੀ ਚੋਲਾ), ਅਮਨ, ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ, ਸਾਹਿਬ ਕੁਮਾਰ, ਵਿਨੇ ਰਾਜਪੂਤ ਤੇ ਗੁਰਸੇਵਕ (ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ N.C.C ਗੀਤ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀਗਾਨ) ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਬੀਐਡ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ, ਤਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਦੀਪ ਕੌਰ, ਅਨੂ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਤੇ ਦੀਪਿਕਾ ਨੇ ਵੀ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਇਲ, ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਵਿੰਗ ਦੀ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਤਾਸ਼ਾ ਪਾਹਵਾ, ਸੀਮਾ ਮਦਾਨ, ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ, ਵੰਦਨਾ ਸੂਦ, ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ, ਅਨਿਲ ਦੁੱਗਲ ‘ਤੇ ਕੁਮਾਰੀ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਵਿੰਗ ਦੀ ਪੁਸ਼ਪਾ ਚੌਧਰੀ, ਨੀਲਮ ਗੋਇਲ, ਜੋਤੀ ਰਾਣੀ ਤੇ ਅਨੀਤਾ ਰਾਣੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦਵਿੰਦਰ ਗੋਇਲ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਮੌਜੂਦ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੇ 79ਵੇਂ ਸੁਤੰਤਰਤਾ ਦਿਹਾੜੇ ਦੀ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। 
error: Content is protected !!