पंजाब के कानून व्यवस्था व आर्थिक स्तिथि डावांडोल : मोहन लाल सेठी/ डा.सीमांत !!
मोगा, 01 अगस्त, (मुनीश जिन्दल) ‘भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अब से कमर कसनी शुरू कर दी है। जिसके लिए प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मालवा के सभी विधानसभा हलकों में रैलियों का सिलसिला शुरू कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत मालवा क्षेत्र की पहली भाजपा की रैली मोगा के विंडसर पैलेस में दोपहर 2 बजे आयोजित की जा रही है। जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों तथा शहर निवासियों को भाजपा के साथ जुडऩे के लिए खुला निमंत्रण दिया जाता है’। उक्त विचार भाजपा के प्रदेश नेता व भाजपा के भवन निर्माण के प्रदेश कनवीनर मोहन लाल सेठी व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, अनिल बांसल, सीनियर नेता राकेश भल्ला, हितेश गुप्ता, व्यापार मोर्चा के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश नेता मोहन लाल सेठी व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि विंडसर पैलेस में भाजपा की मालवा क्षेत्र की पहली रैली में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मोगा आने पर, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, वहीं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिन्होंने भाजपा के जिला दफ्तर का नींव पत्थर रखा था, अब हमारी खुश किस्मती है कि उनके द्वारा ही भाजपा के जिला दफ्तर का उद्घाटन भी होगा। उन्होंने कहा कि इस भाजपा की पहली रैली में मोगा जिले के समूह मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, भाजपा विंगों के अध्यक्ष व पदाधिकारी बड़ी संख्या में रैली में पहुंचेंगे। इस रैली को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों के साथ साथ शहर निवासियों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों को इस रैली में पहुंचने की अपील की जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के जो कानून व्यवस्था के खराब हालात है तथा पंजाब की आर्थिक स्थिति डावाडोल हो चुकी है, उसके बारे में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व उनके साथ आ रहे नेता लोगों की इकतरता को संबोधित करके जानकारी देंगे। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील की कि पंजाब के सुनहरी भविष्य व पंजाब को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा की 2027 में सरकार बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार 2027 में बनना तय है। क्योंकि सभी राजनीतिक पार्टियों को पंजाब के लोग अच्छी तरह देख चुके हैं तथा उनका शासन भी सहन कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी लोगों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि पंजाब को लूटने के इलावा कोई काम नहीं हुआ है। उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार भी पंजाब को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। डा. सीमान्त ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के साथ जुडक़र 2027 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होनें कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, मुलाजिमों, पैंशनरों व अन्य वर्गों को केन्द्र की स्कीमों का जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाकर उनकी आर्थिक दशा मजबूत कर रही है। उन्होंने भाजपा के समूह कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व शहर निवासियों को भाजपा की 2 अगस्त को विंडसर पैलेस में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
