
मोगा 21 मई (मुनीश जिन्दल)
पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को उस समय करारा झटका लगा जब जिला मोगा के इकलौते सरकारी नशा मुक्ति केंद्र जनेर के सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला कर व नशा मुक्ति केंद्र के मेन गेट का ताला ईंट से तोड़कर 30 मरीज, जो कि अपना नशा छोड़ने के लिए इस नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल हुए थे, वहां से फरार हो गए। इसके बाद हलांकि पुलिस प्रशासन द्वारा इलाके में अलर्ट जारी कर मरीजों की तलाश की जा रही है, लेकिन इसी बीच इन मरीजों के भागने की यह घटना नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आपको दिखाएँगे कि किस प्रकार नशा मुक्ति केंद्र का ताला टूटने के बाद मरीजों में वहां से भागने की होड़ लग गई। लेकिन उससे पहले आप जरा इस वीडियो पर एक नजर डाल लें।
आइए अब आप नशा मुक्ति केंद्र के सिक्योरिटी गार्ड को भी सुन लें कि उसने घटना संबंधी क्या जानकारी दी।
इसके बाद अब आपको दिखाते हैं वो CCTV फुटेज, जिसमें आप साफ़ देख सकते हैं कि किस प्रकार नशा मुक्ति केंद्र का ताला टूटने के बाद मरीजों में वहां से भागने की होड़ लग गई।


