
मोगा 15 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)
शहर की अग्रिम समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद् द्वारा शुक्रवार को भारत विकास भवन पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए शाखा सदस्य भवन पर एकत्रित हुए और राष्ट्र की आन बान और शान तिरंगा फहराकर, राष्ट्रीय गान गाया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुधीर कोहली ने 78 वर्षों में देश की गौरवशाली उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि हमारे देश ने अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, अंतरिक्ष, रक्षा क्षेत्र समेत आधारभूत संरचनाओं को बढ़ावा देने के साथ साथ कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता प्राप्त की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर देश के लोग आज से ही राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ स्वदेशी खरीदें, बेचें और उपयोग करना शुरु कर दें तो देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होने के साथ साथ विकसित भारत का लक्ष्य भी समय से पहले ही प्राप्त हो जाएगा। प्रांतीय सलाहकार राकेश सचदेवा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा देश अपनी प्रभावशाली उपलब्धियों से विश्वपटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं जो हमें आजाद देश की आजाद हवाओं में सांस लेने का अवसर मिला है। हम सबको राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से हर काम करना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में क्षेत्रीय सह गतिविधि कन्वीनर डाक्टर राजेश पुरी, अंजुम प्रवीण पुरी, शाखा सचिव महेश गुप्ता, शाखा कोषाध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा, महिला प्रमुख नीरू अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक सुरिंदर अग्रवाल, संगठन सचिव राकेश गोयल, पूनम गोयल, डाक्टर जय राम कक्कड़, संपर्क संयोजक जयदीप कटारिया, प्रांतीय संगठन सचिव सुमन कांत विज, कृष्णा कोहली, सह सचिव नरेश धीर, संगीता धीर, अंशुल धीर, वी.पी सेठी, संत लाल छाबड़ा, संजीव बांसल, सेवा संयोजक राजिंदर सचदेवा, वरिष्ठ सदस्य मदन लाल बांसल के अतिरिक्त कुछ स्थानीय निवासी भी शामिल थे।