logo

प्रवासियों पर हुई फायरिंग मामले का 5वां आरोपी मोहाली से काबू, एक नामी सिंगर कम सॉन्ग राइटर भी गिरफ्तार

प्रवासियों पर हुई फायरिंग मामले का 5वां आरोपी मोहाली से काबू, एक नामी सिंगर कम सॉन्ग राइटर भी गिरफ्तार

मोगा 17 फरवरी, (मुनीश जिन्दल/ राजू पासी)

10 फरवरी को पंजाब के मोगा के जीरा रोड पर प्रवासी मजदूरों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता लगी जब पुलिस ने इस मामले में वांछित पांचवें आरोपी शाहवीर को गिरफ्तार कर लिया। शाहवीर की गिरफ्तारी के साथ ही हिंदी से लेकर हरियाणवी गानों में अपना नाम कमा चुके एक बड़े सिंगर और सॉन्ग राइटर के नाम से भी पर्दा उठा है, जो कि हरियाणा, पंजाब व दिल्ली सहित कई राज्यों में गैंगस्टर एक्टिविटीज को कोआर्डिनेट करता था। ये सिंगर और सॉन्ग राइटर, लॉरेंस गैंग के साथी काला राणा के भाई नोनी राणा सिंडिकेट के लिए काम कर रहा था।

आपको याद ही होगा कि पंजाब का माहौल खराब करने व लोगों में दहशत फ़ैलाने के मकसद से 10 फरवरी को जीरा रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवकों द्वारा 8 से 10 प्रवासी मजदूरों पर उस वक्त कई राउंड फायरिंग की गई थी, जब ये लोग अपने काम से खाना खाने के लिए अपने कमरे में जा रहे थे। इस फायरिंग में मजदूर अशोक कुमार व सुबोध को गोली लगी थी। यही बस नहीं हुआ था, इस फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद, इन आरोपियों द्वारा अपनी फायरिंग करने की एक वीडियो, एक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के साथ डालकर इसकी जिम्मेदारी भी ली गई थी। पोस्ट में लिखा था की इन प्रवासियों ने पंजाब का माहौल खराब किया हुआ है, जिसके चलते ये लोग उनसे खफा हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही, जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी के निर्देशन में जिले के अन्य सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे, व SSP अजय गांधी के निर्देशन में पुलिस विभिन्न टीमें बनाकर इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही थी। SSP अजय गाँधी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे थे। जिसके चलते मोगा पुलिस द्वारा इस संबंधी पहले फिरोजपुर के रहने वाला लखविंदर सिंह और सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था, व पुलिस सूत्रों से एकत्रित जानकारी के मुताबिक़ लखविंदर सिंह इस घटना का मास्टरमाइंड था व लखविंदर सिंह और सुखबीर सिंह, इन शूटरों को पैसा व हथियार उपलब्ध करवाते थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो, पुलिस द्वारा गिरफ्तार लखविंदर सिंह, उस वक्त राज्य की एक अहम राजनीतिक पार्टी का सरगर्म कार्यकर्ता था।

जिसके बाद 15 फरवरी को मोगा पुलिस को सूचना मिली थी कि इस फायरिंग की घटना में शामिल युवक फिरोजपुर रोड पर हथियारों से लैस किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं, जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक  एनकाउंटर के बाद दो युवकों, जोबनप्रीत सिंह वासी जिला फिरोजपुर व आकाशदीप सिंह वासी जिला मोगा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से कुल दो पिस्टल देसी 30 बोर, 4 खोल, 1 जिन्दा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया था। हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन उनका तीसरा साथी शाहवीर मोगा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। लेकिन जैसे ही मोहाली के सैक्टर 115 से एक सिंगर और सॉन्ग राइटर के एक ठिकाने से शाहवीर की गिरफ्तारी हुई, तो मोगा पुलिस ने राहत की सांस ली। 

यहां जिक्रयोग्य है कि इस गिरफ्तारी को यमुनानगर पुलिस ने अंजाम दिया है। आपको याद ही होगा कि 7 फरवरी की रात को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल और मॉल पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद 8 फरवरी को यमुनानगर पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। और जब इनसे पूछताछ ,की गई तो, हिंदी से लेकर हरियाणवी गानों में अपना नाम कमा चुके हर्ष बुबका, जिसे कि लोग इससे पहले एक बड़े सिंगर और सॉन्ग राइटर के नाम से जानते थे, उसके किरदार का एक अन्य पहलु भी सामने आया। व पुलिस फाइलों के मुताबिक़ हर्ष बुक्का हरियाणा, पंजाब व दिल्ली सहित कई राज्यों में गैंगस्टर एक्टिविटीज को कोऑर्डिनेट करता था। हर्ष बुक्का, लॉरेंस गैंग के साथी काला राणा के भाई नोनी राणा सिंडिकेट के लिए काम कर रहा था। हर्ष, नोनी राणा के इशारे पर नए लड़कों को पैसे की मदद करता और उन्हें हथियार सप्लाई करता था। 

जब यमुनानगर के CIA स्टाफ 2 की पुलिस ने मोहाली के सैक्टर 115 स्तिथ हर्ष बुक्का के एक ठिकाने पर छापामारी की, तो पुलिस ने वहां से हर्ष बुक्का के इलावा 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिसमें मोगा के जीरा रोड पर अपने साथियों सहित फायरिंग करने वाला शाहवीर भी शामिल था। इस बात का खुलासा यमुनानगर के एएसपी अमरेंद्र सिंह ने मीडिया कर्मियों से किया। फिलहाल शाहवीर यमुनानगर पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जैसे ही मोगा पुलिस को शाहवीर की गिरफ्तारी की सूचना मिली तो मोगा पुलिस का हरकत में आना लाजमी था, व अब मोगा पुलिस भी स्थानीय जीरा रोड पर हुई फायरिंग मामले में शाहवीर को मोगा लाने की तैयारी में जुट गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!