logo

Education

डी.एन मॉडल स्कूल में बारहवीं व दसवीं कक्षा की फेयरवेल DJ की धूम पर हर्षोल्लास से सम्पन्न : प्रिंसीपल सोनिया 

मोगा 09 फरवरी, (मुनीश जिन्दल) डी.एन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा बारहवीं व शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें गीत, नृत्य और भावनात्मक भाषण शामिल रहे। समारोह संबंधी जानकारी स्कूल की हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद व जीव विज्ञान की अध्यापिका अमनदीप बेदी ने मीडिया कर्मियों से जानकारी साझा की।  उन्होंने बताया कि दोनों ही समारोह की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया कलसी द्वारा दीपशिखा प्रज्वलित करके की गई। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी अपने अध्यापकों के साथ एक संयुक्त तस्वीर में।  समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। बारहवीं कक्षा के विदायगी समारोह में मिस्टर और मिस फेयरवेल का चयन किया गया। जिसमें कॉमर्स स्ट्रीम से मिस्टर फेयरवेल का खिताब सहजप्रीत सिंह सिद्धू ने जब्कि भाविका सूद ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता। वहीं साइंस स्ट्रीम से मिस्टर फेयरवेल का खिताब मनवीर सिंह ने व सुखमनप्रीत कौर ने मिस फेयरवेल का खिताब जीता।  इसी प्रकार दसवीं कक्षा के समारोह के दौरान भी मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का चयन किया गया, जिसमें प्रियंबदा उप्पल मिस फेयरवेल जबकि जय अरोड़ा मिस्टर फेयरवेल चुने गए। दसवीं कक्षा की फेयरवेल में स्कूल प्रबंधन कमेटी की और से स्कूल के दो सीनियर अध्यापक मैडम सुमन शर्मा तथा मैडम तरुण सोढ़ी को उनके अतुलनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अध्यापकों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षक भावुक और गौरवान्वित नजर आए। दसवीं कक्षा के मिस व मिस्टर फेयरवेल विजेता अध्यापकों के साथ। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने अपने प्रेरणादायक भाषण में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। वहीं मैनेजमेंट के अध्यक्ष तुषार गोयल एवं अन्य मैनेजमेंट सदस्य ने भी छात्रों को आने वाले बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।  दसवीं की फेयरवेल की एक यादगार तस्वीर में विद्यार्थी व अध्यापक। दोनों ही समारोह का समापन स्मृति-चिह्नों और सामूहिक फोटोग्राफ के साथ हुआ, जो कि सभी के दिलो दिमाग पर अपनी अमिट यादें छोड़ गया। 

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न : सुश्री स्मृति 

मोगा 23 जनवरी (मुनीष जिन्दल) दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का पावन पर्व बड़ी ही श्रद्धा व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस बात की जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री स्मृति भल्ला ने मीडिया कर्मियों से साझा की।  उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्या, बुद्धि और सृजनशीलता की देवी माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंत्रोच्चारण और भक्ति भाव से वातावरण भक्तिमय हो गया। जिसके बाद पूजन के उपरांत किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पतंग निर्माण गतिविधि में बढ़ चढ़कर भाग लिया, जो स्वतंत्रता, आनंद और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। पीले रंग के काग़ज़, रंगों एवं सजावटी सामग्री का उपयोग करते हुए बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। इस गतिविधि से बच्चों की सूक्ष्म मोटर क्षमताओं का विकास हुआ तथा उन्हें उत्सव के सांस्कृतिक महत्व को अनुभवात्मक रूप से समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री स्मृति भल्ला ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “वसंत पंचमी ज्ञान, सकारात्मकता और नवीन आरंभ का पर्व है। इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हम विद्यार्थियों में प्रारंभिक अवस्था से ही संस्कार, परंपराएँ और रचनात्मकता विकसित करने का प्रयास करते हैं। हमारे नन्हे विद्यार्थियों का उत्साह और आनंद देखना अत्यंत सुखद है।” कार्यक्रम का समापन प्रसन्नता एवं उल्लास के वातावरण में हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यालय में परंपरा और आनंददायक शिक्षण के संतुलन के माध्यम से समग्र शिक्षा के प्रति दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का कैंपस फिर से उत्साह, मुस्कान और उमंग से भरा : स्मृति भल्ला

मोगा 15 जनवरी (मुनीश जिन्दल) दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में सर्दी की एक ताज़गी भरी छुट्टी के बाद, स्कूल का कैंपस फिर से उत्साह, मुस्कान और उमंग से भर गया है। छात्रों का स्वागत बड़े ही जोश से किया गया, जिससे नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बेहद खास बनी। इन शब्दों का प्रगटावा स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री स्मृति भल्ला। उन्होंने बताया कि आज के दिन का एक प्रमुख आकर्षण था, छात्रों द्वारा बनाई गई सुंदर पोर्टफोलियो। हर पोर्टफोलियो में रचनात्मकता, मौलिकता और प्यार झलक रहा था, जो यह दिखाता है कि छात्रों ने अपनी छुट्टियों का सदुपयोग किया है। इन पोर्टफोलियो ने कैंपस को विचारों, कौशल और आत्म-अभिव्यक्ति की रंगीन गैलरी में बदल दिया, जिससे स्कूल लौटने का अनुभव और भी खास बन गया। स्कूल द्वारा आयोजित विशेष सभा ने नए सत्र की शुरुआत को सकारात्मक दिशा दी। इसमें प्रेरणा, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि छात्र जिज्ञासु और आत्मविश्वासी बने रहें। शिक्षकों ने छात्रों की सराहना की और नियमितता और रचनात्मकता के महत्व को उजागर किया। प्रिंसिपल भल्ला ने छात्रों की सराहना की और उनकी सकारात्मक ऊर्जा की तारीफ  करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों को लंबे ब्रेक के बाद स्कूल से फिर से जोड़ने में मदद करती हैं और समग्र विकास को बढ़ावा देता है। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने, सवाल करने और उत्साह के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया। इस गर्मजोशी भरे स्वागत और रोचक गतिविधियों ने यह सुनिश्चित किया कि छात्र प्रेरित, मूल्यवान महसूस करें और नए सत्र की शुरुआत ऊर्जा और फोकस के साथ करें। यह दिन सच में सर्दी की छुट्टियों से स्कूल जीवन की ओर एक प्रेरणादायक और स्मरणीय प्रवेश था।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया गणित दिवस : स्मृति भल्ला

मोगा 23 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल)  दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में गणित दिवस को बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गणित की सुंदरता को एक अनोखे वर्णमाला क्रम में प्रस्तुत कर सभी को अचंबित किया। इस गतिविधि ने संख्याओं और सूत्रों को रोचक बनाते हुए गणित को आनंदमय अनुभव में बदल दिया। स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री स्मृति भल्ला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ गणितीय अवधारणाओं को वर्णानुक्रम में प्रस्तुत किया, A से Algebra, B से Brackets, C से Calculator, D से Division आदि। प्रत्येक अक्षर को उदाहरणों, चित्रों और सरल तर्क के माध्यम से समझाया गया, जिससे विद्यार्थियों की स्पष्ट समझ और नवाचारी सोच दिखाई दी। इस गतिविधि ने गणितीय शब्दावली को मजबूत करने के साथ साथ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल और वैचारिक स्पष्टता को भी बढ़ाया। इस आयोजन ने यह दर्शाया कि गणित केवल गणनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तार्किक सोच और दैनिक जीवन में समस्या समाधान की आधारशिला है। कक्षाओं का वातावरण जिज्ञासा, उत्साह और सीखने की सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा। प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने विद्यार्थियों के प्रयासों और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ, छात्रों में गणित के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती हैं और विषय से जुड़े भय को दूर करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रचनात्मक और सहभागितापूर्ण शिक्षण से विषयवस्तु अधिक प्रभावी और स्थायी बनती है। गणित दिवस का यह आयोजन विद्यालय की नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसने विद्यार्थियों को गणित को रोचक, सरल और भविष्य उन्मुख विषय के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया।

आधुनिक युग में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ समय की जरूरत : प्रिंसिपल सोनिया कलसी

मोगा 23 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल) मोगा की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था डी.एन माडल स्कूल में ‘एक्सप्लोरा एग्जिबिशन’ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को चकित कर दिया। स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया कलसी की अगुवाई एवं अध्यक्ष तुषार गोयल के दिशा निर्देश तहत एग्जिबिशन में छात्रों के अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रतिभा को देखने के लिए पहुंचे। इस प्रदर्शनी में चौथी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने साइंस, गणित एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषयों पर चार्ट एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से अपने अपने विषय को बढ़िया ढंग से प्रस्तुत किया।  प्रदर्शनी में अपने मॉडल के साथ विद्यार्थी। स्कूल की हिंदी की अध्यापिका ज्योति सूद ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रत्येक विषय पर सवालों के बाखूबी जवाब दिए। विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी के माध्यम से बताया कि किस तरह आज के आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समय की जरूरत बन चुकी है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल, सचिव अश्वनी शर्मा मट्टू, मैनेजमेंट सदस्य रिक्की अरोड़ा, दीप बांसल, योगेश ठाकुर सीए, अविनाश गुप्ता,अमित बांसल, कपिल सूद, स्वयं बांसल, गौरव गर्ग, अंकुर प्रताप, साहिल गोयल, हेमंत सूद, विपिन सूद, जगदीश अग्रवाल व मनी पलता आदि उपस्थित थे। जबकि स्कूल की तरफ से प्रदर्शनी के इंचार्ज मुनीश, रेणु चानना, सोनिका बांसल, अरविंद सूद, मीनाक्षी पुरी, कृतिका, विजय मित्तल, दीपक बांसल, वंदना, शमा गोयल सहित अन्य अध्यापकों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल ने कहा कि ‘एक्सप्लोरा एग्जिबिशन’ के माध्यम से छात्रों ने अपने विषयों को अभिभावकों एवं अध्यापकों के समक्ष सुंदर अंदाज में पेश किया है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। प्रिंसिपल सोनिया कलसी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य सुनहरी हाथों में देख प्रसन्नचित थे। छात्रों ने पूरी मेहनत एवं लग्न से एग्जिबिशन की तैयारी की थी। मैडम सोनिया ने कहा कि इस प्रदर्शनी की सफलता में अध्यापकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए अनेक वर्किंग मॉडल भी थे, जिनमें विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक तथा विभिन्न प्रकार के सेंसरों का सफलतापूर्वक प्रयोग किया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से विज्ञान एवं तकनीक की जटिल अवधारणाओं को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थिति ने खूब सराहना की।  समूह मैनजमेंट सदस्यों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का विशवास दिलाया। स्कूल की प्रिंसिपल मैडम कलसी ने इस सफल प्रदर्शनी के लिए स्कूल के समूह स्टाफ सहित विद्यार्थियों को बधाई दी।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के स्वच्छता अभियान ने बच्चों में नागरिक कर्तव्य की भावना को किया जागरूक : स्मृति भल्ला

मोगा 22 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) जिले के नामवर शिक्षण संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में “स्वच्छता – प्रत्येक नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य” विषय के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए एक स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से ही स्वच्छता, जिम्मेदारी और अच्छे नागरिक बनने के मूल्यों को विकसित करना था। इस बात की जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों को अपने आस-पास, कक्षा तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। शिक्षकों ने बच्चों से जहां यह प्रश्न पूछे कि स्वच्छता क्यों आवश्यक है, वहीं विद्यार्थियों को ये बताया गया कि एक अच्छे नागरिक के रूप में हर व्यक्ति की जिम्मेदार भागीदारी क्यों जरूरी है। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों की सोच को जागृत करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि सामूहिक कर्तव्य है, जो अनुशासन, सार्वजनिक स्थलों के प्रति सम्मान और देश के प्रति प्रेम को दर्शाता है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए और अपने घर, विद्यालय तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। प्रिंसिपल सुश्री स्मृति भल्ला ने आगे कहा कि “स्वच्छता की शुरुआत जागरूकता से होती है और जब यह जागरूकता बचपन से विकसित की जाती है, तो वही जागरूकता आगे चलकर जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाती है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को यह समझाते हैं कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।” उन्होंने बताया कि स्कूल का यह अभियान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और सभी में यह संदेश सफलतापूर्वक पहुंचाया गया कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक है।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का क्रिसमस उत्सव, किंडरगार्टन विंग में बिखरी खुशी व मूल्यों की रोशनी : स्मृति भल्ला

मोगा 17 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)  दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मोगा के किंडरगार्टन विंग में क्रिसमस का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। यह आयोजन आनंद, संस्कृति और मूल्यों का सुंदर संगम रहा, जिसने दिन को यादगार और अर्थपूर्ण बना दिया। स्कूल की प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने बताया कि नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित मनमोहक भूमिका नाट्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके माध्यम से बच्चों को प्रेम, दया और करुणा जैसे मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने जिंगल बैल्स की धुन पर आकर्षक नृत्य एवं ऊर्जावान भांगड़ा प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। उत्सव के दौरान बच्चों को प्रभु यीशु मसीह के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों से भी अवगत कराया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि ईश्वर एक है, जिससे सभी धर्मों के प्रति सम्मान और धर्मनिरपेक्षता की भावना को बचपन से ही सुदृढ़ किया जा सके। इस मौके पर बच्चों सहित अन्य उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने कहा कि, “क्रिसमस जैसे त्योहार केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये बच्चों में एकता, प्रेम और आपसी सम्मान जैसे मूल्यों को विकसित करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की यही प्राथमिकता रहती है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास धर्मनिरपेक्षता की भावना के साथ हो, जिसके चलते ही स्कूल में मनाया गया प्रत्येक पर्व यही सिखाता है कि मानवता सर्वोपरि है और ईश्वर एक है।” यह कार्यक्रम आनंद, सौहार्द और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश देते हुए संपन्न हुआ, जो क्रिसमस की सच्ची भावना को दर्शाता है। 

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर डाला प्रकाश : स्मृति भल्ला

मोगा 15 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल) दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मोगा में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए दैनिक जीवन में ऊर्जा बचाने की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बिजली के उपकरणों को उपयोग के बाद बंद रखने, एलईडी बल्बों के प्रयोग, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा को अपनाने, ईंधन की बचत तथा घर और विद्यालय में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने, जैसे सरल लेकिन प्रभावी उपायों पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि ऊर्जा संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मोगा की प्रधानाचार्या सुश्री स्मृति भल्ला ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के नेता हैं और उनकी जागरूकता समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं ऊर्जा का सदुपयोग करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।  कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि आज ऊर्जा की बचत ही सुरक्षित और हरित भविष्य की कुंजी है, जो दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मोगा की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਵਿੱਖੇ ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ 2025 ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦਾ ਆਯੋਜਨ : ਮਿਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ 

ਧਰਮਕੋਟ/ ਮੋਗਾ 12 ਦਸੰਬਰ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਸਕੂਲ, ਧਰਮਕੋਟ (ਮੋਗਾ) ਵਿੱਖੇ ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ 2025 ਦੇ ਤਹਿਤ ਸਭਿਆਚਾਰਕ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਮਿਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਅਪਰ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਪੱਤਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਨਾਚ ਅਤੇ ਲੋਕ ਗੀਤ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀ ਸਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਰੰਗੀਨੀ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ। ਲੋਕ ਨਾਚ ਵਿੱਚ ਸੈਕੰਡਰੀ ਕਲਾਸ 9ਵੀਂ ਤੋਂ 12ਵੀਂ ਤੱਕ, ਤਿੰਨ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ ਅਤੇ ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਧਰਮਕੋਟ ਨੇ ਮਲਵਈ ਗਿੱਧੇ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ, ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਲੋਹਗੜ੍ਹ ਨੇ ਗਿੱਧੇ ਵਿੱਚ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਕਿਸ਼ਨਪੁਰਾ ਨੇ ਗਿੱਧੇ ਵਿੱਚ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਮਿਡਲ ਕਲਾਸ 6ਵੀਂ ਤੋਂ 8ਵੀਂ ਤੱਕ ਲੋਕ ਗੀਤ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਭਾਗ  ਲਿਆ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਕੈਲਾ ਨੇ ਮਾਹੀਆ ਗਾਇਨ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮਿਡਲ ਸਕੂਲ ਦਬੁਰਜੀ ਨੇ ਸਿਠਣੀਆਂ ਗਾਇਨ ਵਿੱਚ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਸੈਕੰਡਰੀ ਕਲਾਸ 9ਵੀਂ ਤੋਂ 12ਵੀਂ ਤੱਕ ਦੇ ਲੋਕ ਗੀਤ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਕੈਲਾ ਨੇ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ। ਸਾਰੇ ਭਾਗੀਦਾਰਾਂ ਦੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਲਈ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਮਿਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ ਸਣੇ ਉੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਾਰੇ ਭਾਗੀਦਾਰਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹੁਨਰ ਨੂੰ ਹੋਰ ਨਿਖਾਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

मोगा, 9 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र रणदीप बावा ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। रणदीप ने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत फुर्ती, संतुलन और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया। स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री स्मृति भल्ला ने बताया कि इस चैंपियनशिप में राज्यभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। रणदीप ने हर राउंड में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ फाइनल तक अपनी पहुंच बनाई अपितु निर्णायक मुकाबले में अपनी गति व रणनीति की बदौलत शानदार जीत भी दर्ज की। रणदीप की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री स्मृति भल्ला ने कहा कि रणदीप की जीत उसके कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। मैडम भल्ला ने आगे कहा कि स्कूल स्टाफ को ये हिदायत है कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचान कर उसे आगे बढ़ने का अवसर दें। जिसके चलते ही रणदीप ने अपने प्रदर्शन से पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। मैडम भल्ला ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी रणदीप अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रखेगा। इधर इस ताइक्वांडो चैंपियनशिप के विजेता रणदीप ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से बातचीत के दौरान अपनी इस जीत का श्रेय अपने नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से मिले सहयोग को दिया। रणदीप ने कहा कि उसकी इस जीत से उसे जहां अपने सहपाठियों से भरपूर प्यार मिला है, वहीं इस चैम्पियनशिप के नतीजों ने स्कूल के अन्य विद्यार्थियों में भी खेल के प्रति नया उत्साह  जगाया है।  अंत में प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने कहा कि स्कूल परिवार रणदीप बावा को हार्दिक बधाई देता है और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। 
error: Content is protected !!