
मोगा 13 मई, (मुनीश जिन्दल)
अनेकों बार अपनी हिफाजत के लिए लिया गया हथियार ही खुद के लिए जानलेवा साबित हुआ है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, मोगा के मजेस्टिक रोड पर स्थित शांति नगर से, जहां एक व्यक्ति द्वारा अपनी हिफाजत के लिए ली गई राइफल से अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। 50 वर्षीय मृतका अपने पीछे पति के इलावा तीन बच्चे छोड़ गई है। जिनमें से दो बच्चे विदेश में हैं। जबकि एक लड़की पंजाब में ही विवाहित है। फिलहाल घर में मातम का माहौल है व रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है।

मृतका की एक रिश्तेदार ने मीडिया को इस संबंधी विस्तृत जानकारी दी।
इधर मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह भी मीडिया के रूबरू हुए।

