logo

Political

साबका पार्षद पायल गर्ग ने अपने पति गौरव के लिए मांगे वोट 

मोगा 22 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  नगर निगम चुनावों के लिए विभिन पार्टी प्रत्याशियों सहित उनके परिजनों व उनके समर्थकों ने अपनी कमर कसी हुई है, जिसके चलते वे लोग अपने प्रत्याशी के हक में वोट मांग रहे हैं। गत दिवस कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला शहर के वार्ड नं 41 में, जहां साबका पार्षद पायल गर्ग अपने समर्थकों सहित अपने पति गौरव गर्ग के हक में वोट मांगते दिखाई दिए। कैसा नजारा था उस वक्त, आईए पहले आप एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गौरव गर्ग सहित उनके समर्थकों से बात की, क्या कहना था उनका, आईए आप भी सुन लें : 

वार्ड 12, समाजसेवी नीला धमीजा की धर्मपत्नी वंदना धमीजा हैं ‘आप’ प्रत्याशी, लोगों में ख़ासा उत्साह

मोगा 22 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)  आईए आप पहले जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें। यह जन समूह, जो आपने अभी अपनी स्क्रीन पर देखा है, यह किसी रैली का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह नजारा है शहर के वार्ड नंबर 12 का,जहां से आगामी नगर निगम चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी की और से साबका डिप्टी मेयर अशोक धमीजा की छोटी भाभी व नीला ग्रुप सोसाइटी के संस्थापक व समाजसेवी नीला धमीजा की धर्मपत्नी वंदना धमीजा को प्रत्याशी बनाया गया है। गत दिवस जब वंदना धमीजा अपने परिवार सहित वार्ड में वोट मांगने के लिए निकली तो, तो एकाएक उनकी एकत्रता ने एक जन समूह का रूप ले लिए। जिन्होंने वंदना धमीजा के लिए वोट मांगे।  इस मौके पर हमारी मोगा टुडे न्यूज़ की टीम को जहां पार्टी प्रत्याशी वंदना धमीजा से बात करने का मौका मिला, वहीं हमने नगर निगम के साबका डिप्टी मेयर अशोक धमीजा सहित अन्य वार्ड वासियों से भी बात की। क्या कहना था उनका, आईए आप भी सुनें : 

वार्ड नं 36, समाज मैं फैला नशा और शहर में लगे कूड़े के ढेर बना मुद्दा

मोगा 21 मई (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य) आइये पहले आप एक नजर इस वीडियो पर डाल लें :  ये नजारा है शहर के वार्ड नंबर 36 का, जहां भाजपा प्रत्याशी अंचल डंडियाल अपने समर्थकों सहित अपने लिए वोट मांग रहे हैं। इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अंचल डंडियाल सहित उनके समर्थकों से ख़ास बातचीत की। आइए आप भी सुनें, कि कहना था उनका। 

वार्ड 19, कोंग्रस प्रत्याशी हरफूल सहगल से सीधी बात, सुनें आरोप व दावे

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्य)  पंजाब में नगर निगम, नगर कौंसिल व नगर पंचायत चुनावों का माहौल गर्म है। इस माहौल में “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने वार्ड नंबर 19 से कोंग्रस प्रत्याशी हरफूल सहगल से सीधी बात की। हरफूल सहगल के क्या आरोप थे व क्या उन्होंने दावे किए, आइए आप भी सुन लें : 

वार्ड 39, ‘आप’ समर्थकों ने पूर्व पार्षद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल 

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्य)  आइए, पहले आप जरा एक नजर इस वीडियो पर डाल लें।  दोस्तों ये नजारा था, शहर के वार्ड नंबर 39 के जवाहर नगर क्षेत्र का, जहाँ से अन्य पार्टी प्रत्याशियों के साथ साथ आम आदमी पार्टी की और से संजय शर्मा इस बार चुनाव मैदान में हैं। गत दिवस जब शहर का चुनावी माहौल देखने को “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम शहर के भ्रमण पर थी, तो हमारी टीम को एक शाम वार्ड नंबर 39 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय शर्मा के साथ बिताने का मौका मिला। संजय शर्मा जवाहर नगर में अपने समर्थकों सहित अपने लिए वोट मांग रहे थे। उस वक्त  “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने संजय शर्मा व उनके साथ आए उनके समर्थकों के साथ खास बातचीत की। क्या कहना था संजय शर्मा का ? आइए आप भी सुनें :

वार्ड 20, कोंग्रस प्रत्याशी अनीता शर्मा ने अपने समर्थकों सहित मांगे वोट 

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्या)  शहर के वार्ड नंबर 20 से जहां विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस बार अपना विश्वास अनीता शर्मा पर जताया है। गत दिवस जब अनीता शर्मा अपने समर्थकों सहित अहाता बदन सिंह में वोट मांग रहे थे, उस वक्त “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने अनीता शर्मा सहित उनके समर्थकों से खास बात की। पेश हैं, उस बातचीत के मुख्य अंश : 

वार्ड नं 42, जानिए, आखिर क्या है ‘आप’ प्रत्याशी पूनम जिन्दल का वोट मांगने का आधार 

मोगा 20 मई (मुनीष जिन्दल/ अशोक मौर्या)  “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पूनम जिन्दल व उनके समर्थकों से खास बातचीत की। क्या कहना था पूनम जिन्दल व उनके समर्थकों का, आइए आप खुद ही सुन लें :

महिलाओं का इन्तजार खत्म, इस दिन होगी 1000 रु मिलने की घोषणा : विधायक अमनदीप

मोगा, 7 मार्च (मुनीश जिन्दल) ‘आप’ की भगवंत मान सरकार पंजाब की महिलाओं से किया एक हजार रुपए मासिक सहायता का वादा 8 मार्च को पूरा करने जा रही है। इसकी औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा की जाएगी। यह जानकारी विधानसभा हल्का मोगा से विधायक और ‘आप’ महिला विंग पंजाब की प्रधान डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का आखिरी बड़ा वादा भी 8 मार्च से पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ) का गठन, हर परिवार के लिए 10 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की योजना, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और खेतों के आखिरी छोर तक नहरी पानी पहुंचाने जैसे बड़े काम पहले से किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों से किए जा रहे एक एक वायदे को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, ताकि उसका पहल के आधार पर हल करवाया जा सके। 

वार्ड नंबर 31 की जल्द होगी काया पलट, लोगों की समस्याएं होंगी दूर : विधायक अमनदीप

मोगा, 15 जनवरी (मुनीश जिन्दल) मोगा शहर के वार्ड नंबर 31 में लोगों को पेश आने वाली समस्याओं से जल्दी निजात दिलाई जाएगी तथा वार्ड के विकास कार्य बिना किसी पक्षपात व पार्टी बाजी से ऊपर उठकर करवाए जा रहे हैं। उक्त विचार आज हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर 31 की वार्ड इंचार्ज सतविंदर कौर व मोहल्ला निवासियों के वफद की समस्याओं को सुनने उपरांत प्रकट किए। इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी मेयर प्रवीण कुमार पीना, ब्लाक अध्यक्ष दविंदर सिंह तिवाड़ी, ब्लाक अध्यक्ष वजिंदर विपिन, ब्लाक अध्यक्ष महिला विंग पूनम अरोड़ा, यूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 31 वरिंदर सिंह टोनी, गुरदीप सिंह, रीतिका अरोड़ा मौजूद थे। इस मौके  पर विधायक डा.अमनदीप  कौर अरोड़ा ने वार्ड निवासियों को कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या पेश आती है तो तुरंत उनके ध्यान में लाई जाए, ताकि उसका पहल के आधार पर हल करवाया जाए। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मोगा शहर के वार्डों का सर्वपक्षीय विकास करवाना है तथा मोगा के वार्डों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।  इस मौके पर वार्ड नंबर-31 की वार्ड इंचार्ज सतविंदर, ब्लाक अध्यक्ष वजिंदर विपिन, ब्लाक अध्यक्ष महिला विंग पूनम अरोड़ा, यूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर-31 वरिंदर  सिंह टोनी ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का मोहल्ले की समस्याओं का समाधान करवाने पर उनका धन्यवाद किया।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का सम्मेलन 22 को, महिला अग्रवाल सभा करेगी शिरकत ः रिंकल गुप्ता 

मोगा, 12 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से 22 दिसंबर को शहीदी पार्क में करवाए जा रहे सम्मेलन में महिला अग्रवाल सभा शिरकत करेगी। उक्त जानकारी महिला अग्रवाल सभा की जिलाध्यक्ष रिंकल गुप्ता ने दी। इस मौके पर उनके साथ महिला अग्रवाल सभा की सदस्य नीरू, अलका, सरोज, चंदन, रेखा, नवनीत, चंदन, निशा, नीरू, मोनिका, शालू और वेनिका भी मौजूद थी। रिंकल गुप्ता ने इन शब्दों का प्रगटावा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के समागम का निमंत्रण कार्ड हासिल करते हुए प्रकट किए। इस मौके पर परिषद के चेयरमैन राजेश शर्मा राजू व अध्यक्ष महेश गर्ग ने बताया कि इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डा. प्रवीण भाई तोगड़िया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि डा. प्रवीण हिंदू भाईचारे में एकता, आपसी प्रेम व धर्म का संदेश लेकर भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होने सभी को 22 दिसंबर के सम्मेलन में शिरत करने की अपील की।
error: Content is protected !!