वार्ड नं 42 में 46 लाख रुपए के विकास कार्य, विधायक अमनदीप ने करवाए शुरू !!
मोगा, 10 मई (मुनीश जिन्दल) वार्ड नंबर 42 में आप नेता गुरमिंदरजीत सिंह बबलू के वार्ड में 46 लाख रुपए की लागत से बबलू एम.सी. रोड से गिल पैलेस, राजेन्द्र एस्टेट तक तथा साथ वाली सडक़ों को बनाने के लिए प्रीमिक्स डालने के कार्य की शुरूआत हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा शनिवार को करवाई गई। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पूर्व पार्षद गुरमिंदरजीत सिंह बबलू, पार्षद हरी राम, मिलाप सिंह यूथ नेता, रमन मक्कड़, गुरसेवक सिंह फौजी, गुरप्रीत सिंह के अलावा वार्ड निवासी मौजूद थे। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य हलके का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से ग्रांट लाकर मोगा शहर के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने मोगा निवासियों को कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश आती है, तो वो उनके ध्यान में लाएं, ताकि उसका पहल के आधार पर समाधान करवाया जाए। इस दौरान वार्ड निवासियो ने विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का विकास कार्यों की शुरूआत करवाने पर धन्यवाद किया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
