logo

देखें लाईव ! मोगा में चली गोलियां, लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान, सोशल मीडिया पर हमले की वीडियो जारी कर ली हमले की जिम्मेदारी 

देखें लाईव ! मोगा में चली गोलियां, लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान, सोशल मीडिया पर हमले की वीडियो जारी कर ली हमले की जिम्मेदारी 

मोगा 10 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

मंगलवार को मोगा की जीरा रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों द्वारा लोगों के एक झुंड पर गोलियां चलाई गई। इस हमले में इस झुंड में शामिल लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी इसी बीच दो लोग घायल हो गए। 

इस हमले के बाद निरवैर सिंह के नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर हमले की एक वीडियो जारी कर, लाडी पहलवान व निरवैर सिंह के नाम से इस हमले की जिम्मेदारी लेने की एक पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार से आए यह लोग पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं और कानून भी उन पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसके चलते यह हमला किया गया है। आइए आप भी पहले उस पोस्ट के रूबरू हो लें। 

इसके बाद आप हमले की उस वीडियो पर भी एक नजर डाल लें, जो कि उक्त सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की गई है। 

जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो एसएसपी अजय गांधी के नेतृत्व में SPD बाल कृष्ण सिंगला, DSP D सुखामृत सिंह रंधावा, DSP सिटी गुरप्रीत सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए व प्रत्येक एंगल से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इस मौके पर एसएसपी अजय गांधी मीडिया के रूबरू भी हुए। 

IPS AJAY GANDHI (SSP MOGA)

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!